Monday, May 18, 2026

पांवटा साहिब नगर परिषद चुनाव परिणाम भाजपा-कांग्रेस को निर्दलियों ने दिया बड़ा झटका, 5 वार्डों में फहराया परचम

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 17 मई (कपिल शर्मा ) : स्थानीय नगर निकाय चुनाव के सभी 13 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इस बार चुनावी नतीजों ने शहर की राजनीति में नए समीकरण खड़े कर दिए हैं। भाजपा और कांग्रेस के बीच कई वार्डों में सीधा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन 5 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों की जीत ने दोनों प्रमुख दलों को बड़ा झटका दिया। भाजपा ने शुरुआती वार्डों में मजबूत प्रदर्शन किया, जबकि कांग्रेस ने भी कई महत्वपूर्ण सीटों पर जीत दर्ज की जिसमे वार्ड नंबर 1 से भाजपा की निर्मल कौर ने एकतरफा मुकाबले में 633 वोट हासिल कर शानदार जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंदी अवतार सिंह को 216 वोट मिले, जबकि नोटा के खाते में 7 वोट गए। वार्ड नंबर 2 यहाँ भी भाजपा का परचम लहराया। भाजपा की आशा देवी को रिकॉर्ड 700 वोट मिले, जबकि सुदेश को 179 मतों से संतोष करना पड़ा। नोटा को 7 वोट पड़े। वार्ड नंबर 3 से भाजपा की राजरानी ने 568 वोट लेकर जीत दर्ज की। मुख्य प्रतिद्वंदी मोनिका बाली को 243 वोट मिले और नोटा को 6 मत पड़े। वार्ड नंबर 4 इस वार्ड में सबसे रोमांचक मुकाबला देखने को मिला जहाँ कांग्रेस की कविता शर्मा ने 369 वोट पाकर अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी दीपा शर्मा (356 वोट) को महज 13 वोटों के बारीक अंतर से मात दी यहाँ नोटा को 10 वोट मिले जिससे दीपा शर्मा का समीकरण ख़राब हो गया। वार्ड नंबर 5 से भाजपा की सर्वशक्ति भटनागर ने 397 वोट लेकर जीत का सेहरा पहना वहीं हरविंदर कौर को 326, अंजना भंडारी को 195 और प्रदीप कुमार को 42 मत मिले यहाँ नोटा को 3 मत पड़े। वार्ड नंबर 6 से कांग्रेस की इंद्रप्रीत कौर ने 499 वोट लेकर 35 वोट से जीत दर्ज की। उन्होंने सुमन गर्ग को हराया, जिन्हें 464 वोट मिले। यहाँ नोटा के खाते में 10 वोट गए।

वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस के रविन्द्र पाल सिंह ने 579 वोट हासिल कर 207 वोट से बड़ी जीत अपने नाम की। मयंक महावार को 372 और अनुज को 18 मत मिले, जबकि नोटा को 7 वोट पड़े। वार्ड नंबर 8 यहाँ निर्दलीय प्रत्याशी ने बाजी मारी। निर्दलीय रोहतांश नागिया ने 466 वोट लेकर 126 वोट से जीत हासिल की, जबकि संजय सिंगल को 340 मत मिले। नोटा को 5 वोट पड़े। वार्ड नंबर 9 से निर्दलीय प्रत्याशी इंद्रजीत सिंह मिक्का ने 474 वोट पाकर कड़े मुकाबले में आसान जीत दर्ज की। उनके सामने राजेंद्र चौहान को 252, नवीन शर्मा को 247 और मधुकर डोगरी को 193 मत मिले इस तरह इंद्रजीत सिंह मिक्का 222 वोट से जीते यहाँ नोटा को 8 वोट पड़े।
वार्ड नंबर 10 से निर्दलीय मयंक चौहान ने 400 वोट लेकर अपने विरोधियों को पछाड़ा। यहाँ सतीश कुमार को 235, ओम प्रकाश कटारिया को 186 और अमित कुमार को 152 मत मिले। वार्ड नंबर 11 से कांग्रेस की रीना कुमारी ने 569 वोट लेकर बड़ी जीत हासिल की। उन्होंने कृष्णा धीमान (263 वोट) को मात दी। यहाँ 14 वोट नोटा को पड़े। वार्ड नंबर 12 से निर्दलीय प्रत्याशी ममता सैनी ने 520 वोट लेकर एकतरफा जीत दर्ज की। प्रतिद्वंदी सुमन गुप्ता को 397, वीनू को 55 और मीना को 50 वोट मिले। वार्ड नंबर 13 से निर्दलीय कुलदीप चौधरी ने 420 वोट लेकर अंतिम वार्ड पर कब्जा जमाया। यहाँ अखिल शर्मा को 286 और मोहिंदर सिंह को 282 मत मिले, जबकि नोटा को 5 मत पड़े।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First