Sunday, March 1, 2026
Home Blog Page 6

पांवटा साहिब: यमुना नदी में आत्महत्या का प्रयास, गोताखोरों की सतर्कता से बची जान

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब, 28 सितम्बर – पांवटा साहिब के यमुनाघाट पर आज उस समय हड़कंप मच गया जब पांवटा साहिब के देवीनगर मत्रालियों मूल रूप से अंबाला (हरियाणा) का रहने वाला एक व्यक्ति यमुना नदी में आत्महत्या की कोशिश करने के लिए उतने लगा। व्यक्ति पांवटा साहिब में पिछले काफ़ी समय से पेंटर का काम करता है ।

स्थानीय गोताखोरों ने सतर्कता दिखाते हुए व्यक्ति को समय रहते रोक लिया और पानी में उतरने से बचा लिया। स्थानीय गोताख़ोर के अनुसार, व्यक्ति अपने परिवार से दुखी होने की बात कह रहा था और लगातार आत्महत्या करने की ज़िद कर रहा था। इस दौरान घटना का एक वीडियो भी सामने आया है।

हाल ही में नदी किनारे हुई 3 युवकों के डूबने की घटना को देखते हुए प्रशासन ने यमुनाघाट पर गोताखोरों को पुनः तैनात किया था। इसी वजह से व्यक्ति की जान बच पाई, वरना आज एक और बड़ी घटना घट सकती थी।

गोताखोरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी एसएचओ देवी सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुँचकर व्यक्ति की काउंसलिंग की वह मानसिक रूप से बीमार लग रहा था उसके परिजनों को बुलाकर सुरक्षित उनके हवाले कर दिया है।

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

न्यूज़डे नेटवर्क/शिमला: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और पार्टी कार्यों को गति देने के लिए अपने विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा उपरांत यह नियुक्तियां की गई हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

युवा मोर्चा:
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने चंबा से मिलाप ठाकुर, कांगड़ा से तपन मिन्हास, नूरपुर से सभ्य लोटिया, पालमपुर से राकेश भट्ट, लाहौल-स्पीति से अमीर ठाकुर, कुल्लू से दिग्विजय आनंद, मंडी से योगराज डोगरा, सुंदरनगर से उत्कर्ष चौधरी, हमीरपुर से शुभम पठानिया, बिलासपुर से रामपाल चौधरी, सोलन से भूपिंदर ठाकुर (सन्नी), सिरमौर से अरनब समरान, महासू से नवजोत शर्मा, शिमला से सुमित ठाकुर और किन्नौर से नवकरण सिंह बोरिस को जिम्मेदारी सौंपी।

महिला मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर ने चंबा से कांता ठाकुर, कांगड़ा से मोनी धीमान, नूरपुर से सुमन देवी, देहरा से कमलेश कुमारी, पालमपुर से सीमा चौधरी, लाहौल-स्पीति से मीना ठाकुर, कुल्लू से बिंदिया सूद, मंडी से सीमा शर्मा, सुंदरनगर से नीलम परमार, हमीरपुर से अर्चना चौहान, ऊना से अनु ठाकुर, बिलासपुर से रचना ठाकुर, सोलन से दर्पणा ठाकुर, सिरमौर से शिवानी वर्मा, महासू से अनिता खलास्टा और किन्नौर से सत्या देवी को नई जिम्मेदारी दी।

किसान मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने चंबा से नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा से महेंद्र राणा, नूरपुर से हंसराज शर्मा, देहरा से राजकुमार खरियाल, पालमपुर से राजेश कुमार, लाहौल-स्पीति से टाशी ज्ञालसन, कुल्लू से दुनी चंद, मंडी से दलीप कुमार, सुंदरनगर से देशराज, हमीरपुर से अनिल कुमार, ऊना से धर्मेंद्र राणा, बिलासपुर से राम गोपाल ठाकुर, सोलन से राकेश गौतम, सिरमौर से अविनाश सैनी, महासू से संदीप रोल्टा, शिमला से दिनेश ठाकुर और किन्नौर से महेंद्र तेशम की नियुक्ति की।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने चंबा से चरणजीत, कांगड़ा से नरेंद्र पठानिया, नूरपुर से अमित शर्मा, पालमपुर से रोहित कपूर, लाहौल-स्पीति से मंगल चंद मनेपा, कुल्लू से चंद्रा पधान, मंडी से बलवंत कुमार यादव, ऊना से हरिचंद बाबा, बिलासपुर से रामलाल, सोलन से नारायण दास, सिरमौर से मोरध्वज चौहान, महासू से रोहित नेगी, शिमला से जयचंद नेगी और किन्नौर से सुभाष चंद को जिलाध्यक्ष घोषित किया।

