Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 28

शिलाई में मतदाता जागरूक कार्यक्रम आयोजित, मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने प्रतिभागी को किया सम्बोधित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल एवं प्रधान सचिव निर्वाचन मनीष गर्ग ने कहा कि सिरमौर जिला के शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी के लिए सभी को मिलजुल कर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला मण्डल सदस्य, स्वयं सहायता समूह की सदस्य को “मतदाता दूत” के रूप में गांव गांव, घर घर जाकर महिलाओं को मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग आज बुधवार को सिरमौर जिला के शिलाई में आयोजित मतदाता जागरूकता कार्यकर्म में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित प्रतिभागियों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की संख्या काफी कम है जिसे बढ़ाये जाने की जरुरत है। उन्होने कहा कि जहाँ प्रदेश में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं की औसत संख्या 976 है वहीं शिलाई क्षेत्र में महिलाओं का औसत 814 है। उन्होने कहा कि यह प्रदेश में सबसे कम महिला औसत है। उन्होने कहा कि इस फासले को कम करना है। उन्होने शिलाई क्षेत्र में महिलाओं की औसत बढ़ाने के लिए बूथ स्तर पर जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा रोनहाट और कमरऊ में ऐसे शिविर आयोजित किये जा चुके हैं। उन्होने कहा कि नये मतदाता के रुप में शामिल होने के लिए जहाँ क्षेत्र के बीएलओ से सम्पर्क किया जा सकता है वहीं ऑन लाइन माध्यम से भी पात्र व्यक्ति अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं।

उन्होने कहा कि जहाँ नए मतदाता के रूप में पंजीकरण महत्वपूर्ण है वहीं मृत्यु, स्थान परिवर्तन आदि अन्य कारणों से मतदाता सूची से नाम हटाने का कार्य भी जरुरी है, इससे मतदाता सूचि साफ सुथरी और अपडेटेड हो सकेगी! मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में दिव्यांग पुरुषों के मुकाबले दिव्यांग महिला मतदाताओं की संख्या भी काफी कम है जिसे बढ़ाये जाने की आवशकता है।
मनीष गर्ग ने कहा कि प्रदेश के मुकाबले शिलाई क्षेत्र में मतदान प्रतिशत प्रदेश में सबसे अधिक है और शिलाई प्रदेश में नंबर एक पर है। उन्होंने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि विधानसभा चुनाव की तरह लोकसभा चुनाव में मतदान औसत इससे भी अधिक रहेगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर. वर्मा ने इस अवसर पर कहा कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी द्वारा आज जो भी दिशा निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुरूप शिलाई क्षेत्र में महिला मतदाताओं की संख्या में वृद्धि के प्रयास किये जायेंगे।

एस.डी.एम. शिलाई सुरेश सिंघा ने इस अवसर पर शिलाई निर्वाचन क्षेत्र की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिलाई विधानसभा क्षेत्र में वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 76564 है जिसमें से पुरुषों की संख्या 42206 है जबकि महिला मत दाता की संख्या 34358 है। उन्होने कहा कि महिला मतदाता की संख्या बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। निर्वाचन तहसीलदार महेन्दर ठाकुर ने इस अवसर पर मुख्य अतिथि का कार्यकर्म में पधारने पर धन्यवाद किया। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और राजकीय महाविद्यालय की छात्राओं ने लघु नाटीकाओं और सांस्कृतिक कार्यकर्म के माध्यम से मतदान करने के लिए प्रेरित किया! इस अवसर पर एसडीम कफोटा राजेश वर्मा, बीड़ीसी अध्यक्ष… काफी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ता, महिला मण्डल सदस्य और स्वयं सहायता समूह की सदस्य और पंचायत प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

बीएसएनएल मुख्यालय धर्मशाला में हुई दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक

