Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 17

खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता से न हो कोई समझौता: अमरजीत सिंह

जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक में उपायुक्त ने दिए निर्देश

 न्यूज़डे नेटवर्क/ हमीरपुर

उपायुक्त अमरजीत सिंह ने स्वास्थ्य विभाग की खाद्य सुरक्षा एवं मानक विंग और अन्य सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिला में खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत गठित जिला स्तरीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने कहा कि खाने-पीने की चीजों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जा सकता है। इसलिए, सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में किसी भी तरह की कोताही न बरतें।उपायुक्त ने बताया कि होटल, रेस्तरां, ढाबा और खाने-पीने की दुकानों इत्यादि के पंजीकरण और लाइसेंसिंग के लिए भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (एफएसएसएआई) ने ऑनलाइन सुविधा प्रदान की है। जिला हमीरपुर में अभी तक लगभग 1553 व्यवसायियों एवं संस्थानों को लाइसेंस जारी किए जा चुके हैं। इन व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं संस्थानों में नियमित रूप से सैंपलिंग एवं टैस्टिंग की जानी चाहिए।

अमरजीत सिंह ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इस वित्त वर्ष के दौरान जिला के विभिन्न व्यापारिक प्रतिष्ठानों से 77 सैंपल लिए थे। इनमें से 15 खाद्य वस्तुओं के सैंपल ठीक नहीं पाए गए हैं। इन मामलों में कार्रवाई की जा रही है। इनके अलावा कई पुराने मामलों के दोषी कारोबारियों को लगभग 2.21 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।उपायुक्त ने स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में भी खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सैंपलिंग एवं टैस्टिंग के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि जिला के सबसे बड़े धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर में ‘भोग’ योजना के तहत प्रसाद और लंगर के खाने की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया को अतिशीघ्र पूरा कर लिया जाएगा।उन्होंने कहा कि दुकानों में तलाई के लिए प्रयोग हो चुके तेल की कलेक्शन के लिए अब प्रदेश सरकार ने एक नई फर्म को अधिकृत किया है। सभी दुकानदारों को इसके प्रति जागरुक किया जाना चाहिए। उपायुक्त ने शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों को भी खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के निर्देश दिए। हमीरपुर शहर में क्लीन स्ट्रीट फूड हब के निर्माण और खाद्य सुरक्षा से संबंधित कई अन्य मुद्दों पर भी बैठक में व्यापक चर्चा की गई।बैठक में खाद्य सुरक्षा एवं मानक विभाग के सहायक आयुक्त अनिल शर्मा ने विभिन्न मुद्दों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। इस अवसर पर एडीएम राहुल चौहान, सीएमओ डॉ. प्रवीण चौधरी और अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।

सिरमौर जिला की 9 शराब इकाईयां 82.47 करोड़ में नीलाम…

 

उपायुक्त एल.आर.वर्मा की देख-रेख में सम्पन्न हुई नीलामी प्रक्रिया.. 

न्यूजडे नेटवर्क/ नाहन 

जिला मुख्यालय नाहन के एसएफडीए हॉल में आज सिरमौर की 9 शराब इकाईयों जिनमें नाहन, कालाअंब, ददाहू, राजगढ, नैना टिक्कर, खजूरना-बहराल, बद्रीनगर-शिलाई, खोदरी माजरी, व पांवटा साहिब शामिल है, की नीलामी 82 करोड़ 47 लाख रुपये में हुई। नीलामी की प्रक्रिया कार्यकारी उपायुक्त सिरमौर एवं पीठासीन अधिकारी एल.आर.वर्मा की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे आरंभ होकर सायं 3 बजे तक चली। एल़.आर.वर्मा ने बताया कि नाहन, नैनाटिक्कर, बद्रीनगर-शिलाई व पांवटा साहिब इकाईयां एलआरएस कम्पनी तथा ददाहु, राजगढ़, खजूरना-बहराल, खोदरी माजरी मै. केवीएस कम्पनी जबकि कालाअंब इकाई खेम चंद के पक्ष में रही। उन्होंने बताया कि इन 9 यूनिट का आरक्षित मूल्य 79.62 करोड़ निर्धारित किया गया था जबकि इन इकाईयों की निलामी 82.47 करोड़ में की गई। उन्होंने बताया कि इस निलामी प्रक्रिया में गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष 4.06 करोड़ की वृद्धि दर्ज हुई है।अतिरिक्त उपायुक्त कर एवं आबकारी साउथ जोन विवेक कुमार, पर्यवेक्षक देवकांत खाची, उपायुक्त राज्य कर एवं आबकारी जिला सिरमौर हिमांशु आर. पंवर समूची नीलामी प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।

होली मोहल्ला की आखरी सांस्कृतिक संध्या पर सूफ़ी गायक सरताज़ ने बाँधा समा..

