Tuesday, June 23, 2026
Home Blog Page 18

चूड़धार चोटी पर शिवलिंग के पास लापता अक्षय का शव बरामद, आज आधिकारिक पुष्टि संभव

सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सोमवार को एक शव बरामद हुआ। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह शव 13 दिनों से लापता पंचकूला निवासी अक्षय का ही है। लापता होने के 14वें दिन यह शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि नौहराधार के स्थानीय युवाओं ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए इस शव को खोज निकाला।

अक्षय शिवरात्रि के दिन चूड़धार चोटी पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गया था। प्रशासन और विभिन्न बचाव दल कई दिनों तक उसे खोजने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच हिमाचल प्रदेश की बेटी और माउंट एवरेस्ट विजेता बलजीत कौर भी रविवार को खोज अभियान में शामिल हुईं और सोमवार से तलाशी शुरू की गई। इन सब के बीच सोमवार सुबह ही नौहराधार के तीन स्थानीय युवा-हंसराज, हरीश चौहान और तपेंद्र ने चूड़धार की ओर प्रस्थान किया। कठिन परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बावजूद, इन युवाओं ने शिवलिंग के पास एक कंदरा में बर्फ से ढका शव खोज निकाला। युवाओं ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि शव शिवलिंग के पास बर्फ में बुरी हालत में दबा मिला। शव काफी शत-विक्षत अवस्था में था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई होगी!

स्थानीय युवाओं ने शव को अपने कब्जे में लेकर नौहराधार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चूंकि रास्ता कठिन और बर्फ से ढका हुआ है, इसलिए शव को सुरक्षित नीचे लाने में समय लग सकता है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को नोहराधार पुलिस टीम मौके के लिए रवाना होगी!

संगड़ाह के एसडीएम सुनील कैथ व डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने बातचीत में बताया कि फिलहाल सूचना मिली है कि एक शव बरामद हुआ है, लेकिन यह पुष्टि करना अभी संभव नहीं है कि यह अक्षय का ही शव है। टीम मौके पर पहुंचकर सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आधिकारिक पुष्टि करेगी।

साईकिल सवार व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत.

पांवटा साहिब के मुगलावाला करतारपुर में एक साइकिल और बाइक की टक्कर से साइकिल पर सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मुगलावाला करतारपुर के पास उस समय पेश आया जब साइकिल सवार व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी कर शाम को घर वापस लौट रहा था कि अचानक पीछे से बाइक (HP 17G 6652) से टक्कर हो जाने से वह पैराफिट से जा टकराया साइकिल सवार व्यक्ति का सिर पैराफिट में टकराने से व्यक्ति के सर पर गहरी चोटें आई जिसकी वजह से काफी खून बह जाने की वजह से मौके पर ही व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

दूसरी और बाइक सवार युवक अजय कुमार उम्र 44 वर्ष पुत्र गुमान सिंह निवासी पंचायत दमोन पोका पंचायत के तौर पर हुई है जिसे मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया है फिलहाल वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है।

उधर, मौक़े पर पहुँच कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

दिनांक 05 & 06 मार्च, 2025, को प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला में विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हि. प्र. उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से इस केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी “द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी” द्वारा जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह विशेष रूप से उन युवाओं को प्रशिक्षित करेगा जो लघु और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना करना चाहते हैं या लघु और सूक्ष्म उद्योग चला रहे हैं, साथ ही केंद्र तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा!
डॉ. अनिल कुमार शर्मा, अध्यक्ष, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, ने प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने RAMP Scheme की उपयोगिता, उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्र में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र के कॉन्सेप्ट को स्पष्ट करते हुए इसके माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के लिए कैसे सक्षम बनाया जाएगा, इस पर जोर दिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों की सूची:

इस कार्यशाला में कई अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से

• डॉ. अनिल शर्मा, अध्यक्ष, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, हि०प्र०
• श्री हरदेव सिंह धीमान एस ई बी पी ओ, बी डी ओ ऑफिस बसंतपुर हि०प्र०
• सुबेदार श्री रमेश चंद शर्मा रिसोर्स पर्सन, हि०प्र०
• श्री संजय भारद्वाज प्रधान ग्राम पंचायत घरयाना
• श्री टी डी शर्मा, प्रशिक्षक राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला
• श्री गोवर्धन सिंह प्रशिक्षक राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला
•श्री कैलाश चंद प्रशिक्षक राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला
• श्री हर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, हि०प्र०
• राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला के स्टाफ और लगभग 150 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए जागरूकता और प्रोत्साहन के साथ हुआ। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।
धन्यवाद।