जिला कांगड़ा और चम्बा के रिमोट क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क पहुंचाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर भारत संचार निगम लिमिटेड विशेष फोकस करे। बीएसएनएल कार्यालय धर्मशाला में आज शुक्रवार को दूरसंचार सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए लोकसभा सांसद और समिति के अध्यक्ष किशन कपूर ने यह बात कही। बैठक में बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारियों सहित समिति के सदस्यों ने भाग लिया। किशन कपूर ने काँगड़ा और चम्बा के दुर्गम क्षेत्रों में मोबाइल नेटवर्क को पहुँचाने और व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। बैठक में दूरसंचार सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए अध्यक्ष तथा अन्य सभी समिति सदस्यों द्वारा विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बीएसएनएल अधिकारियों ने इस संबंध में विस्तृत रिपोर्ट पेश की तथा इस दिशा में किए जा रहे कार्यों को पटल पर रखा।
150 करोड़ से लगेंगे 145 टॉवर
किशन कपूर ने बताया कि काँगड़ा और चम्बा में बीएसएनएल के नेटवर्क को मजबूती प्रदान करने के लिए 4जी नेटवर्क के 145 नए टॉवर स्थापित किए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में भारत सरकार लगभग 150 करोड़ रुपये व्यय कर रही है। उन्होंने बताया कि चंबा में बीएसएनएल 4जी के 112 टॉवर लगाने जा रहा है, जिसमें भरमौर क्षेत्र के 19 तथा चंबा-धरवाला के 22 टॉवर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि डलहौजी में 31 तथा तीसा में 40 बीटीएस प्रस्तावित हैं। इसके अतिरिक्त कांगड़ा जिला में 33 4जी टॉवर प्रस्तावित हैं जिसमें 26 पर काम चालू है। उन्होंने बताया कि 145 में से 10 स्थानों पर 4जी टॉवर लगाने का काम पूरा भी हो चुका है, जिसमें 8 जिला कांगड़ा व 2 जिला चंबा के हैं। उन्होंने अधिकारियों को अन्य स्थानों पर तेजी से कार्य आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि वर्तमान में दूरसंचार जिला धर्मशाला में 246 टॉवर को 4जी में अपग्रेड किया जा रहा है तथा 24 नए टॉवर लगाए जा रहे हैं।
दुर्गम क्षेत्रों में पहुंचेगा बीएसएनएल
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के संकल्प को पूरा करने में बीएसएनएल की भूमिका बहुत अहम है। उन्होंने अधिकारियों से बीएसएनएल की क्षमताओं का पूर्ण उपयोग करने की बात बैठक में कही। उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में जाकर कार्य करने के निर्देश दिये और कहा कि जहां कोई नहीं है वहाँ बीएसएनएल पहुँचे। उन्होंने बताया कि बड़ा भंगाल, मुलथान और मणिमहेश में भी लोगों की सुविधा के लिए बीएसएनएल के टॉवर लगाए जाने का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों जैसे बड़ा भंगाल और मणिमहेश, आदि क्षेत्रों में भी बीएसएनएल 4जी टॉवर प्रस्तावित हैं, जोकि स्वदेशी तकनीक पर आधारित हैं।
फाइबर सुविधा को कर रहे मजबूत: महाप्रबंधक
बीएसएनएल के महाप्रबंधक चरणदास ने इस दौरान अध्यक्ष और सदस्यों को बीएसएनएल द्वारा किए जा रहे कार्य से अवगत करवाया। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल हाई स्पीड इंटरनेट उपलब्ध करवाने के लिए फाइबर सुविधा को भी मजबूत कर कहा है। उन्होंने बताया कि बीएसएनएल द्वारा हाल ही में सुरगनी-तीसा मुगला (चंबा)-धरवाला में फाइबर सुविधा शुरू की गई हैं,  जिससे दूरदराज क्षेत्रों में भी हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा मिल रही है। उन्होंने बताया कि डिजिटल इंडिया मिशन के अंतर्गत बीएसएनएल द्वारा आज से धर्मशाला टेलीफोन एक्सचेंज में एक सेल्फी पॉइंट भी शुरू किया गया है, जिसमें लोग फोटो खिंचवा सकेंगे।
यह रहे उपस्थित
इस दौरान आईएफए पवन कुमार, एजीएम दिनेश गुप्ता सहित सलाहकार समिति के सदस्य अरविन्द कुमार, हैप्पी, कांता ठाकुर, अनुराधा शर्मा, सुरेष्ठा और बीएसएनएल के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

