Thursday, August 27, 2026

डंपर और आइशर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, हाईवे पर यातायात प्रभावित

- Advertisement -

कालाअंब (न्यूज़डे नेटवर्क): कालाअंब-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह काली मंदिर के समीप डंपर और आइशर ट्रक की जोरदार आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा करीब 10 बजे हुआ। टक्कर के बाद कुछ समय तक हाईवे पर यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की आवाजाही धीमी हो गई।जानकारी के अनुसार रेत-बजरी से लदा डंपर कालाअंब की ओर जा रहा था, जबकि आइशर ट्रक नाहन की तरफ आ रहा था। काली मंदिर के समीप दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही कालाअंब पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी।

स्थानीय लोगों के अनुसार हाईवे पर रेत-बजरी से लदे भारी वाहनों की बढ़ती आवाजाही परेशानी का कारण बन रही है। मारकंडा पुल के समीप चढ़ाई वाले हिस्से में भी ओवरलोड ट्राले और डंपर फंसने के मामले सामने आ रहे हैं। भारी वाहनों के चढ़ाई पर रुकने से पीछे चल रहे वाहनों के लिए दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभागों से हाईवे पर रेत-बजरी से लदे वाहनों की नियमित जांच करने तथा ओवरलोडिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही संवेदनशील चढ़ाई वाले स्थानों पर यातायात व्यवस्था को मजबूत करने की मांग उठाई है, ताकि वाहन फंसने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First