कपिल शर्मा (न्यूज़डे नेटवर्क) :- महासू महाराज मंदिर कमेटी पश्मी के सदस्यों द्वारा आगामी 13 अप्रैल को होने वाले महासू महाराज मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वह शिखा पूज़न के लिए प्रदेश वह देश के विभिन प्रतिष्ठित व्यक्तियों को व्यक्तिगत रूप से निमंत्रण दे रहे है! इसी कड़ी मे बुधवार को दिल्ली में श्री गजेंद्र सिंह शेखावत जो संस्कृति व पर्यटन मंत्री भारत सरकार के रूप में सेवारत हैं को विशेष आमंत्रण दिया मंदिर कमेटी के सदस्यों ने मंत्री महोदय को महासू महाराज का गौरवशाली इतिहास तथा पौराणिक महत्व बताया तथा आगामी 13 अप्रैल को नये बनाये गए महासू मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया! आपको बता दें कि चालदा महासू महाराज जी जो हिमाचल वह उत्तराखंड के आराध्य देव हैं उनका इतिहास में पहली बार आगामी नवंबर माह में ख़त शिलाई के गाँव पशमी में आगमन होना प्रस्तावित है जो शिलाई क्षेत्र के साथ ही साथ सम्पूर्ण ही सिरमौर क्षेत्र के लिए सौभाग्य का विषय हैं इसी के तहत कमेटी के सदस्यों ने दिल्ली जाकर संस्कृति व पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से व्यक्तिगत रूप से मिलकर उन्हें इस मंदिर की प्रतिष्ठा वह शिखा पूजन में विशेष रूप से आने का न्यौता दिया तथा मंत्री जी ने भी सभी मंदिर कमेटी के सदस्यों का निमंत्रण देने के लिए धन्यवाद व्यक्त किया तथा मंदिर निर्माण व महासू महाराज के आगमन हेतु होने वाले कार्यक्रमों के लिए यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन भी दिया। सिरमौर के इतिहास में यह पहली बार होगा कि किसी मंदिर को इतने बड़े धार्मिक आयोजन का अवसर प्राप्त होगा जिसकी तैयारियाँ पश्मी गाँव में युद्ध स्तर पर चल रही हैं!
उपायुक्त सिरमौर ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ की पाँवटा साहिब में समीक्षा बैठक
उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा की अध्यक्षता में आज पाँवटा साहिब के मण्डलाधिकारी (ना0) कार्यालय में विकास कार्यों से सम्बंधित समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने बैठक के दौरान उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ उप-मण्डल पांवटा साहिब में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों बारे विस्तृत चर्चा की। उपायुक्त ने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर विकास कार्यों में तेज़ी लाने के निर्देश दिए ताकि क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के पूर्ण होने पर क्षेत्रवासी इन योजनाओं से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने एनएच 707 पर चल रहे कार्य में भी तेज़ी लाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने उप-मण्डल के राजस्व कार्यों तकसीम, निशानदेही, इंतकालात, राजस्व प्रविष्टियों में संशोधन व अवैध कब्जों पर अधिकारियों के साथ चर्चा की तथा लंबित मामलों को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बैठक में मौजूद बाल विकास परियोजना अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, तहसील कल्याण अधिकारी को सरकार द्वारा उनके विभाग से सम्बंधित चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी बाँटने के निर्देश दिए जिससे अधिक से अधिक पात्र लाभार्थी इन योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर एसडीएम गुंजित सिंह चीमा, डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर, जिला कल्याण अधिकारी विवेक अरोड़ा, डीएफओ एश्वर्य राज, अधिशासी अभियंता दलीप तोमर, तहसीलदार ऋषभ शर्मा, बीडीओ विकास बंसल, तहसील कल्याण अधिकारी सुमन शर्मा, सीडीपीओ गीता सिंगटा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
पाँवटा साहिब में स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी का गठन
जिला सिरमौर ने देश वह प्रदेश को कबड्डी के अनेकों सितारें दिए हैं जो आज भी देश वह विदेश में सिरमौर का नाम चमका रहे हैं! सिरमौर के शिलाई से निकली कबड्डी खिलाड़ी रितु नेगी, प्रियंका नेगी, साक्षी शर्मा, पुष्पा राणा आदि ने सिरमौर का नाम कबड्डी के क्षेत्र में विश्व पटल पर चमकाया है! जिला सिरमौर में कबड्डी के क्षेत्र में खिलाड़ियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज स्कॉलर्स होम स्कूल प्रांगण में स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी का गठन किया गया जिसमे स्कॉलर्स होम स्कूल पाँटा साहिब के निर्देशक डॉ एम पी एस नारंग विशेष रूप से मौजूद रहे इस दौरान उन्होंने स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी की कमेटी का गठन किया जिसमें नारायण चौहान को प्रधान अत्तर सिंगटा को सचिव नियुक्त किया गया इसके अलावा दिनेश चौहान, गोपाल सिंगटा, अनिल खेड़ा , अमित तोमर, जसबीर सिंह, मधुकर डोगरी कमेटी के मेबर होंगे! डॉ नारंग ने कहा कि हमने जो स्कॉलर्स कबड्डी अकादमी बनाई है वह प्रदेश वह देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी नाम कमाएगी !