पाँवटा साहिब होली मोहल्ला पर खचा खच भरे नगर पालिका मैदान में आखिरी सांस्कृतिक संध्या पर सुरों के सरताज़ सतिंदर सरताज ने ऐसा रंग जमाया जिसे सालों तक लोग नहीं भूल पाएंगे। लोगो में सरताज़ का जुनून इस कदर था कि गेट के बाहर हजारों की भीड़ जमा हो गई लोग उनको देखने वह सुनने के लिए उमड़ पड़े! पंडाल भर जाने के बाद और इतनी भीड़ को देखते हुए प्रशासन को लोगो की एंट्री बंद करनी पड़ी ! सरताज़ ने खुद माना कि वह गुरु की नगरी में आकर इतने लोगो के बीच ऐसी परफॉर्मेंस कर पाएंगे उन्होंने सोचा भी नहीं था, उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने प्रशासन और पुलिस ने जो साथ दिया है वह सराहनीय है। इस दौरान सरताज ने अपने सबसे बेहतरीन गाने “आज खोल दे दिला दी गल सारी, हाये नी तेरा रुतभा , सजन राजी होजुवे, गाकर लोगों को नाचने पर बाध्य कर दिया। होला मोहल्ला के आखिरी संध्या पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ किया इस दौरान मेला आयोजन कमेटी एसडीएम गुंजित चीमा अध्यक्षा नगर परिषद निर्मल कौर ने आखरी संध्या पर सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान मंच पर शिलाई के पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर, अवनीत लांभा आदि मौजूद रहे! वहीं दूसरी और सतिंदर सरताज ने अपने बेहतरीन गाने गाकर लोगों का भरपूर मनोरंजन किया सरताज के गानों की अनोखी शैली ने सबका मन मोह लिया।

एडीएम ने जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी…

आपदा न्यूनीकरण प्रस्तावों पर समीक्षा बैठक का आयोजन 

न्यूज़डे नेटवर्क/शिमला

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा ने  आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण के जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि जागरूकता वाहन के माध्यम से जिला शिमला के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को आपदा प्रबंधन एवं न्यूनीकरण पर जागरूक किया जाएगा ताकि आपदा के दौरान लोगों को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि यह जागरूकता वाहन 18 मार्च, 2025 को शिमला ग्रामीण उपमंडल के शोघी और नालदेहरा, 19 मार्च को शिमला ग्रामीण एवं ठियोग उपमंडल के कुफरी एवं ठियोग, 20 मार्च को कोटखाई उपमंडल के नगर परिषद कोटखाई, 21 मार्च को जुब्बल उपमंडल के खडापथर एवं हाटकोटी, 22 मार्च को रोहडू उपमंडल के पुराना बस अड्डा रोहड़ू एवं समरकोट तथा 23 एवं 24 मार्च, 2025 को रामपुर उपमंडल के बाहली, तकलेच एवं ज्योरी क्षेत्र में जाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा की अध्यक्षता में आज आपदा प्रबंधन प्रणाली के तहत आपदा न्यूनीकरण प्रस्तावों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उन्होंने कार्यान्वयन एजेंसियों को प्राप्त प्रस्ताव पर आवश्यक कार्यवाही करने के दिशा-निर्देश जारी किये। इसके साथ साथ बैठक में निर्माणाधीन कार्यों की प्रगति पर भी विस्तृत चर्चा की गयी। इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

