Thursday, October 8, 2026

23 से 25 अक्तूबर तक चलेगा पांवटा शरद महोत्सव तीन दिन रंगारंग कार्यक्रमों से सजेगा पंडाल

- Advertisement -

पांवटा साहिब, (न्यूज़डे नेटवर्क): पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय शरद महोत्सव-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार 23 से 25 अक्तूबर तक चलने वाले महोत्सव में खेल, लोक संस्कृति, साहित्य और मनोरंजन को एक ही मंच पर प्रस्तुत करने की रूपरेखा तैयार की गई है। एसडीएम पांवटा साहिब द्विज गोयल ने बताया कि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। आयोजन से संबंधित व्यवस्थाओं के लिए जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। मंच, टेंट, विद्युत एवं लाइट डेकोरेशन, एलईडी तथा साउंड सिस्टम समेत अन्य व्यवस्थाओं के लिए जल्द ही नियमानुसार निविदाएं आमंत्रित की जाएंगी। महोत्सव के दौरान दिन के समय खेल गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी। वॉलीबॉल, कबड्डी और रस्साकशी जैसी प्रतियोगिताओं में प्रतिभागी दमखम दिखाएंगे। वहीं विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के लिए सामान्य ज्ञान क्विज, चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा। शाम के कार्यक्रमों में हिमाचली नाटी और पंजाबी लोक संस्कृति की प्रस्तुतियां दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करेंगी। इसके साथ स्टार नाइट का भी आयोजन किया जाएगा। साहित्य प्रेमियों के लिए महोत्सव स्थल पर विशेष पंडाल बनाया जाएगा, जहां कवि सम्मेलन का आयोजन होगा। इसमें सिरमौर के साथ अन्य राज्यों से भी हास्य और वीर रस के चर्चित कवियों को आमंत्रित करने की तैयारी है।
प्रशासन का प्रयास है कि इस वर्ष का शरद महोत्सव स्थानीय संस्कृति, प्रतिभाओं और मनोरंजन का ऐसा मंच बने, जिसमें हर आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First