Friday, October 2, 2026

Sirmour: हथिनीकुंड बैराज के समीप मिला निखिल गुप्ता का शव, चार दिन से चल रहा था सर्च ऑपरेशन…

- Advertisement -

न्यूजडे नेटवर्क/पांवटा साहिब, (कपिल शर्मा) 

पांवटा साहिब के यमुना नदी पुल से गिरकर नदी में बहे निखिल गुप्ता का शव चार दिन तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद हथिनीकुंड बैराज के समीप से बरामद कर लिया गया। शव मिलने की सूचना के बाद परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई। पांवटा साहिब के एसडीएम द्विज गोयल ने बताया कि पुलिस थाना पांवटा साहिब से प्राप्त रोजनामचा विवरण के अनुसार 27 सितंबर 2026 को शाम करीब 6:30 बजे निखिल गुप्ता पुत्र सुरेश गुप्ता, निवासी वार्ड नंबर 12, पांवटा साहिब, यमुना नदी पुल से गिरने के बाद नदी के तेज बहाव में बह गया था।

घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने निखिल की तलाश के लिए गोताखोरों को तैनात किया था। तलाशी अभियान में पैंथर वाइल्ड एडवेंचर राफ्टिंग टीम ने भी सहयोग किया। नदी के बहाव को देखते हुए यमुनानगर और सहारनपुर प्रशासन से भी संपर्क कर संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया गया। एसडीएम ने बताया कि स्थानीय प्रशासन, यमुनानगर एवं सहारनपुर प्रशासन द्वारा तैनात अनुभवी गोताखोरों के साथ राज्य आपदा प्रबंधन टीम ने लगातार निखिल की तलाश की। कई दिनों तक चले अभियान के बाद आज उसका शव हथिनीकुंड बैराज के निकट बरामद कर लिया गया। प्रशासन के अनुसार शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी एवं चिकित्सकीय औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। सभी औपचारिकताएं पूर्ण होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First