Friday, October 23, 2026

23 से 25 अक्टूबर तक पांवटा साहिब में होगा यमुना शरद महोत्सव, खेलों से लेकर सांस्कृतिक कार्यक्रमों तक सजेगा उत्सव

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 22 अक्टूबर (कपिल): पांवटा साहिब में 23 से 25 अक्टूबर 2026 तक यमुना शरद महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस महोत्सव में खेलकूद प्रतियोगिताओं, नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान, धार्मिक आयोजनों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। महोत्सव के दौरान युवाओं, महिलाओं और स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के अवसर भी मिलेंगे। महोत्सव के पहले दिन 23 अक्टूबर को सुबह 9 बजे नशे के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 11 बजे विशेषज्ञों की वार्ता और 11:30 बजे ‘तस्वीर’ नामक नाटक का मंचन होगा। शाम 6 बजे यमुना घाट पर भजन संध्या और रात 8 बजे कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।

24 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे मैराथन का आयोजन होगा। इसके बाद प्रश्नोत्तरी, वाद-विवाद और चित्रकला प्रतियोगिताओं का फाइनल आयोजित किया जाएगा। शाम 6 बजे यमुना घाट पर भजन संध्या तथा इसके बाद संवाद थिएटर ग्रुप की ओर से कृष्ण लीला प्रस्तुत की जाएगी।

महोत्सव के अंतिम दिन 25 अक्टूबर को सुबह 6:30 बजे योग कार्यक्रम होगा। सुबह 11 बजे महिला नेतृत्व सम्मेलन आयोजित किया जाएगा, जिसमें महिलाओं की भागीदारी, सशक्तीकरण और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा। शाम को यमुना घाट पर भजन संध्या, महाआरती और हिमाचली लोकगीतों के साथ पंजाबी संगीत का कार्यक्रम होगा। इस दौरान गायक निंजा की प्रस्तुति मुख्य आकर्षण रहेगी। इसके अतिरिक्त महोत्सव में यज्ञ, दीपोत्सव, यमुना आरती, पशु जन्म नियंत्रण और दीवार चित्रकला जैसी गतिविधियां भी शामिल रहेंगी।

महोत्सव समिति की अध्यक्ष एवं सिरमौर की उपायुक्त प्रियंका वर्मा तथा समिति के सचिव एवं पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल के नाम से जारी कार्यक्रम के अनुसार, आयोजन का उद्देश्य धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को बढ़ावा देने के साथ युवाओं में खेल भावना, नशामुक्ति, महिला सशक्तीकरण और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First