Tuesday, September 29, 2026

यमुना पुल से 54 वर्षीय व्यक्ति ने नदी में लगाई छलांग, दूसरे दिन भी नहीं मिला सुराग तलाश जारी

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 28 सितंबर (कपिल शर्मा ): हिमाचल-उत्तराखंड सीमा के साथ लगते यमुना पुल से एक व्यक्ति द्वारा यमुना नदी में छलांग लगाने का मामला सामने आया है। घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पांवटा पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। रविवार देर रात तक भी व्यक्ति का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।लापता व्यक्ति की पहचान नितिन गुप्ता (54) पुत्र सुरेंद्र गुप्ता, निवासी डिग्री कॉलेज के समीप, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नितिन पिछले कुछ दिनों से किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार शाम नितिन घर से निकले थे, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटे। बाद में यमुना पुल पर मौजूद कुछ लोगों ने उन्हें नदी में छलांग लगाते देखा। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया। रविवार देर रात तक सर्च अभियान चला लेकिन कोई सुराग नहीं मिला सोमवार को फिर से पुलिस द्वारा यमुना नदी में गोताखोरों की मदद से तलाशी ली गई है लेकिन खाली हाथ लौटना पड़ा मंगलवार को फिर से तलाशी अभियान चलाया जाएगा और संभवता एनडीआरएफ की टीम को भी बुलाया जाए । इसके साथ ही पुलिस पुल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर भी घटनाक्रम से जुड़ी जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और नदी में तलाश अभियान जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First