मैक्सवेल की पारी सदी की कुछ चुनिंदा यादगार परियों में से एक

आज का मैच जिसने नही देखा वो क्रिकेट की अनिश्चितता और खूबसूरती देखने से यकीनन चूक गया! विश्वकप 2023 के खेले जा रहें 39वे मैच में आज मुंबई के वानखेड़ें स्टेडियम में अफगानिस्तान द्वारा दिये 293 रन के विशालकाय स्कोर का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की टीम के 7 बल्लेबाज एक समय पर महज 91 रन पर पवेलियन लौट चुके थे!

भारत मे भारतीय दर्शकों के सामने उनकी फेवरेट टीमो में से एक अफगानिस्तान के ऑस्ट्रेलिया जैसी ताकतवर टीम के खिलाफ ऐसा उम्दा प्रदर्शन दर्शकों को अफगानिस्तान के पक्ष में चीयर करने के लिए मजबूर कर रहा था! ऑस्ट्रेलिया की हार सुनिश्चित थी दर्शक ही नही कॉमेंटेटर सहित ऑस्ट्रेलियन टीम के ड्रेसिंग रूम में भी मौजूद खिलाड़ियों के उतरे चेहरे बता रहे थे कि अफगानिस्तान के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार अब लगभग लिख दी जा चुकी है! पर एक आदमी था जो पिच पर इस इरादे के साथ डटा हुआ था कि हार नहीं माननी है, मैं कर सकता हूँ पिच पर एक शांत तूफान खेल रहा था इस तूफान का नाम था “मैक्सवेल” कमर में दर्द, हैमस्ट्रिंग की समस्या लेकिन कोई व्यक्ति यदि ठान ले तो कोई उसे रोक नहीं सकता यह कहावत आज सच साबित करके दिखाया हैं ग्लेन मैक्सबेल ने! अफगानिस्तान की टीम सहित मैच देख रहे किसी भी व्यक्ति को यह एहसास तक नही था कि दर्द से जूझ रहा ये खिलाड़ी सारे समीकरण पलट कर रख देगा!

ग्लेन मैक्सवेल वन मैन आर्मी की तरह डट गया

नंबर 6 पर बल्लेबाज़ी करने आये मैक्सबेल ने नाबाद रहते हुए 128 गेंद में 201 रन (21 चौके 10 छके)जड़ दिए उन्होंने न केवल दोहरा शतक बनाया बल्कि ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एक पारी में वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ भी बने! इस मैराथन पारी में मैक्सवेल का बखूबी साथ दिया पैट कमिन्स (68 गेंद पर 12 रन) ने, जिन्होंने भले बहुत अधिक रन न बनाये हो पर दूसरे छोर पर विकेट नहीं गिरने दिए!

आज का मैच सदी के कुछ सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक था !आज की मैक्सवेल की पारी सदी की कुछ चुनिंदा यादगार परियों में से थी जो क्रिकेट के इतिहास में हमेशा याद की जाएंगी! आज की मैक्सवेल की पारी दिखाती है कि जंगल मे भले कितनी ही चुनौतियां क्यों न हो और शेर भले घायल ही क्यों न हो पर जंगल का राजा शेर ही होता है!

 

कफोटा में निशुल्क चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ करेंगे मंत्री हर्षवर्धन चौहान..

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कफोटा में 5 नवंबर को प्रातः 09.00 बजे से 04.00 बजे तक निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया जा रहा है इस चिकित्सा शिविर का शुभारम्भ उद्योग, संसदीय कार्य एवम् आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान द्वारा किया जायेगा। रोटरी क्लब पांवटा साहिब की अध्यक्षा कविता गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया की यह निशुल्क चिकिस्ता शिविर उद्योग मंत्री के आदेशानुसार सीएसआर के अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक इकाइयों की सहायता एवं सहयोग से क्षेत्र वासियों की सुविधा के लिए आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस शिविर में मुख्यतः विशेषज्ञ डॉक्टरों के द्वारा क्षेत्र के लोगों का मुफ्त प्रशिक्षण किया जायेगा तथा निशुल्क दवाईयों का वितरण किया जायेगा। शिविर के दौरान आंखों की जांच तथा चश्मों का मुफ्त वितरण, महिलाओं में कैंसर की जांच मैमोग्राफी मशीन द्वारा की जायेगी।इसके अतिरिक्त ग्राम पंचायतों द्वारा चिन्हित दिव्यांगों को व्हीलचेयर, बैशाखियों इत्यादि भी वितरित की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि इस दौरान रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया है।उन्होंने क्षेत्र के लोगों व नज़दीकी ग्राम पंचायतो के लोगों से इस निशुल्क चिकित्सा शिविर में बढ़ चढ़ कर भाग लेने की अपील की ।

