Monday, May 18, 2026

पांवटा साहिब नगर परिषद में चमकी पति- पत्नी की जोड़ी, रविन्द्र पाल सिंह और इंद्रप्रीत कौर की जीत ने बढ़ाई चेयरमैन पद की चर्चाएं

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 18 मई (कपिल शर्मा): नगर परिषद चुनाव में इस बार सबसे ज्यादा चर्चा वार्ड नंबर 6 और 7 से जीत दर्ज करने वाली पति-पत्नी की जोड़ी की हो रही है। वार्ड नंबर 7 से रविन्द्र पाल सिंह और वार्ड नंबर 6 से उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर ने शानदार जीत हासिल कर न केवल अपनी राजनीतिक पकड़ मजबूत साबित की है, बल्कि नगर परिषद की भावी राजनीति में भी अपनी मजबूत दावेदारी पेश कर दी है। रविन्द्र पाल सिंह का नगर परिषद राजनीति में पहले से मजबूत अनुभव रहा है। वह पिछली नगर परिषद में वार्ड नंबर 6 से पार्षद रह चुके हैं, जबकि उनकी पत्नी इंद्रप्रीत कौर भी पहले पार्षद के रूप में कार्य कर चुकी हैं। ऐसे में इस चुनाव में दोनों की जीत को जनता के भरोसे और उनके लगातार जनसंपर्क का परिणाम माना जा रहा है। वार्ड नंबर 6 से इंद्रप्रीत कौर ने 499 वोट लेकर सुमन गर्ग पर जीत दर्ज की, जबकि वार्ड नंबर 7 से रविन्द्र पाल सिंह ने 579 वोट हासिल कर मयंक महावार पर 207 वोट की बड़ी बढ़त के साथ जीत अपने नाम की, दो वार्डों में इस दंपति की जीत ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है क्यूकी इस बार नगर परिषद चेयरमैन का पद महिला के लिए आरक्षित है और ऐसे में इंद्रप्रीत कौर का नाम चेयरमैन पद की दौड़ में सबसे आगे माना जा रहा है। जानकारों का मानना है कि उनके पति रविन्द्र पाल सिंह का साथ उनका परिषद का अनुभव, वार्ड में सक्रियता और जनता के बीच मजबूत पकड़ इंदरप्रीत कौर को पद के लिए मजबूत दावेदार बनाती है। परंतु चेयरमैन पद पर कोन बैठगा यह 5 निर्दलीय चुनाव जीते पार्षद करेंगे जिसमे वार्ड नंबर 8 से निर्दलीय चुनाव जीते रोहतांश नागिया, वार्ड नंबर 9 से जीते इंद्रजीत सिंह मिक्का वार्ड 10 से मयंक चौहान वार्ड 12 से ममता सैनी व वार्ड 13 से जीते कुलदीप चौधरी है! जिसमे माना जा रहा है की 3 निर्दलीय पार्षद इंद्रप्रीत कौर को अपना समर्थन दे सकते हैं अन्य 2 निर्दलीय पार्षद ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First