पांवटा साहिब, 28 अक्तूबर (कपिल शर्मा): पांवटा साहिब में वन विभाग ने अवैध शराब बनाने की गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरक्षित वन क्षेत्र में चल रही एक भट्टी का पता लगाया। बुधवार को खारा ब्लॉक की टोका बीट के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने मौके पर तीन ड्रमों में रखी लगभग 450 लीटर लाहन नष्ट कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब के निर्देशों पर विभागीय टीम ने आरक्षित वन लाईं भाग-20 में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल की जा रही भट्टी मिली। टीम ने मौके पर रखी तीन ड्रमों में लगभग 450 लीटर लाहन को नियमानुसार नष्ट कर दिया।
इस कार्रवाई में सहायक अरण्यपाल पांवटा साहिब आदित्य शर्मा, वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र शर्मा, बीओ मुद्दसीर नजर, वनरक्षक संदीप शर्मा तथा वन मित्र अभिषेक कुमार, शालु देवी, शिवानी और पूजा देवी शामिल रहे।आरक्षित वन क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की गतिविधियां वन एवं पर्यावरण संरक्षण के लिहाज से भी चिंता का विषय हैं। वन विभाग की इस कार्रवाई से ऐसे मामलों पर निगरानी और रोकथाम के प्रयासों को बल मिलने की उम्मीद जताई है