तिब्बती समुदाय ने पांवटा साहिब बाजार से निकाला शांतिपूर्ण जुलूस

आज पाँवटा साहिब के तिब्बती समुदाय के लोगों द्वारा तिब्बती विद्रोह दिवस मनाया गया जो कि राजधानी ल्हासा में चीन के क्रूर कब्जे के खिलाफ 1959 में तिब्बतियों के शांतिपूर्ण विद्रोह की 66वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इसमें तिब्बती बहादुर संघर्ष के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं और उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने तिब्बत के संघर्ष के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। जिसको लेकर सिरमौर जिले के तिब्बतीयो ने पांवटा साहिब मुख्य बाजार से एमसी पार्किंग ग्राउंड तक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बती मुद्दे का समर्थन करने कि अपील की। इसमें पांवटा चोलसूम तिब्बती बस्ती पुरुवाला साक्या तिब्बती बस्ती, सातौँ बाम कथोक तिब्बती बस्ती, कामराव गपा तिब्बती बस्ती के तिब्बती विशेष रूप से शामिल रहे! तिब्बती समुदाय ने चीनी सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वह तिब्बत की समस्याओं के ठोस समाधान और स्थाई समाधान के लिए दलाईलामा जी के देतों के साथ सार्थक बातचीत करे!

कोटी-इच्छाड़ी डेम में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद ..

पाँटा साहिब: रविवार शाम को थाना कालसी के अंतर्गत आने वाले कोटी-इच्छाड़ी डेम में एक अज्ञात पुरुष का शव बहकर आया है। जिसकी सूचना पाकर थाना कालसी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को इच्छाडी डेम के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला। तत्पश्चात पुलिस ने शिनाख्त हेतु आस पास के ग्राम वासियों से पूछताछ की गयी किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। जो अज्ञात शव मिला है उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष, कद लगभग 5 फ़ीट 6 इंच, मजबूत जिस्म, पहनावा टी शर्ट वजामी व जींस पहने हुए है तथा शव की छाती पर ” KUSUM I LOVE U” गुदा हुआ है ।

पुलिस का कहना है कि शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया मृतक हिंदू धर्म का प्रतीत होता है।अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु कोटि- इच्छादी मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों से भी शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए परंतु मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी शव का पंचनामे की कार्यवाही कर शव को शिनाख्त हेतु विकासनगर मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की मृत्यु के कारणों की जाँच की जा रही है।

अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान: डॉ.यूनुस..

न्यूजडे नेटवर्क/ शिमला

निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में विभाग द्वारा कुल 364 अवैध खनन मामलों के चालान पंजीकृत किए गए और 141 मामलों में 10,71,520 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया। फरवरी माह में 21 फरवरी तक 238 अवैध खनन मामलों का चालान किया गया और 92 मामलों में 6,37,500 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया। डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग ने 22 फरवरी 2025 को अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 6 मार्च 2025 तक राज्य में 117 अतिरिक्त मामलों में चालान पंजीकृत किए गए। इस अभियान के तहत पकड़े गए सभी मामलों में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों पर 4,36,700 रुपये जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनता का सहयोग और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे सतर्क रहें और अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी व्हाट्सएप नबंर 08988500249, दूरभाष 0177-2990575 और ईमेल geologicalwing@gmail-com के माध्यम से तुरंत विभाग को दें। विभाग को अब तक इन संचार माध्यमों से 180 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

CMO नाहन ने किया शिलाई अस्पताल का दौरा…

न्यूजडे नेटवर्क/ शिलाई 

जिला सिरमौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अमिताब जैन ने स्वास्थ्य खण्ड शिलाई का दौर किया तथा शिलाई अस्पताल में स्टाफ की मासिक बैठक में सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की। स्वास्थ्य खण्ड अधिकारी शिलाई डॉ अजय गोयल ने बताया कि वीरवार को सीएमओ नाहन ने शिलाई अस्पताल का निरीक्षण किया तथा स्टाफ की मासिक बैठक में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वास्थ्य कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई, सीएमओ ने मीटिंग में 7 दिसम्बर शुरू 100 दिन के टीबी स्क्रीनिंग अभियान की प्रोग्रेस रिपोर्ट का जायजा लिया। सीएमओ नाहन ने जनता के लिए अच्छी सेवाओं मुहैया करवाने के दिशानिर्देश दिए, और कहा कि जनता के काम बिना किसी देरी के प्रमुखता से करने होंगे, मासिक बैठक के बाद सीएमओ पूरे अस्पताल का मुआयना किया।

34वीं U-16 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए 9 मार्च को शिलाई में होंगे ट्रायल…

न्यूजडे नेटवर्क/ शिलाई ( नीलम ठाकुर) 

