Saturday, April 11, 2026

क्रिकेट खेल के दौरान विवाद में 14 वर्षीय किशोर की मौत

- Advertisement -

मंडी जिले के निहरी क्षेत्र के अंतर्गत आते दोघरी (धरोग) गांव में क्रिकेट खेल के दौरान उपजा मामूली विवाद एक परिवार के लिए उम्र भर का दर्द दे गया। खेल-खेल में हुए हिंसक झगड़े में घायल 14 वर्षीय किशोर की इलाज के दौरान शिमला के आईजीएमसी (IGMC) में मौत हो गई। किशोर की मौत के बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी है।

बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर हुई थी कहासुनी

जानकारी के अनुसार, यह दुखद घटना 1 अप्रैल को पेश आई थी। स्थानीय बच्चे गांव के मैदान में क्रिकेट खेल रहे थे। इसी बीच बॉलिंग और विकेटकीपिंग को लेकर बच्चों के बीच आपसी बहस हो गई। गुस्सा इतना बढ़ गया कि एक नाबालिग आरोपी ने पास पड़े लकड़ी के बैट से किशोर के सिर पर जोरदार हमला कर दिया। हमले के बाद किशोर लहूलुहान होकर मौके पर ही बेहोश हो गया।

सुन्नी से शिमला किया गया था रेफर

परिजन और स्थानीय लोग तुरंत घायल किशोर को नागरिक अस्पताल सुन्नी ले गए, जहां उसकी नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद IGMC शिमला रेफर कर दिया। यहाँ कई दिनों तक उपचाराधीन रहने के बाद किशोर ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने बरामद किया बैट, जांच तेज

घटना के बाद पुलिस ने 2 अप्रैल को घायल किशोर के भाई के बयान पर मामला दर्ज किया था। पहले यह मामला भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 126(2), 115(2) और 352 के तहत दर्ज था, लेकिन अब किशोर की मौत के बाद इसमें धारा 103 (हत्या) जोड़ दी गई है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का बैट बरामद कर लिया है।

एसपी मंडी ने की मामले की पुष्टि

मंडी के एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First