राजगढ़ की बेटी दिव्यांशी ने रचा इतिहास, बिना कोचिंग पास की न्यायिक सेवा परीक्षा

न्यूजडे नेटवर्क/राजगढ़

राजगढ़ उपमंडल के मनौण गांव की होनहार बेटी दिव्यांशी भारद्वाज ने अपनी मेहनत और लगन से हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा की प्रारंभिक परीक्षा उत्तीर्ण कर क्षेत्र और माता-पिता का नाम रोशन किया है। खास बात यह है कि दिव्यांशी ने बिना किसी कोचिंग के इस कठिन परीक्षा को पास कर यह उपलब्धि हासिल की है।दिव्यांशी की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी स्कूल राजगढ़ और 12वीं चिन्मय स्कूल नौणी, सोलन से हुई। इसके बाद उन्होंने एलआर इंस्टीट्यूट, सोलन से लॉ की डिग्री प्राप्त की। उनकी इस सफलता से पूरे राजगढ़ क्षेत्र में खुशी की लहर है। दिव्यांशी ने बताया कि 2 मार्च को आयोजित हिमाचल प्रदेश न्यायिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा में हजारों लॉ ग्रेजुएट छात्रों ने भाग लिया था, जिनमें से केवल 427 उम्मीदवार सफल हुए। अब 30 मार्च को मुख्य परीक्षा होगी, जिसके लिए वे पूरी मेहनत से तैयारी कर रही हैं।उनके माता-पिता ने बताया कि दिव्यांशी शुरू से ही कुशाग्र बुद्धि की रही हैं और हर कक्षा में अव्वल आती थीं। उनकी इस सफलता से क्षेत्रवासियों में गर्व की भावना है, और सभी ने उन्हें आगामी परीक्षा के लिए शुभकामनाएं दी हैं। दिव्यांशी का लक्ष्य न्यायिक सेवा के माध्यम से समाज में न्याय स्थापित करना है, और वे इसके लिए निरंतर परिश्रम करने के लिए संकल्पित हैं।

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर लगे लाइव कंसेंट पर सिर्फ लिप्सिंग करने के आरोप..

पाँवटा साहिब होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पर पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों की प्रस्तुति थी! लेकिन उन पर आरोप है कि उन्होंने लाइव कंसेंट पर अपने रिकॉडिड गाने डीजे पर चला कर सिर्फ़ लिप्सिंग की जिससे उनको लाइव सुनने आए हज़ारो लोगों में ज़बरदस्त नाराज़गी देखने को मिली लोग बीच प्रोग्राम में उठ कर चले गए ! लोग ख़ुद को ठगा सा महसूस करने लगे लोग डीजे पर गाना सुनने नहीं आए थे उनका ग़ुस्सा नगर परिषद पाँवटा साहिब पर भी फूटा लोगो का आरोप था की नगर परिषद् पाँवटा साहिब ने लाखो रुपए की फिजुलखर्ची करके येसे सिंगर को बुलाया जिसने दर्शकों के सामने गाना तक गाना ज़रूरी नहीं समझा येसे सिंगर को पैसे देकर जनता के पैसों का दुरुपयोग हुआ है! येसे कलाकारो को बुलाने का निर्णय चाहे किसी का भी हो लेकिन इतना तो तय है कि जानता के पैसों को जानता के विकास में लगाया जाए तो ही बेहतर होगा! देर रात एसडीएम पाँवटा से बात नहीं हो पाई इस विषय पर उनका भी मत जानने की कोशिश रहेगी!

होली मेले में दो गुटों के बीच खूनी झड़प से माहौल हुआ तनावपूर्ण

पाँवटा साहिब में बीते 14 मार्च से ऐतिहासिक होली मेले का आयोजन हो रहा है मेले के दूसरे ही दिन झूला ग्राउंड में कुछ उपद्रविओं द्वारा एक युवक पर तेजधार हथियार से वार करने का मामला सामने आया है। देर रात करीब 9 बजे होली मेले के झूला ग्राउंड में आधा दर्जन से अधिक युवकों ने एक युवक के सिर पर तेजधार हथियार से वार कर दिया जिससे पीड़ित वहीं जमीन पर गिर गया, आरोपी युवक पर हमला करके मौके से फरार होने में कामयाब रहा! जानकारी के मुताबिक़ मनीष कुमार पुत्र श्री भीषण सिंह निवासी बेहडेवाला ने पुलिस में शिकायत दी है कि वह अपने साथियों सहित मेले में घूम रहा था तो उसके साथ किशन वह तरुण निवासी पड़दूनी ने अपने अन्य साथियों सहित मारपीट की और उसके सिर पर तेजदार हथियार से वार किया जिसके उसके सिर पर गहरी चोट आई है! लोगो द्वारा पुलिस अधिकारियों को सूचित करने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तथा स्थिति को संभालने की कोशिश की, परंतु झगड़े से मेले में अफरा तफरी मच गई थी तथा परिवार सहित मेला घूमने आए लोग माहौल खराब होने के बाद अपने घरों की ओर लौट गए थे। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने माहौल बिगाड़ने वालों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।

