हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन विभिन्न ग्राम पंचायतो व वार्डो में किया गया! ईसी संदर्भ में शाख़ा सतौन व कमराऊ ने भी सतौन के वार्ड न 6 व परलो गाँव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सतौन गांव के अन्नपूर्णा ग्राम संगठन की सदस्यों व वार्ड सदस्या इंदिरा देवी ने विशेष रूप से भाग लिया। शिविर में उपस्थित लोगों को कनिष्ठ लिपिक बिंदु कुमारी हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति सतौन ने बैंक की विभिन्न बचत योजनाओं के एवं केंद्र सरकार की विभिन्न बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर उपस्थित महिलाओं को राज्य सहकारी बैंक द्वारा संचालित महिला सशक्त योजना, स्वय सहायता समूह ऋण,एजुकेशन ऋण सहित सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी! वहीं कॉपरेटिव बैंक की शाखा कमराऊ द्वारा भी परलो गाँव में वित और डिजिटल साक्षरता कैंप लगाया गया था जिसमें बैंक के कर्मचारीं राजीव और मनीष के द्वारा स्थानीय लोगो व लेबर के लोगो को बैंक की डिजिटल सवाएं और डिजिटल बैंकिंग में होने वाले फ्रॉड की जानकारी दी गयी! आपको बता दें की हिमाचल राज्य सहकारी बैंक लोगो के बीच जाकर समय समय पर इस तरह के अवर्नेस कैंप का आयोज़न करता रहता है ताकि लोगों को वित्तिय सहायता व बैंक द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके!
पाँवटा साहिब के इन इलाको में कल बिज़ली आपूर्ति 2 घंटे रहेगी बंद
कल दिनांक 09/09/2023 (शनिवार) को रामपुरघाट में 33/11 केवी सब-स्टेशन की मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर और 11 केवी डेंटल कॉलेज फीडर पर सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसके अंतर्गत रामपुर घाट इंडस्ट्रियल एरिया की बिज़ली आपूर्ति बाधित रहेगी!

यह जानकारी एसडीओ पाँवटा साहिब गुरूदत चौहान ने दी उन्होंने कहा कि इस असुविधा के लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है और हम सभी निवासियों और व्यवसायों से अपनी योजना उपरोक्त शटडाउन के अनुसार बनाने का अनुरोध करते हैं!
एचआरटीसी बस ने कुचला राहगीर, मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में सुबह सवेरे एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसमें एक एचआरटीसी बस ने राहगीर को कुचल दिया है जिसकी मौके पर ही मौत हो चुकी है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा सुबह 10:40 पर ओल्ड बस स्टैंड के निकासी द्वार के समीप पेश आया है। जिसमे एचआरटीसी की बस (HP 63-9786) ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। बस की टक्कर से व्यक्ति वहीं सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृतक की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की आयु 35 से 40 वर्ष के बीच है।वहीं, पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त शुरू कर दी है।
अरबी के पत्तों की जहरीली सब्जी खाने से 22 वर्षीय युवती की मौत, परिवार अस्पताल में भर्ती..
पांवटा साहिब: पांवटा साहिब के श्यामपुर गांव में 22 वर्षीय युवती की जहरीले अरबी के पत्तों की सब्जी खाने से मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक अरबी के पत्तों की सब्जी खाने से पूरे परिवार की अचानक तबियत बिगड़ने लगी जिसके चलते उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में लाया गया।जिसमे मृतका युवती के पिता धनीराम, उसकी मां बिमला, भाई नीरज और रविंद्र को भर्ती किया गया जबकि युवती की गंभीर अवस्था को देखते हुए उसे देहरादून रेफर किया गया, जहां पर युवती ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक युवती की पहचान श्यामपुर निवासी 22 वर्षीय नेहा के रूप में हुई है। वही इस घटना के बाद से समूचे क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है कि आखिर अरबी के पत्तों की सब्जी खाने से मौत कैसे हो सकती है। वही जब इस बारे में गोरखूवाला पंचायत के उप प्रधान धनीराम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि परिवार के जो लोग अस्पताल में भर्ती है उन्होंने बताया है कि दो रोज पहले अरबी का साग खाया था इसके बाद उनकी तबीयत खराब होने लगी। उन्होंने बताया कि पूरा परिवार अस्पताल में है जिसके कारण पुलिस प्रशासन को भी इसकी सूचना नहीं दी गई है फिलहाल वह लोगों के साथ मिलकर पुलिस को सूचित कर रहे हैं। वहीं डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस तरह की कोई भी शिकायत पुलिस को नहीं मिली है जैसे है इस मामले की जानकारी उन्हें मिलेगी तो तुरंत कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।