ओबीसी मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने चंबा से जोगिंद्र सिंह, कांगड़ा से विजय कुमार, नूरपुर से पवन चौधरी, पालमपुर से सुनील चौधरी, देहरा से मोहिंद्र सिंह, कुल्लू से बलवीर सिंह, मंडी से प्रकाश चंद, सुंदरनगर से विजय भारद्वाज, हमीरपुर से संजय कुमार, ऊना से मनोहर लाल, बिलासपुर से खुशीराम, सोलन से नसीब सिंह सैणी और सिरमौर से ओमप्रकाश को जिम्मेदारी दी।

अनुसूचित जाति मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने चंबा से नर सिंह धीमान, कांगड़ा से राजेश हीर, नूरपुर से सोमरा, पालमपुर से अमीचंद, देहरा से कमल नयन डोगरा, लाहौल-स्पीति से रमेश चंद गुलेपा, कुल्लू से गंगा सिंह, मंडी से खेम चंद संध्याना, सुंदरनगर से ख्यालीराम शास्त्री, हमीरपुर से राजकुमार, ऊना से सूरम सिंह, बिलासपुर से बेली राम टैगोर, सोलन से अमर संधू, सिरमौर से संदीपक तोमर, महासू से विकेश जिंटा और शिमला से पूर्णमल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यमुना नदी हादसा: गवाली गांव के तीनों युवकों के शव बरामद, शिलाई क्षेत्र में छाया शोक

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब:- यमुना नदी में बीते दिनों शिलाई क्षेत्र के गवाली गांव के तीन युवक डूब गए थे। लगातार तीन दिन चले रेस्क्यू अभियान के बाद अब तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि दूसरे युवक कमलेश का शव मिलने की जानकारी सबसे पहले कल रात न्यूज़डे नेटवर्क ने ही अपने फ़ेसबुक पेज से दी थी और आज सुबह ही इसकी पुष्टि हो गई!

पहला शव अमित का दो दिन पहले कलेसर गांव के समीप से बरामद हुआ था। इसके बाद दूसरे युवक कमलेश का शव कल रात यमुनानगर के पास नहर से मिला, जिसे यमुनानगर सिविल अस्पताल में रखा गया था और अब उसे पांवटा साहिब लाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, तीसरे युवक रजनीश का शव आज सुबह हथनीकुंड बैराज से बरामद किया गया। आपको बता दें कि गांव का एक युवक यमुना घाट पर नहाने के लिए उतरा था इसी दौरान युवक पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी दो साथी भी नदी में कूद पड़े, लेकिन तीनों ही नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों व सेना के जवानों की मदद से बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। लगातार तीन दिनों तक चली तलाश के बाद अंततः तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। गांव गवाली समेत पूरे शिलाई क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन-तीन नौजवानों की मौत से पूरा इलाका गमगीन है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना नदी में हर साल हादसे सामने आते हैं और प्रशासन को घाटों पर सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे न हों।

यमुना नदी हादसा: शिलाई के तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब: यमुना नदी में मंगलवार को डूबे तीन युवकों में से एक का शव बुधवार को दोपहर बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान अमित कुमार (23 वर्ष), पुत्र जोगी राम, निवासी गाँव ग्वाली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। शव हरियाणा के यमुनानगर जिले के कलेसर गाँव के समीप नदी से मिला है, जो पांवटा साहिब की सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है।

इसकी पुष्टि तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने की। शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।
आपको बता दें कि मंगलवार को पांवटा साहिब क्षेत्र में मंदिर के पास बने यमुना घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव में बह गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक युवक बहने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य दो युवक नदी में कूद गए, लेकिन तीनों ही तेज धारा में फंसकर बह गए। डूबने की यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तीनों युवक हिमाचल प्रदेश के शिलाई क्षेत्र के गाँव ग्वाली के निवासी थे। हादसे के बाद से ही परिजनों और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। डूबे युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुधवार सुबह 6 बजे से ही अभियान में जुट गई। इसके साथ ही स्थानीय 10 गोताख़ोर, उत्तराखंड SDRF की एक विशेष टीम और ऋषिकेश से राफ्टिंग करने वाले दो दल भी तलाशी अभियान कार्य में लगे रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी सिरमौर, एसपी सिरमौर, एसडीएम पांवटा साहिब, एसडीएम शिलाई, तहसीलदार पांवटा साहिब और नायब तहसीलदार शिलाई स्वयं मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और सर्च अभियान में लगे दल को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

यमुनाघाट पर लगातार हादसों का इतिहास

यमुना नदी का यह घाट लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में यहां लगभग 70 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद यहाँ पर सुरक्षा इंतजाम न होना स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का विषय है।

