Saturday, October 31, 2026

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल में बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित…

- Advertisement -

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब (कपिल शर्मा)

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल शुभखेड़ा में शुक्रवार को बच्चों के अधिकारों एवं कानूनी सुरक्षा को लेकर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। पैन इंडिया स्कूल अवेयरनेस कैंपेन के तहत आयोजित इस कार्यक्रम का विषय ‘सुरक्षित बचपन अभियान- मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ रहा। इसमें स्कूल के लगभग 450 विद्यार्थियों ने भाग लिया। कार्यक्रम में सिविल जज-कम-ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (जेएमएफसी) राघव शर्मा ने बतौर मुख्य वक्ता शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों को बच्चों के अधिकारों, उनकी सुरक्षा और कानून द्वारा प्रदान किए गए संरक्षण के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से पॉक्सो एक्ट-2012 (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम) के प्रावधानों के बारे में बताया।

राघव शर्मा ने विद्यार्थियों को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के बीच अंतर समझाते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को अपनी व्यक्तिगत सीमाओं और सम्मान के प्रति जागरूक होना चाहिए। यदि किसी बच्चे के साथ कोई अनुचित व्यवहार होता है या वह किसी असहज परिस्थिति का सामना करता है, तो उसे बिना किसी डर अथवा झिझक के अपने माता-पिता, शिक्षक या किसी भरोसेमंद वयस्क को इसकी जानकारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून प्रत्येक बच्चे को सम्मान और सुरक्षा के साथ जीवन जीने का अधिकार देता है। किसी भी प्रकार के उत्पीड़न, शोषण या अनुचित व्यवहार की जानकारी तुरंत संबंधित लोगों तक पहुंचाना जरूरी है। कार्यक्रम के दौरान डिजिटल सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर भी विशेष चर्चा की गई। विद्यार्थियों को इंटरनेट का जिम्मेदारी से इस्तेमाल करने, अपनी व्यक्तिगत जानकारी सुरक्षित रखने तथा साइबर बुलिंग और ऑनलाइन शोषण जैसी घटनाओं से सतर्क रहने के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अभिभावकों, शिक्षकों और समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर भी जोर दिया। इस अवसर पर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) मनदीप कौर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में स्कूल के प्रधानाचार्य सहित शिक्षण और गैर-शिक्षण स्टाफ के सदस्यों ने भाग लिया। अंत में प्रधानाचार्य ने न्यायिक मजिस्ट्रेट राघव शर्मा का महत्वपूर्ण जानकारी साझा करने के लिए आभार व्यक्त किया। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को सुरक्षित, जागरूक और आत्मविश्वासी बनाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First