Sunday, September 27, 2026

जोगिंद्रनगर के लाल सावन बरवाल ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, मैराथन में भारत 44 साल बाद जीता रजत

44 साल बाद मैराथन में भारत की झोली में आया पदक, 2:11:37 के समय के साथ बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

- Advertisement -

न्यूज़डे नेटवर्क : जापान के एची-नगोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 में हिमाचल के लाल सावन बरवाल ने अपनी रफ्तार का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया। मंडी जिला के जोगिंद्रनगर के इस प्रतिभाशाली धावक ने पुरुष मैराथन स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। सावन ने 42.195 किलोमीटर की मैराथन दौड़ को 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकेंड में पूरा कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड कायम किया। सावन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने न केवल हिमाचल, बल्कि पूरे देश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। उनकी इस शानदार दौड़ के साथ ही एशियन गेम्स की मैराथन स्पर्धा में भारत का 44 वर्षों का लंबा पदक इंतजार भी समाप्त हो गया। इससे पहले भारत ने वर्ष 1982 में दिल्ली में आयोजित एशियन गेम्स की मैराथन स्पर्धा में पदक हासिल किया था। सावन की इस अंतरराष्ट्रीय सफलता की खबर मिलते ही उनके गृह क्षेत्र जोगिंद्रनगर में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों और स्थानीय लोगों ने इसे हिमाचल के लिए गौरव का ऐतिहासिक क्षण बताया। जोगिंद्रनगर के विधायक प्रकाश राणा, पूर्व मंत्री ठाकुर गुलाब सिंह, पूर्व विधायक सुरेंद्र पाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष जीवन ठाकुर, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता पंकज जम्वाल और सावन के एथलेटिक्स कोच गोपाल ठाकुर ने उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी। जोगिंद्रनगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष भास्कर गुप्ता ने भी सावन बरवाल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर हासिल की गई यह सफलता क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों के लिए नई उम्मीद और प्रेरणा लेकर आई है। सावन ने अपनी मेहनत, अनुशासन और लगातार संघर्ष के दम पर यह साबित कर दिया है कि छोटे शहरों और पहाड़ी क्षेत्रों से निकलने वाली प्रतिभाएं भी विश्वस्तरीय मंच पर देश का नाम रोशन कर सकती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First