13 अप्रैल को होगी महासू महाराज मंदिर पशमी की प्राण प्रतिष्ठा, मंदिर समिति के सदस्यों ने शिमला जाकर दिया मुख्यमंत्री वह मंत्रिमंडल के सदस्यों को निमंत्रण
हिमाचल वह उत्तराखंड के आराध्य देव चालदा महासू महाराज का पहली बार हिमाचल प्रवास आगामी नवंबर माह में निर्धारित है! इस वर्ष उनका आगमन शिलाई के गाँव पश्मी में हो रहा है शिलाई वह आसपास के क्षेत्र में उनके आगमन को लेकर ख़ासा उत्साह का माहौल है! पश्मी गाँव में उनके आगमन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है! महासू महाराज के नये मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है और आगामी 13 अप्रैल को मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा वह शिखा पूजन होना है इसी कड़ी में मंदिर समिति पशमी के सदस्यों ने शिमला जाकर मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुखु उप मुख्य मंत्री श्री अग्निहोत्री, उद्योग मंत्री श्री हर्ष वर्धन चौहान , शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामणीन विकास विभाग मंत्री अनिरुद्ध ठाकुर , विधान सभा उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार , विधायक अजय सोलंकी को महासु मंदिर प्रतिष्ठा वह शिखा पूजन पश्मी में शामिल होने का निमंत्रण दिया! आपको बता दें कि सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र के पश्मी गांव में भव्य और ऐतिहासिक मंदिर का निर्माण स्थानीय ग्रामीणों ने अपनी सीमित आय और गहरी आस्था के बल पर किया है। यह मंदिर पारंपरिक हिमाचली वास्तुकला और लकड़ी की उत्कृष्ट नक्काशी का अद्वितीय उदाहरण है। इसकी हर संरचना और विवरण अत्यंत आकर्षक है और शिल्प-कौशल का उत्कृष्ट प्रतीक है। मंदिर की स्वर्णिम आभा और नक्काशीदार लकड़ी इसकी पहचान और अद्वितीयता को परिभाषित करते हैं। यह स्थान पांशी शांठी के मुलूक राजा छतरधारी चालदा महासू महाराज जी के बरवांश, यानी अगले पड़ाव, के आयोजन का केंद्र बनेगा। चालदा महासू महाराज जी संभवतः मंगशीर (नवंबर) में यहां विराजमान होंगे और अगले 1 वर्ष तक इस मंदिर को अपना मुख्य स्थल बनाएंगे। सिरमौर के इतिहास में यह पहली बार होगा जब किसी मंदिर को इतना बड़ा धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व प्राप्त हो रहा है। यह मंदिर न केवल स्थानीय श्रद्धालुओं के लिए, बल्कि जौनसार-बावर, बंगाण, देवघार, शिमला जिले और आसपास के क्षेत्रों के 30-40 गांवों से आने वाले भक्तों के लिए भी एक प्रमुख आध्यात्मिक केंद्र बनेगा
मुआवजे की मांग को लेकर किसानों का धरना जारी, नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया का ग्रामीणों ने फूंक पुतला
पाँवटा साहिब-देहरादून नेशनल हाईवे पर केदारपुर के समीप पिछले 6 दिनों से हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों ने आज सड़क पर नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया का पुतला जला कर विरोध जताया! ग्रामीणों का आरोप है कि 2021 से इस हाईवे का निर्माण कार्य चल रहा है परंतु अभी तक भी केदारपुर के लगभग 200 ग्रामीणों को उनकी जमीनों का उचित मुआवजा नहीं मिला है जबकि ग्रामीणों द्वारा सभी जरूरी काग़ज़ात दे दिये गए हैं! ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि वह पिछले 6 दिनों से दिन रात यहा हड़ताल पर बैठे हैं परंतु अभी तक किसी भी प्रशासनिक पदाधिकारी ने उनसे कोई संपर्क नहीं किया है उनसे मिलने अभी तक ना ही कोई नेशनल हाईवे एथॉरिटी ऑफ इंडिया का अधिकारी आया है ना ही कोई नेता! ग्रामीणों ने सख़्त लफ्जो में सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द ही उनकी मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया तो वे आंदोलन को और अधिक उग्र करेंगे किसानी का यह भी कहना है कि वे अपने हक के लिये अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन भी जारी रखेंगे!
