Tuesday, October 27, 2026

धार्मिक भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट के खिलाफ मुस्लिम संगठन ने पुलिस को सौंपी शिकायत…

- Advertisement -

न्यूज़डे नेटवर्क/ पांवटा साहिब (कपिल शर्मा)

सिरमौर मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने सोशल मीडिया पर धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले कथित कमेंट्स को लेकर आज एक पत्रकार वार्ता की सिरमौर मुस्लिम ऑर्गनाइजेशन के अध्यक्ष वसीम मलिक ने बताया कि बंटी किशोर और अंकित शर्मा के नाम से बने फेसबुक अकाउंट से एक पोस्ट पर फेसबुक के माध्यम से अल्लाह के बारे में कथित तौर पर आपत्तिजनक और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले कॉमेंट्स किए गए हैं उन्होंने आरोप लगाया गया है कि कॉमेंट्स में इस्तेमाल की गई भाषा से मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।

उन्होंने आगे बताया कि पांवटा साहिब क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ रहते हैं। ऐसे में धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली सामग्री सामाजिक सौहार्द को प्रभावित कर सकती है। मुस्लिम ऑर्गेनाइजेशन ने पांवटा पुलिस प्रशासन से इसकी शिकायत कर मामले की निष्पक्ष जांच करने व आरोप सही पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने क्षेत्र में आपसी भाईचारा और शांति बनाए रखने की अपील भी की है और पांवटा साहिब में शांति व्यवस्था पर बनी समिति की निरंतर बैठक आयोजित करने की भी मांग उठाई है ताकि सभी धर्मो के बीच आपसी भाईचारे व सौहार्द को बढ़ावा दिया जा सके! इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष लियाकत अली, इर्शाद मलिक, ताहिर अली, नसीम आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First