शिलाई में पूर्व प्रधान ने रात को जेसीबी लगाकर आरएसवीएन स्कूल के पास ज़बरन निज़ी ज़मीन पर किया कब्ज़ा

शिलाई में ज़मीनो का विवाद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है! जब से शिलाई में कॉलेज, एसडीएम कोर्ट, सिविल कोर्ट आदि खुले है तब से बड़ी संख्या में ग्रामीण शिलाई में ज़मीन लेकर बस रहें है! परंतु ज़मीन की रजिस्ट्री होने के बावजूद भी उनको ज़मीन के ततीमें नहीं मिल रहें है! जिससे आगे चलकर भूमि बेचने वालों की नीयत ख़राब हों रही है और वो अपने परिवार के दूसरे सदस्य को आगे कर के ज़मीन पर विवाद पेदा कर रहे हैं! और ज़मीन ख़रीदने वालों को पैसों और ज़मीन दोनों से हाथ धोना पड रहा हैं! ऐसी ही घटना सुंदर सिंह शर्मा गाँव धकौली शिलाई के साथ पेश आयी है जिससे इनको अपनी जीवनभर की पूँजी से ख़रीदी गई ज़मीन से हाथ धोना पड़ा है! सुंदर सिंह शर्मा ने शूपा राम गाँव शिलाई से 1990 के आसपास शिलाई बाज़ार में (वर्तमान में RSVN स्कूल के पास) 2 बिस्वा ज़मीन ख़रीदी थी व 5 विश्वा ज़मीन शिलाई गाँव के स्वर्गीय बहादुर सिंह जेलदार ने ली थीं! बहादुर सिंह जी ने तत्काल ज़मीन की रजिस्ट्री शूपा राम से ले ली थी जबकि सुंदर सिंह शर्मा ने पैसों के अभाव के कारण उस समय रजिस्ट्री करवाने में यह कह कर असमर्थता जतायी थी की जब पूरे पैसे दे दूँगा तो रजिस्ट्री करवा लूँगा! शूपा राम ने बहादुरसिंह को रजिस्ट्री दे दी और सुंदर सिंह शर्मा को ज़मीन का सिर्फ़ कब्जा दिया! कुछ समय बाद शूपा राम की मृत्यु हो गई और बहादुर सिंह ने भी अपनी 4 बिस्वा ज़मीन नीरा पत्नी बलराज चौधरी को बैच दी जिसको की बाद में उन्होंने भी यह 4 बिस्वा ज़मीन सीता राम शर्मा को बेची जिसमें वर्तमान में Rsvn स्कूल बना है! सुंदर सिंह शर्मा के पास स्कूल के साथ एनएच 707 के साथ लगती 2 विस्वा ज़मीन का कब्जा था जिसकी रजिस्ट्री उन्होंने 1997 में शूपा राम के बड़े बेटे जगदीश चंद से बक़ाया रक़म देकर ली और उस ज़मीन पर तीन कच्चे मकान बनाये! 26 साल तक ये ज़मीन सुंदर सिंह के पास ही थी और इसमें कोई विवाद नहीं था! परन्तु 21 अक्टूबर को जब कोर्ट की अगले 10 दिन दशहेरा की छुट्टियाँ पड़ी तो रमेश नेगी दुलाइक पूर्व प्रधान गाँव शिलाई ने शूपा राम के दो छोटे बेटो अनिल और सुनील गाँव शिलाई को ये बोलकर भड़का दिया की सुंदर सिंह के पास जो 2 बिस्वा ज़मीन में 42 फ़िट रोड पर फ़्रंट है वह हम मिलकर उनसे छिन सकते है क्यों की एक तो वो मुश्तर का खाता है इसका ततीमा नहीं होता और दूसरा शिलाई में ज़मीन के रक़बे अपने स्थान पर नहीं और इनका ये नंबर भी कागजो में थोड़ा नीचे खिसका हुया हैं जिससे ये कोर्ट भी नहीं जा पायेंगे और हम बलपूर्वक उनकी ज़मीन पर कब्जा कर लेंगे चुकि अभी 10 दिन कोर्ट भी बंद है तो उसमें स्टे भी नहीं हो पाएगा और जब तक कोर्ट खुलेगा तब तक हम उनका कब्जा गिरा कर अपना पक्का कब्जा कर देंगे! इसके बदले में रमेश ने दो दुकानों की 20 फ़िट जगहें अपने लिए व 20 फ़िट जगह अनिल और सुनील के लिए में डील फ़ाइनल की ! और तीनों ने गाँव के 10-15 युवा अपने साथ लेकर अपने रिश्तेदार दिनेश चौहान गाँव शीला की जेसीबी मशीन 21 अक्टूबर को रात 11 बजे सुंदर सिंह शर्मा की ज़मीन पर लगा दी और उसपर पुराने 3 कच्चे बने मकान गिरा दिये! सुंदर सिंह शर्मा ने ज़मीन बचाने के लिए बहुत हाथ पैर मारे एसएचओ शिलाई, डीएसपी पाँवटा साहिब, एडिशनल एसपी सिरमौर मंत्री हर्षवर्धन चौहान आदि तक से गुहार लगायी परंतु सब ने ये कह कर पल्ला झाड़ दिया कि ज़मीनी विवाद में हम कुछ नहीं कर सकते! अपनी ज़मीन बचाने के लिए उन्होंने धकौली व शिलाई गाँव के बहुत से लोगो से सहायता माँगी परंतु उनको निराशा ही हाथ लगी कोई भी लड़ाई झगड़े में नहीं पड़ना चाहता था! अतः थक हार कर लास्ट में उन्होंने रमेश नेगी पूर्व प्रधान व अनिल के आगे हाथ जोड़े और अपनी ज़मीन वापिस छोड़ने की गुज़ारिश करते रहें परंतु उन्होंने 2 विश्वा ज़मीन नीचे खाले में उनको दी और फ़्रंट में मात्र 10 फ़िट जगह ही उनको देकर बाक़ी का 40 फ़िट फ्रंट ख़ुद रख लिया! इस तहत सुंदर सिंह शर्मा की 26 साल पहले ली ज़मीन जिसकी आज क़ीमत लाखों में थी उनके हाथ से चली गई!