एचआरटीसी के चालक व परिचालको को किया गया नाइट ओवरटाइम का भुगतान, 10 करोड़ की ग्रांट हुई थी जारी

एचआरटीसी के ड्राइवर व कंडक्टरों को नाइट ओवरटाइम का 10 करोड़ रुपया खाते में डाल दिया है। शनिवार को शिमला समेत सभी डिपुओं में ड्राइवर व कंडक्टरों को यह पैसा रिलीज कर दिया गया है। इससे एचआरटीसी के इन कर्मचारियों में खुशी की लहर है। राज्य सरकार से जैसे ही 10 करोड़ की ग्रांट जारी हुई, उसके साथ ही निगम प्रबंधन ने चालक-परिचालकों के खाते में यह राशि डाल दी। मार्च महीने में दूसरी बार रात्रि भत्ते का भुगतान किया गया है। इससे पहले बीते 5 मार्च को रात्रि भत्ता जारी किया गया था। तब उनको 5 करोड़ रुपए की राशि जारी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी ड्राइवर व कंडक्टर खुश नहीं थे और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी थी।
इसके बाद निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन वह तब भी नहीं माने। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इसमें हस्तक्षेप किया और लगातार उनसे बातचीत का दौर जारी रखा। अंत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने इन सभी को अपने घर पर बुलाया और उनसे बातचीत करने के साथ 10 करोड़ की राशि जारी करने का ऐलान कर दिया। उनकी प्रोमोशनों व दूसरे मसलों को लेकर एमडी के साथ अलग से बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों को हल करने का आश्वासन मिला है, जिस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों की पदोन्नति व नियमितिकरण की मांग भी प्रमुख थी। लंबे समय से चालक परिचालकों की पदोन्नतियां नहीं हो रही हैं। इस पर निगम के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने आश्वस्त किया था और अब इस पर काम शुरू हो गया है।
बताया जाता है कि एमडी को इस संबंध में फाइल भेज दी गई है। इसमें कुछ परिचालक पदोन्नत होंगे, जिनको चीफ इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा। इसके अलावा 31 मार्च को दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारी नियमित होंगे। निगम में अन्य श्रेणी के कर्मचारी पीस मील वर्कर व अन्य जो तय कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें भी नियमित किया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इनको 15 अप्रैल से पहले नियमित कर दिया जाएगा। इसके अलावा चालकों को वरिष्ठ चालकों का दर्जा भी दिया जाएगा जिसके मामले भी आगे बढ़ गए हैं। कुल मिलाकर पथ परिवहन निगम के चालक व परिचालक खुश हैं, जिनकी मांगें अब पूरी होनी शुरू हो गई हैं।

भाजपा मंडल शिलाई की परिचित बैठक में शिमला लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने की शिरकत…

