न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब
भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब एवं शिलाई क्षेत्र के विशेष प्रयासों से मंगलवार को सैनिक विश्राम गृह पांवटा साहिब में देहरादून/कालसी से CSD मोबाइल कैंटीन पहुंची। कैंटीन की सुविधा उपलब्ध होने से क्षेत्र के भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके आश्रितों को बड़ी राहत मिली। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिकों और उनके परिजनों ने कैंटीन पहुंचकर आवश्यक सामान की खरीदारी की।
इस दौरान संगठन के संरक्षक डॉक्टर के. कप्तान एस.पी. खेड़ा, अध्यक्ष सूबेदार मेजर करनैल सिंह, मुख्य सलाहकार ऑनरेरी कैप्टन मामराज ठाकुर, ऑनरेरी कैप्टन नारायण बिरसांटा, ऑनरेरी कैप्टन दीवान सिंह नेगी, सचिव ओम प्रकाश चौहान और कोषाध्यक्ष इंदर सिंह नेगी सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। तपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, सुनील कुमार और मोती सिंह समेत बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक एवं उनके परिवारजन भी उपस्थित रहे। CSD कैंटीन को देहरादून/कालसी से पांवटा साहिब तक सुरक्षित रूप से पहुंचाने में सेना की टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संगठन ने सूबेदार वाई.आर. रेड्डी, हवलदार हरीश सिंह, हवलदार वाई.जी. नायडू, नायक नवराज तथा नायक ए.एन. चेंजिंग रूबू सहित पूरी कैंटीन टीम का आभार जताया। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों, वीर नारियों और उनके परिवारों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना संगठन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं को दूर करने तथा उन्हें घर के नजदीक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।