राज्य सहकारी बैंक शाखा पांवटा साहिब के द्वारा डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

पाँवटा साहिब:-हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक शाखा पांवटा साहिब के द्वारा डिजिटल वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन शिव शक्ति कॉलोनी भेड़ेवाला के प्रांगण में किया गया! इस शिविर में शिव शक्ति कॉलोनी भेड़ेवाला की लगभग 42 महिलाओं ने भाग लिया ! इस शिविर में बैंक शाखा की और से शाखा प्रबधक श्री सुनील भारद्वाज व श्री मति निशा चौहान ने बैंक की विभिन्न जमा योजनाओं तथा ऋण संबंधी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की! जिसमें मुख्यता बैंक द्वारा नई संचालित ऋण योजना जिसका नाम सशक्त महिला ऋण योजना है के बारे में श्री मति निशा चौहान के द्वारा महिलाओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई! इसके अतिरिक्त सुरक्षा दृष्टि के माध्यम से सरकार द्वारा बैंक के माध्यम से चलाई जाने वाली योजना जैसे: प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना इत्यादि के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई! इसके अलावा ऑनलाइन ठगी से बचने के लिए OTP साझा न करना, Atm पिन न बताना, Aadhar No न बताना इत्यादि, के बारे में भी उपस्थित महिलाओं को समझाया! शाखा प्रबधक श्री सुनील भारद्वाज ने महिलाओं को यह भी जानकारी दी की स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपनी वित्तीय स्थिति को कैसे मजबूत किया जाता है तथा ऋण के राशि के अपने घरेलू कार्यों में खर्च न करके उस जगह खर्च करे जहां से इनकॉम की प्राप्ति हो! अत: सम समूह के ऋण संबंधी प्रक्रियाओं तथा समय पर ऋण चुकाने के फायदे आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की!