न्यूजडे नेटवर्क/शिलाई

भारतीय जनता पार्टी मंडल शिलाई की नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी की परिचित बैठक मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत संगठन गीत और दीप प्रज्ज्वलन के साथ की गई। बैठक में लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप, भाजपा जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता, हाटी पुत्र एवं पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष इंदर ठाकुर ने सभी गणमान्य व्यक्तियों और कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।बैठक में जिला अध्यक्ष धीरज गुप्ता ने संगठन को और अधिक मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार की नीतियों के खिलाफ 27 मार्च को विधानसभा घेराव कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा, जिसमें शिलाई मंडल से सैकड़ों कार्यकर्ता शिमला पहुंचेंगे। पूर्व विधायक बलदेव सिंह तोमर ने सरकार और उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान पर तीखा हमला करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह विफल हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है और जनता के साथ शोषण हो रहा है। उन्होंने कांग्रेस सरकार पर नशाखोरी, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने का भी आरोप लगाया। वहीं लोकसभा सांसद सुरेश कश्यप ने भी प्रदेश सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने हाल ही में कांग्रेस के एक पूर्व विधायक पर हुई फायरिंग का जिक्र करते हुए कहा कि जब कांग्रेस अपने नेताओं को ही सुरक्षित नहीं रख पा रही, तो आम जनता की सुरक्षा की क्या उम्मीद की जा सकती है?उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विधानसभा चुनाव का इंतजार कर रही है और भाजपा सरकार की वापसी चाहती है, ताकि लोगों को फिर से अच्छी शासन व्यवस्था और सुविधाएं मिल सकें। इस बैठक में भाजपा मंडल महामंत्री राकेश ठाकुर, राम सिंह राणा, उपाध्यक्ष आत्मा राम शर्मा, लाल सिंह पोज्टा, बहादुर सिंह वर्मा, कोषाध्यक्ष उर्मिला वर्मा, मंडल सचिव कपिल चौहान, अतर सिंह ठाकुर, संतो देवी, नारदा देवी, भाजपा मंडल प्रवक्ता श्यामा ठाकुर सहित कई वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

डिग्री कॉलेज चायल कोटी में 17 मार्च को वार्षिक समारोह, होगा निःशुल्क चिकित्सा शिविर

न्यूजडे नेटवर्क/ शिमला 

राजकीय डिग्री कॉलेज चायल कोटी में 17 मार्च को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. दीपशिखा भारद्वाज ने जानकारी दी कि इस समारोह में शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेल और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह का मुख्य आकर्षण सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेगा, जिसमें छात्र-छात्राएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर आयुष विभाग के सौजन्य से कॉलेज परिसर में एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया जाएगा। इसमें आयुर्वेद विशेषज्ञ रोगियों की जांच करेंगे और मुफ्त दवाइयां वितरित करेंगे। प्राचार्य ने क्षेत्रवासियों से आग्रह किया कि वे इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

पाँवटा साहिब होली मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतज़ाम, स्थानीय पुलिस सहित कुल 250 जवान सुरक्षा में तैनात..

कपिल शर्मा- पाँवटा साहिब: उपमंडल पांवटा साहिब में शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक होली मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांवटा पुलिस ने कड़े पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इस दौरान एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने पांवटा होली मेले में व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक की जिसमे डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर भी मौजूद रहे ! बैठक के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर एन.एस.नेगी ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए और मेले में कानून व्यवस्था सुचारु रूप से रखने के लिए पुलिस के 250 जवान लगाये गए है। मेले मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस बल सहित रिर्जव की बटालियने समेत जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस व होमगार्ड बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से तुरन्त निपटा जा सके। एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि मेले के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये अतिरिक्त पुलिस व होम गार्ड बल को तो तैनात किया ही गया है परंतु मेले के सफल आयोजन के लिये लोगों के सहयोग की भी जरुरत है! गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब मे जहां होला मोहल्ला बुधबार से शुरू हो गया है, वहीं नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित होली मेला 13 मार्च से शुरु होगा जो 23 मार्च तक चलेगा। लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए है एसपी नेगी ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनाए रखने के लिए पांवटा साहिब को चार सेक्टर में बांटा गया!

उप-मुख्यमंत्री ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर परिवहन निगम को दी बधाई…

न्यूजडे नेटवर्क/ शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और उन्हें हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कार 2023-24 में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा जीते गए चार राष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में अवगत करवाया।

मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और कड़ी मेहनत से निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं जो दूर-दराज़ क्षेत्रों तक दिन-रात लाखों लोगों की सेवा में समर्पित हैं। वर्तमान राज्य सरकार निगम के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा निगम को मजबूत करने और प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
निपुण जिंदल ने उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने टायर प्रदर्शन पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता है। अन्य श्रेणियों में निगम ने डिजिटल ट्रांजेक्शन पुरस्कार, वाहन उपयोगिता पुरस्कार तथा कर्मचारी उत्पादकता पुरस्कार में 25-25 हजार रुपये का दूसरा पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर निगम को 1,25,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जो सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में निगम के उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है। इस अवसर पर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First