एनएच 707 पर श्माह में बच्चो सहित सड़क पर उतरी महिलाएं किया चक्का जाम
एनएच 707 पाँवटा साहिब-शिलाई-हाटकोटी का निर्माण कार्य प्रगति पर है लेकिन इस नेशनल हाईवे पर कोई ना कोई विवाद आए दिन होते ही रहते है कभी ब्लास्टिंग को लेकर तो कभी अवैध डंपिंग को लेकर यहा काम करने वाली कंपनिया अक्सर सुर्खियों में रहती है! इस बार भी मामला तिलोरधार के समीप श्माह गांव का जहाँ आज गाँव की सभी महिलाओं ने अपने बच्चो सहित एकत्रित होकर सड़क पर चक्का जाम किया उनका आरोप है की इस पॉइंट पर काम करने वाले ठेकेदार सड़क से निकलने वाले मलवे को गाँव के नालो- गाढ़ में गिरा रहे हैं जो गाँव के लिए पानी के प्रमुख स्रोत हैं इसमें मलवा डालने से ये स्रोत धीरे धीरे विलुप्त होते जा रहे हैं जिससे गांव में पीने के पानी की समस्या पैदा हो गई है! गाँव की महिलाओं ने बताया कि 3 माह पूर्व में गांव के सभी लोगों ने प्रशासन से मिलकर इस समस्या से अवगत करवाया था तथा उन्हें आश्वासन मिला था कि ठेकेदार को जल्द ही गिराये गये मलवे को हटाने के आदेश दिये गए थे परंतु पहले गिराये गए मलवे को हटाना तो दूर ठेकेदार द्वारा प्रतिदिन उनके नालो-खालो में निरंतर मलवा फेका जा रहा है! जिससे विरोध में आज गाँव की सभी महिलाएं यहा एकत्रित हुई हैं! हमारी प्रशासन से माँग है कि जल्द ही गिराये गए मलवे को हटाया जाये और आगे से यहा पर मलवा ना डाला जाये! जिस विषय पर जब हमने समाजसेवी नाथू राम चौहान से बात की तो उन्होंने बताया कि इस एनएच पर कुल 270 नालो-खालो पर पानी के स्रोत थे जिसे एनएच पर काम करने वाली कंपनियों ने नष्ट कर दिया है केवल मात्र श्माह खाला है बचा हुआ था! जिसका उपयोग ग्रामीण पीने के पानी के लिए कर पा रहे है अब इसमें भी मलवा डाल कर इसको भी नष्ट करने की कोशिश की जा रही है! एनजीटी में केश चलने के बाद भी कंपनी लगातार नियमों का उल्लंघन करती आ रही है ! उसमे डर नाम की कोई चीज़ नहीं है पता नहीं यह किसकी शह पर किया जा रहा है इसके पीछे कौन सी राजनैतिक ताक़त है जो अपने ही लोगों को गंभीर समस्या में डाल रहे है!