पाँवटा साहिब के टोका क्षेत्र से पकड़ी गई 6.15 लाख रू की 20500 लीटर अवैध देसी शराब

पाँवटा साहिब में राज्य कर एवं आबकारी विभाग की टीम ने एक बड़ी करवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध शराब पकड़ी है! जिसकी जानकारी देते हुए उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी सिरमौर हिमांशु आर. पंवर ने बताया कि 18 अक्तूबर 2023 को जिला के पांवटा क्षेत्र के टोका नगला नामक स्थान पर अलग-अलग जगहों से करीब 20500 लीटर अवैध शराब (लाहन) पकड़ी गई है जिसकी कीमत लगभग 6.15 लाख रुपये बनती है।  हिमांशु पंवार ने बताया कि अवैध शराब पकड़ने के लिए आयुक्त हि.प्र. राज्य कर एवं आबकारी डा. यूनुस खान के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया था। इस टीम में संदीप अत्री एसीएसटीआई (अबकारी), एएसटीईओ (अबकारी) भूपेंद्र सिंह,  एएसटीईओ सतौन सन्नी वर्मा, एएसटीईओ पांवटा-1 धनीराम, एएसटीईओ पांवटा-2 राम पाल अदि की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर अवैध शराब की भटिटयां व उनसे जुड़े लोगों को पकड़ने हेतु पांवटा क्षेत्र के टोका नगला स्थान पर घने जंगलों में करीब 5 किलोमीटर अंदर तक ट्रैकिंग करने के उपरांत यह सफलता प्राप्त हुई है। उन्होंने बताया कि अलग-अलग स्थानों पर अवैध शराब निकालने के लिये चल रही तीन भटिटयों का पता चला जो दूर-दूर स्थित थीं। पहले स्थान पर आग पर रखे गए ड्रमों  और फर्मेंटेशन के लिए रखे के अन्य ड्रमों और तालाबों में रखी गई लाहन का पता चला।  यहां पकड़े गये लाहन की अनुमानित मात्रा 7000 लीटर है। पहली भट्टी से लगभग 1 किलोमीटर दूर दूसरी भट्टी पर लगभग 4000 लीटर लाहन पकड़ी गई। इसके बाद टीम को तीसरी चालू भट्टी का पता चला जो सबसे बड़ी थी। यहां भी लाहन को अलग-अलग ड्रमों व तालाबों में आग पर फर्मेंटेशन के लिए रखा गया था। यहां पकड़े गये लाहन की अनुमानित मात्रा 9500 लीटर है। पकड़ी सारी शराब (लाहन) को विधिवत वीडियोग्राफी के उपरांत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। हिमांशु पंवर ने बताया कि यह सभी भटिटयां घने जंगलों में नदी के किनारे स्थित थीं और उन तक पहुंचना आसान नहीं था। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी शराब तस्करों और अवैध कारोबार करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी।

क्या आपके फ़ोन पर भी आ रहा है इमरजेंसी अलर्ट मैसेज, तो आइए जानते हैं क्या है यह इमरजेंसी अलर्ट!

0

आज सुबह से लोगो के पास भारत सरकार की तरफ से ‘Emergency Alert: Severe’ का मैसेज आ रहा है! जिस वक्त मैसेज आया तो बहुत जोर से रिंग बजी! इतना तेज साउंड सुनकर यूजर्स घबरा गए हैं! कई लोगों को लगा कि कोई स्कैम हुआ है तो किसी को लगा कि फोन में कोई दिक्कत आ गई है. लेकिन बता दें, आपको घबराने की जरूरत नहीं है! सरकार द्वारा ये इमरजेंसी अलर्ट भेजा जा रहा है! 20 जुलाई से सरकार कई यूजर्स के फोन पर इमरजेंसी अलर्ट की टेस्टिंग कर रहा है! आइए जानते हैं क्या है यह इमरजेंसी अलर्ट!

