Saturday, October 17, 2026

नशे से दूर रहने और हॉकी को बढ़ावा देने का संदेश, जीएनएमपीएस ने नेपाल की टीम को हराया…

- Advertisement -

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब, (कपिल शर्मा)

पांवटा साहिब स्थित जीएनएमपीएस मुख्य शाखा में अंडर-14 बालिका हॉकी मैच का आयोजन किया गया। इसमें जीएनएमपीएस की टीम ने नेपाल की टीम को हराकर जीत हासिल की। इस मुकाबले का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना और जमीनी स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल (आईएएस) उपस्थित रहे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि गुरदीप सिंह गैरी और इंद्रजीत सिंह मिक्का भी मौजूद रहे। इसके अलावा जीएनएमपीएस के निदेशक गुरजीत सिंह सैनी, प्रिंसिपल गुरविंदर चावला, बलजीत सिंह नागरा, मास्टर गेम्स जिला सिरमौर के अध्यक्ष नीरज माहेश्वरी, मां यमुना हॉकी क्लब के अध्यक्ष गुरनाम सिंह, सचिव जाफर अली और कार्यकारी सदस्य सुरजीत कश्यप सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

कार्यक्रम में नेपाल से आए सामाजिक अतिथियों और हॉकी टीम का भी स्वागत किया गया। आयोजकों ने कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने का प्रभावी माध्यम हैं। हॉकी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और बच्चों में इस खेल के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से इस तरह के मुकाबले आयोजित करना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नेपाल में हॉकी के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने की आवश्यकता है। ऐसे में नेपाली टीम का भारत आकर यहां हॉकी के स्तर, प्रशिक्षण और खेल गतिविधियों को करीब से देखना एक अच्छा अनुभव रहा। इस मैत्रीपूर्ण मुकाबले से दोनों टीमों के खिलाड़ियों को एक-दूसरे से सीखने और अपने खेल कौशल को बेहतर बनाने का अवसर मिला। आयोजकों ने इस सफल आयोजन के लिए मां यमुना हॉकी क्लब को बधाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाने में तन, मन और धन से सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार जताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस तरह की खेल गतिविधियों से बच्चों में हॉकी के प्रति रुझान बढ़ेगा और भविष्य में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First