Monday, November 23, 2026

सिरमौरी ताल के प्राचीन शिव मंदिर में 25 नवंबर से होगा गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ महाअनुष्ठान, पांच दिन तक गूंजेंगे मंत्र

- Advertisement -

पांवटा साहिब (कपिल शर्मा ): पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सिरमौरी ताल स्थित प्राचीन शिव मंदिर में 25 नवंबर से 29 नवंबर 2026 तक गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ महाअनुष्ठान का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमियों में उत्साह है। आयोजकों ने समस्त क्षेत्रवासियों को कार्यक्रम में शामिल होकर धर्मलाभ लेने का निमंत्रण दिया है! आयोजन के तहत 25 से 28 नवंबर तक प्रतिदिन विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सुबह 4:30 बजे गायत्री एवं महामृत्युंजय यज्ञ, सुबह 9 बजे गणपति एवं सर्वदेव पूजन तथा 11 बजे रुद्राभिषेक किया जाएगा। इसके अलावा दोपहर बाद 3 बजे यज्ञ, शाम 5 बजे आरती, 5:20 बजे प्रसाद वितरण और शाम 7:30 बजे संकीर्तन एवं भजन का आयोजन होगा। वहीं, 29 नवंबर को पूर्णाहुति एवं समापन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दिन सुबह 8 बजे गणपति एवं सर्वदेव पूजा, सुबह 10 बजे रुद्राभिषेक और दोपहर 12:15 बजे पूर्णाहुति होगी। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। यह धार्मिक महाअनुष्ठान गांव सिरमौरी ताल, राजबन, पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) में आयोजित होगा। कार्यक्रम का आयोजन समस्त ग्रामवासी एवं युवक मंडल सिरमौरी ताल, ग्राम पंचायत मुगलांवाला करतारपुर वासी तथा श्री पांवटा साहिब वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने, धर्मलाभ प्राप्त करने और प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First