सरकार ने सिस्टम को टेस्ट करने के लिए यूजर्स को दोपहर 12 से 1 बजे के बीच आया! तेज साउंड के साथ आए मैसेज में लिखा था, ‘यह भारत सरकार के दूरसंचार विभाग द्वारा सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के माध्यम से भेजा गया एक नमूना परीक्षण संदेश है! कृप्या इस संदेश पर ध्यान न दें क्योंकि इस पर आपकी ओर से किसी कार्रवाई की आवश्यकता नहीं है! यह संदेश राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा कार्यान्वित किए जा रहे अखिल भारतीय आपदा अलर्ट सिस्टम को जांचने हेतु भेजा गया है! इस सिस्टम का उद्देश्य सार्वजनिक सुरक्षा बढ़ाना और आपात स्थिति के दौरान समय पर अलर्ट प्रदान करना है.’

Emergency Alert न सिर्फ आपदाओं जैसी स्थितियों के लिए बल्कि युद्ध की स्थिति में भी इस्तेमाल किया जा सकता है! आम लोगों को अलर्ट करने के लिए सबसे अच्छा साबित हो सकता है! आज के दौर में टीवी और रेडियो से ज्यादा स्मार्टफोन का इस्तेमाल होता है! इसलिए ये इमर्जेंसी अलर्ट काफी कारगर साबित होगा!

सिरमौर की चूड़धार चोटी पर दुसरे दिन भी जारी रहा हिमपात का दौर

सिरमौर के प्रमुख धार्मिक स्थल एवं सिरमौर जिला की सबसे ऊंची चूड़धार चोटी पर पहली बर्फबारी के बाद साथ लगते नागरिक उपमंडल संगड़ाह, राजगढ़ व चौपाल आदि इलाकों में सर्दियों ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है। आमतौर पर यहां अक्तूबर के अंत और नवम्बर के शुरुआती दिनों में बर्फबारी होती थी मगर इस बार समय से पहले बर्फबारी से आने वाले दिनों में लोग प्रचंड शीतलहर का आशंका जता रहे हैं।

चोटी पर सोमवार को दूसरे दिन लगातार बारिश के चलते बर्फबारी का दौर जारी रहा और एक फुट के करीब हिमपात हो गया है। शिरगुल महाराज चूड़धार के कपाट बंद होने के बाद परम्परा के अनुसार अप्रैल माह में बिशुड़ी कहलाने वाले बैसाखी पूजन के साथ खुलते हैं, हालांकि प्रशासन द्वारा इस बारे अधिसूचना आम तौर पर 30 नवंबर को जारी की जाती है। चूड़धार में मौजूद यात्री सराय सहित हालांकि मंदिर व साथ लगता वन्य प्राणी क्षेत्र सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आता है। मगर दशकों से मंदिर प्रशासन व संचालन का जिम्मा शिमला जिला के SDM चौपाल देखते हैं।

नाहन के जेसीबी ऑपरेटर हत्याकांड को पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया

हिमाचल के सिरमौर ज़िला मुख्यालय से 12 किमी दूर शंभूवाला में जेसीबी ऑपरेटर के हत्याकांड को पुलिस ने मात्र 48 घंटे के भीतर ही सुलझा लिया है! हत्याकांड के मामले में पुलिस ने यूपी के मुज़फ़्फ़रनगर के रहने वाले बाप बेटे को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी को लेकर एसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा देर शाम आज मीडिया से रूबरू हुए।

मंगलवार शाम शंभूवाला में एक ही जगह पर पुल निर्माण कार्य में जुटे जेसीबी ऑपरेटर और दो कामगारों के बीच शराब पीकर किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई जिसके बाद पुरूवाला (राजबन) निवासी 30 वर्षीय जेसीबी ऑपरेटर मदन उर्फ़ काका को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरपुर के रहने वाले बाप-बेटे नरेश व ललित ने मौत की घाट उतार दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मृतक जेसीबी ऑपरेटर और कामगार मिलाकर शराब का सेवन कर रहे थे और इसी बीच किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद मुख्य आरोपी ललित ने अपने बाप नरेश के साथ मिलकर डंडों से पीटकर 30वर्षीय युवक को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गए।

