Monday, May 18, 2026
Home Blog Page 29

अरबी के पत्तों की जहरीली सब्जी खाने से 22 वर्षीय युवती की मौत, परिवार अस्पताल में भर्ती..

पांवटा साहिब: पांवटा साहिब के श्यामपुर गांव में 22 वर्षीय युवती की जहरीले अरबी के पत्तों की सब्जी खाने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अरबी के पत्तों की सब्जी खाने से पूरे परिवार की अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया।जिसमे मृतका युवती के पिता धनीराम, उसकी मां बिमला, भाई नीरज और रविंद्र को भर्ती किया गया जबकि युवती की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे देहरादून रेफर किया गया, जहां पर युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवती की पहचान श्यामपुर निवासी 22 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। वही इस घटना के बाद से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है कि आखिर अरबी के पत्तों की सब्जी खाने से मौत कैसे हो सकती है। वही जब इस बारे में गोरखूवाला पंचायत के उप प्रधान धनीराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिवार के जो लोग अस्पताल में भर्ती है उन्होंने बताया है कि दो रोज पहले अरबी का साग खाया था इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार अस्पताल में है जिसके कारण पुलिस प्रशासन को भी इसकी सूचना नहीं दी गई है फिलहाल वह लोगों के साथ मिलकर पुलिस को सूचित कर रहे हैं। वहीं डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस तरह की कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है जैसे है इस मामले की जानकारी उन्हें मिलेगी तो तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First