Friday, October 2, 2026

डिग्री कॉलेज शिलाई में स्वच्छता अभियान, 45 विद्यार्थियों ने किया श्रमदान

- Advertisement -

न्यूज़डे नेटवर्क/शिलाई (कपिल शर्मा)

स्वच्छता के प्रति जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के उद्देश्य से राजकीय महाविद्यालय शिलाई में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस ) एवं ईको क्लब के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभियान के दौरान प्राचार्य एवं कर्मचारियों के आवासीय परिसर की विशेष रूप से साफ-सफाई की गई। अभियान का आयोजन कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. गोपाल भारद्वाज के मार्गदर्शन में NSS कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रंजना चौहान एवं ईको क्लब संयोजक प्रो. यशपाल शर्मा के नेतृत्व में किया गया। इसमें महाविद्यालय के 45 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए श्रमदान किया।

स्वच्छता अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने आवासीय परिसर में वर्षा ऋतु के दौरान उगी झाड़ियों, घास-फूस एवं खरपतवार को हटाया। इसके अलावा परिसर के विभिन्न हिस्सों में जमा कचरे और अवांछित सामग्री को एकत्रित कर साफ-सफाई की गई। विद्यार्थियों ने परिसर के आसपास के क्षेत्रों को भी व्यवस्थित करने में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता को महज एक अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे निरंतर सामाजिक एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारी के रूप में अपनाने का संदेश दिया। विद्यार्थियों को कचरे के उचित निस्तारण, आसपास के सार्वजनिक व आवासीय क्षेत्रों को स्वच्छ रखने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First