Saturday, November 7, 2026

पांवटा साहिब में युवती से मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और जबरन ले जाने का आरोप, मामला दर्ज

- Advertisement -

पांवटा साहिब,  पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत एक युवती के साथ मारपीट, गाड़ियों में तोड़फोड़ और उसकी चचेरी बहन को जबरन गाड़ी में ले जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में कुमारी तनीषा निवासी गांव लाहड़पुर, डाकघर सढौरा, तहसील बिलासपुर, जिला यमुनानगर (हरियाणा) ने आरोप लगाया कि ऐलन सैनी निवासी गदौसी तथा उसके साथी जसन, केशव, काका रंधावा और अन्य व्यक्ति पिछले कुछ समय से उसे व उसकी चचेरी बहन को परेशान और धमका रहे थे। शिकायत के अनुसार, 6 नवंबर 2026 को जब वह अपनी चचेरी बहन और अन्य साथियों के साथ गाड़ी में पांवटा साहिब के वाई-प्वाइंट पहुंची, तो ऐलन सैनी अपने करीब 6-7 साथियों के साथ दो गाड़ियों में वहां पहुंच गया। आरोप है कि उनके हाथों में डंडे और अन्य हथियार थे। उन्होंने युवती और उसके साथियों पर हमला कर दिया तथा उनकी गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया! इस घटना में संचत शर्मा और जमू चौधरी को चोटें आईं। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसकी चचेरी बहन को जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की धमकियां भी दीं! बताया जा रहा है कि आरोपियों में से एक के रिश्तेदार की पांवटा साहिब के जामनीवाला में कपड़े की दुकान है। एसपी सिरमौर एन.एस नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब में आरोपियों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है तथा मामले में आगामी जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First