सिरमौर में दो अलग अलग स्थानों पर 62 ग्राम चरस वह 5 लीटर अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
जिला सिरमौर में नशे के विरुद्ध पुलिस विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई जारी है! ईसी सन्धभ में जिला सिरमौर के थाना शिलाई के अंतर्गत शिलाई बाज़ार में पुलिस को गस्त के दौरान सूचना मिली कि ध्यान चंद पुत्र तुलसी राम निवासी गाँव कमोटा पोस्ट ऑफिस कांडों भटनोल रोहनाट रोड पर अपनी चाय की दुकान पर चरस बेचने का कार्य करता हैं ! प्राप्त सूचना पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्ति से कुल 62 ग्राम चरस बरामद की तथा व्यक्ति को गिरफ़्तार कर उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है! एक अन्य मामले में पुलिस चौकी नोहरधार के कार्यक्षेत्र में पुलिस जब गश्त करते हुए चाबधार पहुंची तो सामने से गांव पंहीजल की तरफ़ से एक व्यक्ति हाथ में प्लास्टिक की कैनी पकड़कर नोहराधार की तरफ़ आ रहा था! जैसे ही उसने सामने सड़क पर पुलिस को देखा तो वह वापिस भागने लगा! जिसपर पुलिस को शक हुआ और पकड़कर उसकी तलाशी ली तथा उसके कब्जे से 5 लीटर नाजायज़ कठिश शुदा शराब बरामद की पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम अनिल गाँव-गराडी पो०वो० नोहराधार बताया! उपरोक्त व्यक्ति के ख़िलाफ़ थाना संगडाह में धारा 39(1)a Hp Excise Act के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है!
पांवटा साहिब के रामपुरघाट ZEON LIFE SCIENCES में लगी भयानक आग, सभी कर्मचारी सुरक्षित।
पांवटा साहिब की रामपुरघाट स्थित नामचीन कंपनी ज़ियोन लाइफ़ साइंस में उस समय अफरा तफरी मच गई, जब अचानक दिन में तकरीबन 4 बजकर 45 मिनट पर कंपनी के अंदर आग लग गई। आस पास के लोगों ने बताया कि फैक्ट्री में आग लगने से पहले एक जोरदार धमाका हुआ, उसके बाद चारों तरफ़ आग फैल गई फिलहाल सभी कर्मचारी सुरक्षित है चंद मिनटों में ही फायर फाइटर की गाड़िया मौके पर पहुंच गई थी, मैनेजमेंट ने भी मामले को गंभीरता से लिया और सबसे पहले सभी कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया!
ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण हेतू यातायात पुलिस ने अभियान किया शुरू, इस दौरान पांच दोपहिया वाहनों से साइलेंसर हटाकर अपने कब्जे में लिए..
जिला मुख्यालय नाहन में पिछले कुछ समय से बुलेट चालकों द्वारा साइलेंसर के प्रयोग से बढ़ते ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने सख्त कदम उठाना शुरू कर दिया है। शहर में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने पिछले कल विशेष अभियान चलाकर अब तक पांच दोपहिया वाहनों के साइलेंसर और एक वाहन से हूटर जब्त किया है।
शहर में बुलेट मोटरसाइकिलों के तेज आवाज वाले साइलेंसरों से न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ रहा था, बल्कि आम लोगों को भी परेशानी हो रही थी। इसे देखते हुए यातायात पुलिस ने अभियान शुरू किया। इस दौरान पांच दोपहिया वाहनों से साइलेंसर हटाकर अपने कब्जे में लिए गए। इसके अलावा, एक वाहन से अनावश्यक रूप से हूटर का प्रयोग करते पाए जाने पर उसे भी जब्त किया गया।
पुलिस ने अभी तक इन चालकों के चालान नहीं काटे हैं, बल्कि उन्हें सख्त हिदायत दी गई है। चालकों को चेतावनी दी गई है कि अगर वे दोबारा इस तरह के साइलेंसर या हूटर का प्रयोग करते पाए गए, तो उनके खिलाफ चालान सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी।यातायात पुलिस का यह अभियान केवल ध्वनि प्रदूषण तक सीमित नहीं है। शहर के उन स्थानों से भी वाहनों को हटाया जा रहा है, जहां अनियमित पार्किंग के कारण इमरजेंसी वाहनों जैसे एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड को आने-जाने में दिक्कत हो रही थी। होमगार्ड कमांडेंट ऑफिस जाने वाले मार्ग से वाहनों को हटाया गया, जिसके बाद अब यह रास्ता पूरी तरह साफ हो चुका है। इसी तरह, कोऑपरेटिव बैंक और अमरपुर मोहल्ले जैसे संकरे इलाकों से भी अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाने की कार्रवाई की गई। इन प्रयासों से शहर में यातायात का प्रवाह सुगम हुआ है।इस अभियान को यातायात पुलिस प्रभारी विजय कुमार और हेड कांस्टेबल खेमराज के नेतृत्व में अंजाम दिया जा रहा है।
यातायात पुलिस के अन्य कर्मचारी भी शहर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। विजय कुमार ने बताया, “हमारा मकसद नाहन को ध्वनि प्रदूषण और यातायात अव्यवस्था से मुक्त करना है। इसके लिए हम चालकों को जागरूक कर रहे हैं और जरूरत पड़ने पर सख्ती भी बरतेंगे।”पुलिस ने शहरवासियों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और वाहनों को निर्धारित स्थानों पर ही पार्क करें।
साथ ही, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले साइलेंसरों और हूटरों के प्रयोग से बचें। पुलिस का कहना है कि जनता का सहयोग मिलने से ही नाहन में यातायात व्यवस्था को और बेहतर बनाया जा सकता है।
राजकीय महाविद्यालय भरली आंज भोज में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान….