जिला सिरमौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त को मामले की जानकारी रात क़रीब 11:30 बजे मिलीं! जिसके बाद फ़ोरन वह मौके पर पहुँचे और रात भर आरोपियो कि मोबाइल लोकेशन और अन्य इलेक्ट्रानिक सर्विलांस को इक्ट्ठा करना शुरू किया! जिसके आधार पर उन्होंने अपनी पुलिस टीम को जिसने साईबर टीम के भी जवान शामिल थे उत्तर प्रदेश के मुज़फ़्फ़रनगर भेजा! पुलिस कि टीम ने आरोपी बाप बेटे को उत्तर प्रदेश के खतोडी से गिरफ्तार कर आज देर शाम जिला मुख्यालय नाहन लाया गया! पुलिस मामले को लेकर लगातार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिरमौर सोमदत्त के नेतृव में पुलिस टीम ने मात्र 48 घंटे में ही इस सनसनीखेज़ हत्याकांड को  सुलझा दिया!

हर्षवर्धन चौहान फिर से सिरमौर जिला के 5 दिवसीय दौरे पर

उद्योग, संसदीय कार्य और आयुष मंत्री हर्षवर्धन चौहान 13 अक्तूबर से 18 अक्तूबर तक सिरमौर जिला के प्रवास पर रहेंगे। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उद्योग मंत्री 13 अक्तूबर को दोपहर 12:30 बजे राजगढ़ पहुँचेंगे और 13 और 14 अक्तूबर को राजगढ़ में ही जनसमस्याएं सुनेंगे! इस दौरान वह पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस राजगढ़ में रात्रि विश्राम करेंगे! हर्षवर्धन चौहान 15 अक्तूबर को 1 बजे पाँवटा साहिब पहुँचेंगे, पाँवटा साहिब के लोगों की समस्या सुनने के बाद 3 बजे वह अपनी विधानसभा शिलाई के लिये प्रस्थान करेंगे जहां उनका रात्री ठहराव पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाऊस जाखना में होगा! 16 अक्तूबर को हर्षवर्धन चौहान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टटियाना, टोंठा जाखल व कोटा पाव का निरीक्षण करेंगे! 17 अक्तूबर को उद्योग मंत्री शिलाई में जनसमस्या सुनेंगे व उसके उपरांत 4 बजे शिलाई से नाहन के लिए प्रस्थान करेंगे जहां उनका रात्रि ठहराव सर्किट हाऊस नाहन में होगा! 18 को सुबह 10 बजे उद्योग मंत्री नाहन से शिमला के लिये रवाना होंगे!

पाँवटा साहिब व शिलाई विधानसभा के इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट! जानकारी के लिए ख़बर को पूरा पढ़े !

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में दिनांक 11.10.2023 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया 11.10.2023 दिन बुधवार को 132 KV गिरीनगर- पांवटा लाइन के निवारक रखरखाव/हॉट स्पॉट पर ध्यान देने, ईएचवी लाइनों के नीचे पेड़ों की कटाई और लूपिंग व्. 132 के० वी० उपकेन्द्र गोंदपुर में आवश्यक कार्य के निपटान हेतु विद्युत प्रणाली मंडल नाहन द्वारा 132 KV उपकेन्द्र गोंदपुर में शट डाउन प्रस्तावित किया गया है। जिसके अंतर्गत 132/33/11 KV सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11kv गोंदपुर ( समस्त औद्योगिक क्षेत्र) बातामंडी, पालियों क्षेत्र, 33kv बद्रीपुर, 33 kv पुरुवाला, 33 kv सतौन 33kv शिल्लाई, 33kv रामपुरघाट, 33 के वी पांवटा साहिब लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी । अतः आम जनता से सहयोग आपेक्षित है!

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First