बिलासपुर के Barnana, ACC Complex में 16 मार्च 2025 को आयोजित होने वाली 34वीं राज्य स्तरीय U-16 बालक एवं बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में सिरमौर जिला की टीम के चयन के लिए 9 मार्च 2025 को शिलाई में ट्रायल आयोजित किया जाएगा। इसमें 31 मार्च 2009 के बाद जन्मे U-16 खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। ट्रायल प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज इच्छुक खिलाड़ियों को ₹200 रजिस्ट्रेशन फीस जमा करनी होगी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं जन्म प्रमाण पत्र की प्रति साथ लाना अनिवार्य होगा। बता दे कि चयनित खिलाड़ियों के लिए 10 से 15 मार्च तक विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जाएगा, और 16 मार्च को टीम बिलासपुर में प्रतियोगिता के लिए रवाना होगी। सिरमौर कबड्डी संघ के अध्यक्ष कुलदीप राणा और महासचिव ग्यार सिंह नेगी ने बताया कि इस बार सिरमौर से लड़कों और लड़कियों की दो-दो टीमें प्रतियोगिता में भाग लेंगी। संघ के कोषाध्यक्ष जवाहर सिंह देसाई ने बताया कि ₹200 रजिस्ट्रेशन फीस में खिलाड़ियों के लिए लंच की भी व्यवस्था की गई है। अधिक जानकारी के लिए महासचिव ग्यार सिंह नेगी (94181 97234) से संपर्क किया जा सकता है।

पाँवटा साहिब के इन क्षेत्रों में पॉवर कट प्रस्तावित ! आज ही निपटा लें सभी कार्य..

दिनांक 07/03/2025 (शुक्रवार) को सामान्य रखरखाव कार्य हेतु पाँवटा साहिब में सुबह 9 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी जिसमे विद्युत उपमंडल क्रमांक-II, HPSEBL, पांवटा साहिब के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे मुख्य बाजार पाँवटा साहिब , रामपुरघाट, बरोटीवाला, पट्टी नत्था सिंह, अमरकोट, भेड़ेवाला, भुंगरनी, शुभखेड़ा, हीरपुर, चुंगी नंबर 6, सूर्या कॉलोनी, शिव शक्ति कॉलोनी, कुंजा मत्ररालियों , देवीनगर, मोगीनंद, पहाड़ी कॉलोनी, सुदर्शन कॉलोनी आदि। पाँवटा साहिब के सहायक अभियंता गुरुदत चौहान ने कहा कि जनता का सहयोग अपेक्षित है तथा हम सभी निवासियों और व्यापारियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी गतिविधि की योजना तदनुसार बनाएं। नोट: शटडाउन का समय भिन्न हो सकता है तथा मौसम की स्थिति के अनुसार रद्द भी किया जा सकता है।

प्रदेश में भरे जाएंगे टीजीटी के 937 और जेबीटी के 1762 पद..

न्यूजडे नेटवर्क/ शिमला 

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज बताया कि राज्य सरकार ने हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग से सीधी भर्ती के आधार पर टीजीटी (कला, मेडिकल और नॉन-मेडिकल) के 937 पदों को भरने के लिए आग्रह किया है। ये पद अनुबंध के आधार पर भरे जाएंगे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सरकार ने जेबीटी (जूनियर बेसिक प्रशिक्षित) अध्यापकों के 1295 पदों को सीधी भर्ती के माध्यम से अनुबंध के आधार पर भरने के लिए आग्रह किया है। इसके अलावा, आयोग को 467 पदों को भरने के लिए भी आग्रह किया गया है जो पूर्व सरकार द्वारा सृजित किए गए थे लेकिन भरे नहीं गए थे। राज्य सरकार द्वारा जेबीटी के कुल 1762 पदों को भरने का आग्रह किया गया है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा रिक्त पदों को बैचवाइज आधार पर पहले ही भर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्ता लाने को सर्वोच्च अधिमान दे रही है। शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने के साथ-साथ सभी शैक्षणिक संस्थानों में पर्याप्त संख्या में अध्यापकों की तैनाती सुनिश्चित की जा रही है। सरकार के प्रयासों के फलस्वरूप इस क्षेत्र में सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए वचनबद्ध है।

इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश सरकार प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूल खोल रही है, जहां सभी आधुनिक सुविधाएं एक ही छत के नीचे उपलब्ध होंगी, ताकि छात्र आत्मविश्वास के साथ जीवन की चुनौतियों का सामना कर सकें। उन्होंने कहा कि प्रदेश के छात्रों में सीखने का स्तर सबसे अधिक है तथा शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक समय की मांग के अनुसार सुधार किए जा रहे हैं।शिक्षा मंत्री ने कहा कि शिक्षा हमेशा से इस पहाड़ी राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। यह इस तथ्य से स्पष्ट है कि वर्तमान में राज्य की साक्षरता दर 83 प्रतिशत से भी अधिक है जबकि वर्ष 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा प्राप्त करने के समय हमारी साक्षरता दर मात्र 7 प्रतिशत थी। वर्तमान प्रदेश सरकार ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए विभिन्न सुधारात्मक कदम उठाए हैं। इन प्रयासों के उत्साहजनक परिणाम देखने को मिल रहे हैं और हाल ही में जारी राष्ट्रीय रिपोर्ट में भी इसकी पुष्टि हुई है। राज्य सरकार ने कुल राज्य बजट का लगभग 20 प्रतिशत अकेले शिक्षा क्षेत्र के लिए आवंटित किया है, जो इस महत्वपूर्ण क्षेत्र में गुणात्मक परिवर्तन लाने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को स्पष्ट रूप से दर्शाता है।

पाँवटा साहिब:- ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियो के साथ मारपीट, पुलिस ने एक नाबालिक़ सहित चार युवकों को लिया हिरासत में

पाँवटा साहिब :- पाँवटा साहिब के शमशेरपुर में कार में बैठे 4 युवकों की ट्रैफ़िक पुलिस के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, बात इतनी बढ़ गई कि युवकों और ट्रैफ़िक पुलिस के जवानों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई! मिली जानकारी के अनुसार में फंक्शन चल रहा था। इस दौरान स्कूल के बाहर कुछ शरारती तत्व बाइक पर स्टंट कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ट्रैफिक कर्मी हेड़ कांसटेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल गौरव, राजेश, नरेंद्र मौके पर पहुँचे इस दौरान शमशेरपुर के नजदीक एक बिना नंबर की बाइक खड़ी हई थी। ट्रैफिक पुलिस कर्मी वहां रूक गए और पास में खड़े युवक से जब ट्रैफिक कर्मी ने पूछा कि ये बाइक किसकी है तो युवक पुलिस कर्मी पर भड़क गया। पास खड़ी गाड़ी में तीन यूवक और बाहर आ गए और पुलिस कर्मियों से बहस करने लगे बात इतनी बढ़ गई कि दोनों और से मारपीट शुरू हो गई। बदसलूकी करने वाले युवाओं में एक नाबालिग था और तीन सगे भाई बताए जा रहे हैं। जिसमें पारस प्रियांशु, चिराग पुत्र जगमोहन निवासी सूर्या कॉलोनी जो कि मूल रूप से नौहराधार के बताए जा रहे हैं। पांवटा पुलिस ने झगड़े की जानकारी मिलने के बाद चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है!

वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बातमीजी और मारपीट का मामला सामने आया है जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया गया है! वहीं आरोपी युवाओं को हिरासत में लिया गया है तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है!

पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से संपन्न, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, कल होगा विशाल भंडारे का आयोजन

0

न्यूज डे नेटवर्क/पांवटा साहिब

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी पांवटा साहिब स्थित ऐतिहासिक पातालेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया। इस शुभ अवसर पर मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया गया और हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। मंदिर कमेटी के प्रचार मंत्री धर्मवीर सिंह राठौर ने बताया कि पातालेश्वर महादेव मंदिर न केवल हिमाचल प्रदेश, बल्कि पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत के अन्य राज्यों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का प्रमुख केंद्र है। इस मंदिर का इतिहास अत्यंत प्राचीन है और इसकी मान्यता दूर-दूर तक फैली हुई है।  मंदिर के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि महर्षि पतंजलि ने द्वापर युग में इस स्थान पर भगवान शिव की घोर तपस्या की थी। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें वरदान दिया कि यहां एक विशाल दिव्य शिवलिंग प्रकट होगा, जो सदियों तक भक्तों को अपनी ओर आकर्षित करता रहेगा। इतना ही नहीं, महाभारत काल में पांडवों ने भी अपने वनवास के दौरान इस स्थान पर कुछ समय बिताया था। मान्यता है कि इसी पवित्र स्थल के कारण इस गांव का नाम ‘पातलियो’ पड़ा, जो बाद में पातालेश्वर महादेव मंदिर के नाम से प्रसिद्ध हुआ।उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के इस पावन अवसर पर दूर-दराज से हजारों श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक किया। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण शिवमय हो गया। मंदिर कमेटी ने इस अवसर पर भक्तों के लिए विशेष व्यवस्थाएं की थीं, ताकि सभी श्रद्धालु सुचारू रूप से दर्शन कर सकें। मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधाओं का भी पूरा ध्यान रखा गया। शिवभक्तों में इस महाशिवरात्रि को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने भगवान शिव के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। बता दे कि कल मंदिर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा। मंदिर कमेटी के सदस्यों ने सभी भक्तों से आग्रह किया है कि कल सभी शहर वासी मंदिर में आकर प्रसाद ग्रहण करे और भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First