Sunday, October 18, 2026

Shillai: दशहरे पर चम्बियारा में दिखेगा कबड्डी का दम, सांस्कृतिक संध्या और देव पालकी दर्शन भी होंगे,22 अक्टूबर तक चलेंगे कार्यक्रम…

- Advertisement -

न्यूज़डे नेटवर्क/ शिलाई (कपिल शर्मा)

शिलाई विधानसभा क्षेत्र की बाली कोटी पंचायत के चम्बियारा गांव में दशहरा पर्व के अवसर पर 20 से 22 अक्टूबर 2026 तक छठी कबड्डी प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शिरगुल सेवा समिति चम्बियारा की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय समारोह में क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। आयोजन के माध्यम से युवाओं में खेल भावना, आपसी भाईचारे और ग्रामीण संस्कृति को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाएगा।प्रतियोगिता का आयोजन ग्रामीण स्तर पर कबड्डी मैट पर किया जाएगा।

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 31 हजार रुपये नकद, बकरा और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा, जबकि द्वितीय स्थान हासिल करने वाली टीम को 15 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। इसके अलावा प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्वश्रेष्ठ रेडर और सर्वश्रेष्ठ रक्षक को भी विशेष ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा। आयोजन के पहले दिन 20 अक्टूबर को रात्रि सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान देव पालकी दर्शन का कार्यक्रम भी रखा गया है, जो समारोह का विशेष आकर्षण रहेगा। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र की परंपराओं को सहेजने के साथ युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

समिति के अध्यक्ष विक्रम ठाकुर, उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर, महासचिव संदीप ठाकुर, सचिव वीर सिंह, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, सचिव अनुज भंडारी और मितलेश ठाकुर आयोजन की तैयारियों में जुटे हैं। वहीं, मुख्य सलाहकार रमेश ठाकुर, नरेश ठाकुर और प्रदीप ठाकुर सहित गांव के युवा भी आयोजन को सफल बनाने में सहयोग कर रहे हैं। समिति ने खेल प्रेमियों, युवाओं और क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का हिस्सा बनने की अपील की है। साथ ही कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों से 20 अक्टूबर से पहले पंजीकरण करवाने का आग्रह किया गया है। आयोजकों के अनुसार निर्धारित तिथि के बाद किसी भी टीम की एंट्री स्वीकार नहीं की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First