Tuesday, November 3, 2026

यमुना से रेत ले जाने पर ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी देकर 10 हजार की रिश्वत मांगने के आरोप में वन विभाग के आरओ गिरफ्तार

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 3 नवंबर (न्यूज़डे नेटवर्क): यमुना नदी से रेत ले जाने के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी देकर 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में विजिलेंस की टीम ने वन विभाग के भगानी में तैनात आरओ सुमंत को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विजिलेंस एनके शर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 3 नवंबर को राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसवी एंड एसीबी), नाहन के पुलिस थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 की संशोधित धारा 7 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि भगानी निवासी शिकायतकर्ता इकराम पुत्र इकबाल ने विजिलेंस को शिकायत दी थी कि वन विभाग के आरओ सुमंत ने उसके बहनोई जुल्फान को यमुना नदी से रेत ले जाने के मामले में दो ट्रैक्टर जब्त करने की धमकी दी थी। आरोप है कि इस कार्रवाई से बचाने के बदले आरोपी ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।
शिकायत मिलने के बाद निरीक्षक मनोज कुमार की अगुवाई में विजिलेंस टीम ने पांवटा साहिब में जाल बिछाया। इस दौरान आरोपी को शिकायतकर्ता से रिश्वत की रकम स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसपी विजिलेंस एनके शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है और मामले की आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First