शेष दो युवकों की तलाश जारी

अभी भी दो युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन और सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने सर्च अभियान को तेज कर दिया है। परिजन और रिस्तेदार नदी किनारे बेसब्री और गमगीन माहौल में अपने लापता बेटों के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

पांवटा साहिब में वार्ड 1 से 13 तक की मतदाता सूची का पूर्वावलोकन 24 सितंबर को

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब:- आगामी नगर परिषद चुनावों की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद पांवटा साहिब की मतदाता सूचियों का पूर्वावलोकन (Preview Election Roll) 24 सितंबर 2025 को किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार इन सूचियों को सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक अपने नाम, पता और अन्य विवरण की जांच कर पाएंगे तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी पाए जाने पर सुधार हेतु आवेदन कर सकेंगे।

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा साहिब ने बताया कि यह पहल मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं।इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों व विभागों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट अनिवार्य – उपायुक्त

नाहन, 19 सितम्बर। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना अति आवश्यक है, अन्यथा उनका आधार निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस आयु में बच्चों की फोटो, मोबाइल नंबर, फिंगरप्रिंट व पता आधार में अपडेट करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं व आवेदन के दौरान आधार की आवश्यकता रहती है। यदि आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट व मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया गया तो प्रमाणीकरण विफल हो सकता है।

उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को 18 वर्ष से ऊपर के निवासियों का नामांकन सत्यापन 45 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को कहा गया कि सभी स्कूलों में बच्चों का अनिवार्य आधार अपडेट सुनिश्चित करें, जबकि स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आधार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि 10 वर्षों से एक स्थान पर रह रहे स्थायी निवासी अपने आधार दस्तावेज अपडेट करवाएं तथा मृत्यु उपरांत आधार को अनिवार्य रूप से निष्क्रिय किया जाए। जिला में 38 आधार किट व 69 टैब पंचायत स्तर तक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। दिव्यांग और असमर्थ व्यक्तियों के लिए घर पर ही आधार अपडेट/पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

माजरा में नशीलें कैप्सूल के साथ दो युवक पकड़े गए

पांवटा साहिब, पुलिस थाना माजरा की टीम ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को दबोचने में सफलता हासिल की है। गश्त के दौरान पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 168 नशीले कैप्सूल बरामद किए गए।

गिरफ्तार युवकों की पहचान आसिफ अली (28) पुत्र जाकिर हुसैन निवासी गांव रामपुर बंजारन, डा. धौलाकुआं, तहसील पांवटा साहिब, जिला सिरमौर (हि.प्र.) तथा मोनू बिरला पुत्र कश्मीरा निवासी प्रतीत नगर, डा. रायवाला, तहसील व जिला देहरादून (उत्तराखण्ड) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उन्हें अदालत में पेश किया जा रहा है।मामले की पुष्टि डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने की है।

हिमाचल कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब कांस्टेबल भी करेंगे छोटे मामलों की जांच

शिमला। हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में पुलिस विभाग से जुड़ा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। बैठक में पुलिस कांस्टेबलों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 176(1) के तहत विशेष मामलों की जांच का अधिकार देने को मंजूरी प्रदान की गई।

सरकार के अनुसार, योग्य कांस्टेबल अब ऐसे मामलों की जांच कर सकेंगे, जिनमें अधिकतम तीन साल की सजा या जुर्माने का प्रावधान है। इसके लिए कांस्टेबल को स्नातक डिग्रीधारी होना आवश्यक है। साथ ही कम से कम सात साल की सेवा पूरी करनी होगी, छह सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण लेना होगा, विभागीय परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी और उस पर कोई विभागीय जांच लंबित नहीं होनी चाहिए।

सरकार का मानना है कि इस फैसले से पुलिस जांच प्रणाली को मजबूती मिलेगी और छोटे मामलों की जांच तेजी से पूरी हो सकेगी।

साई विद्या निकेतन स्कूल श्यामपुर में चोरी, नकदी व CCTV कैमरे ले उड़े चोर

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब:- उपमंडल पांवटा साहिब के श्यामपुर स्थित साई विद्या निकेतन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बीती रात चोरी की वारदात हुई। देर रात लगभग 1 बजकर 25 मिनट पर एक युवक स्कूल में घुस आया और नगदी के साथ एचडी क्वालिटी के सीसीटीवी कैमरे व अन्य सामान चुरा ले गया।चोरी की घटना स्कूल के ही कैमरों में कैद हो गई है। इस संबंध में स्कूल की प्रधानाचार्य ने पुलिस चौकी सिंहपुरा (थाना पुरुवाला) में लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार आरोपी युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। उसने प्रिंसिपल ऑफिस की खिड़की तोड़कर वारदात को अंजाम दिया। आशंका जताई जा रही है कि चोरी में अन्य लोग भी शामिल हो सकते हैं। फिलहाल स्कूल प्रबंधन चोरी गए सामान का आंकलन कर रहा है उनके प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक 80 हजार रुपये से अधिक की नगदी गायब है। साथ ही स्कूल संबंधी कई दस्तावेजों के साथ भी छेड़छाड़ की गई है।

उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के जन्मदिन पर शिलाई में रक्तदान शिविर, 61 यूनिट रक्त एकत्रित

न्यूज़डे नेटवर्क/शिलाई: उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के जन्मदिन के अवसर पर रविवार को शिलाई विश्राम गृह में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिलाई मंडल कांग्रेस और युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

शिविर में ब्लड बैंक नाहन की विशेष टीम मौजूद रही, जिसने रक्तदाताओं से रक्त संग्रहण किया। इस दौरान कुल 61 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

शिलाई मंडल अध्यक्ष सीता राम शर्मा ने कहा कि उद्योग मंत्री ठाकुर हर्षवर्धन चौहान के नेतृत्व में कांग्रेस संगठन लगातार जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय है और आज का यह शिविर भी उसी दिशा में एक सार्थक कदम है। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया और लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने रक्तदान शिविर के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की पहल से आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर अतर राणा ,मीडिया कोऑर्डिनेटर सुनील, राजेश राणा, दिनेश सिंगटा, शशि कपूर, रविंद्र राणा, दलीप सिंगटा, बीडीसी सदस्य प्रियंका, रेणु बाला सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब, आरटीआई एक्टिविस्ट फेडरेशन, पांवटा साहिब की मासिक बैठक शनिवार को फेडरेशन कार्यालय में अध्यक्ष चतर सिंह की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक की जानकारी देते हुए महासचिव विजय कुमार ने बताया कि नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा लगाए जा रहे हाउस टैक्स की स्पष्ट जानकारी के लिए दायर की गई आरटीआई का कोई संतोषजनक उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। इसके खिलाफ अपील एसडीएम पांवटा साहिब के समक्ष कर दी गई है।

उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे डिवाइडर पर फूल-पौधे लगाने के संबंध में भी नेशनल हाईवे अथॉरिटी को पत्र भेजा जा रहा है। इसके अलावा बी.आर. एग्रो टेक, काला अंब में पोल लगाने संबंधी मामले पर चर्चा हुई। विजय कुमार ने बताया कि यहां 20 पोल लगाए जाने का एस्टिमेट था, लेकिन वास्तव में 43 पोल लगाए गए। अतिरिक्त पोलों के बारे में पूछे जाने पर कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला। इस मामले की शिकायत चतर सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन में की गई थी, जिसे आगे चीफ इंजीनियर को भेज दिया गया। उन्होंने जांच के लिए चार सदस्यीय कमेटी गठित की थी, परंतु अब तक कमेटी द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं हुई है। महासचिव ने कहा कि यदि उचित स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई तो अगली बैठक में इस पर आगे की रणनीति तय की जाएगी।

बैठक में अध्यक्ष चतर सिंह, उपाध्यक्ष टी.सी. गुप्ता, महासचिव विजय कुमार, कोऑर्डिनेटर अरविन्द गोयल, वित्त सचिव विजय गोयल, शांति स्वरूप गुप्ता, सरीता गर्ग, मीलाराम व हरशरण शर्मा उपस्थित रहे।

राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव 04 से 06 अक्तूबर तक किया जाएगा आयोजित

पांवटा साहिब 11 सितम्बर- उपमंडलाधिकारी कार्यलय पांवटा साहिब के सभागार में आज एसडीएम गुंजित सिंह चीमा की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव के सफल आयोजन के संदर्भ में बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान गुंजित चीमा ने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तरीय यमुना शरद् महोत्सव 04 अक्तूबर से 06 अक्तूबर 2025 तक पांवटा साहिब में भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा।  इस बैठक में यमुना शरद् महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया।

उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित खेलकूद प्रतियोगितायें भी शामिल रहेंगी। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनियाँ भी लगायी जाएंगी। गुंजीत चीमा ने बताया कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। इस अवसर पर यमुना शरद् महोत्सव के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी।
इस अवसर पर वन मण्डल अधिकारी वेद प्रकाश, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, बीएमओ के एल भगत, बीडीओ विकास बंसल, ईओएमसी कंचन बाला, सीडीपीओ संतोष गुप्ता तथा अध्यक्ष चेंबर ऑफ़ कॉमर्स सतीश गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First