Wednesday, October 14, 2026

नाहन-कुमारहट्टी सड़क पर तेज रफ्तार दो बाइकों की जोरदार टक्कर, चार युवक सवार, घायलों का मेडिकल कॉलेज में उपचार जारी

- Advertisement -

नाहन, 13 अक्तूबर (न्यूज़डे नेटवर्क): शहर की यशवंत विहार कॉलोनी में पेट्रोल पंप के समीप दो बाइकों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में घायल युवकों को नाहन स्थित मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय दोनों बाइकों पर दो-दो युवक सवार थे।हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी। हालांकि, दोनों बाइकों की टक्कर किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही चल पाएगा।

तेज रफ्तार बाइकर्स से राहगीरों की सुरक्षा पर सवाल

नाहन-कुमारहट्टी सड़क पर तेज रफ्तार से बाइक चलाने वालों की वजह से राहगीरों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ बाइकर्स सड़कों पर तेज गति से वाहन दौड़ाते हैं, जिससे पैदल चलने वालों के लिए सड़क पार करना और किनारे चलना भी जोखिम भरा हो गया है। सड़क किनारे टहलते लोगों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पीजी कॉलेज के समीप भी पहले कई हादसे हो चुके हैं। ऐसे में क्षेत्र के लोगों की चिंता बढ़ रही है। स्थानीय लोगों का मानना है कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के साथ अपनी और दूसरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखना चाहिए। लगातार सामने आ रही दुर्घटनाओं के बीच तेज रफ्तार पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन करवाने की जरूरत महसूस की जा रही है, ताकि सड़क पर चलने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First