न्यूजडे नेटवर्क/पांवटा साहिब (भरली)
महाविद्यालय भरली आंज भोज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास और गरिमा के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नसीमा बेगम, निदेशक, नागरिक आपूर्ति निगम, और विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार जी.एस. तोमर (पूर्व पत्रकार, न्यूज़ 18) की उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष बना दिया।समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद प्राचार्य डॉ. रितु पंत ने सभी गणमान्य अतिथियों का स्वागत किया। महाविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक और खेलकूद उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि नसीमा बेगम ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में विद्यार्थियों को नशामुक्ति, निरंतर अध्ययन और ग्रामीण विकास की दिशा में कार्य करने की सलाह दी। वहीं, विशिष्ट अतिथि जी.एस. तोमर ने जीवन में संघर्ष, समर्पण और संकल्प के महत्व पर जोर दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिससे माहौल उल्लासमय बन गया।समारोह का समापन राष्ट्रगान और धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। इस आयोजन ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश भी दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षकगण, प्रशासनिक अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
श्री गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन….

न्यूजडे नेटवर्क/ पांवटा साहिब
श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाविद्यालय, पांवटा साहिब में वार्षिक एथलेटिक मीट का आयोजन बड़े धूमधाम से संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि उपमंडल अधिकारी (SDM) पांवटा साहिब, गुंजीत सिंह चीमा उपस्थित रहे। साथ ही, विशिष्ट अतिथि तहसीलदार ऋषभ शर्मा और महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत में आयोजक सचिव डॉ. जफर अली ने अतिथियों का स्वागत किया और इस आयोजन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि यह एथलेटिक मीट विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए महत्वपूर्ण है। मुख्य अतिथि गुंजीत सिंह चीमा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जागरूक किया और कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेल भी जीवन में अनुशासन और टीम वर्क को बढ़ावा देते हैं।
प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। शिरान खान को बेस्ट एथलीट (पुरुष) और मोनिका को बेस्ट एथलीट (महिला) के खिताब से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए और महाविद्यालय की ओर से आयोजकों, प्रतिभागियों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया।
मां नगरकोटी, मेला नारग के लिए 25 मार्च को होंगे ऑडिशन
![]()
सिरमौर न्यूज/नाहन
अध्यक्ष मेला कमेटी एवं उप मंडलाधिकारी पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 व 31 मार्च, 2025 को आयोजित होने वाले दो दिवसीय जिला स्तरीय मां नगरकोटी, मेला नारग, में सांस्कृतिक संध्या हेतु कलाकारां का चयन ऑडिशन के माध्यम से किया जाएगा । ऑडिशन 25 मार्च को उप-तहसील नारग कार्यालय के सभागार में प्रातः 11ः00 बजे से आरंभ की जाएगी। उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक कलाकार अपने आवेदन 24 मार्च तक उप-तहसील कार्यालय में ईमेल, nttehnarag-sir-hp@gov.in द्वारा अथवा डाक एवं स्वयं आकर भी दे सकते है। चयनित कलाकारों को उनके लिए निर्धारित प्रस्तुति के अनुसार दूरभाष के माध्यम से सूचित किया जाएगा। ऑडिशन में भाग लेने वाले कलाकारों को आने जाने व ठहरने की व्यवस्था स्वयं करनी होगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 98805-32310 व 82197-89076 पर भी सम्पर्क कर सकते है।


