Friday, April 17, 2026

गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल का शानदार प्रदर्शन, विद्यार्थियों ने 10वीं के परिणाम में लहराया परचम

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 17 अप्रैल (कपिल शर्मा) : सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं के परीक्षा परिणाम में गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। अनुशासन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधुनिक शिक्षण पद्धति के लिए पहचाना जाने वाला यह विद्यालय क्षेत्र में शिक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है, जहां शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नैतिक मूल्यों और समग्र विकास पर विशेष जोर दिया जाता है। इस वर्ष स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे पूरे विद्यालय में खुशी और उत्साह का माहौल है। विद्यालय के छात्र मोहम्मद अर्श मलिक ने 96.8 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय में शीर्ष स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के कुल 29 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि 106 छात्रों ने 80 प्रतिशत से ऊपर अंक अर्जित किए। वहीं 198 विद्यार्थियों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर शानदार सफलता दर्ज की। विषयवार अधिकतम अंकों में भी विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पंजाबी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100-100 अंक, इंग्लिश और साइंस में 99-99 अंक, हिंदी और सोशल साइंस में 98-98 अंक तथा गणित में 95 अंक प्राप्त किए गए। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में हर्ष और उल्लास का वातावरण बन गया। छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक खुशी से झूम उठे।

विद्यालय के डायरेक्टर गुरजीत सिंह सैनी व प्रधानाचार्या गुरविंदर कौर चावला ने इस उपलब्धि पर सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First