Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 60

जिओ फ़ाईबर में काम करने वाले 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से मौत!

पांवटा साहिब:- जीओ फाइबर कंपनी पाँवटा साहिब में काम करने वाले 21 वर्षीय युवक की करंट लगने से बुधबार को मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना पांवटा साहिब में पांवटा सिविल अस्पताल से सूचना मिली कि एक युवक करंट लगने के कारण पांवटा अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया था जिसकी मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम अस्पताल पहुंची व मृतक के साथियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि उनका साथी विक्की पुत्र पवन कुमार निवासी गांव मुखाली डाकघर चौगामा जिला करनाल हरियाणा जो कि जीओ फाइबर कंपनी पाँवटा साहिब में काम करता है। बुधवार को सुबह के समय जब वह जीओ फाइबर कंपनी के एक अन्य कर्मचारी के साथ कंपनी के लगे पोल पर काम कर रहा था। इस दौरान काम करते समय अचानक विक्की अनियंत्रित होकर साथ में जा रही बिजली की एचटी लाइन की तार से हाथ लग गया और करंट लगकर गिर गया। जिसके बाद उसे उनके साथी कर्मचारी द्वारा उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया। जहां डाक्टर द्वारा उसकी जांच करने पर विक्की को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसडीपीओ पांवटा आईपीएस अदिति सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है!

 

लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने की एक और अनूठी पहल

चंबा:- लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन ने एक और अनूठी पहल की है। अब उचित मूल्य की दुकानों में लोगों को राशन के साथ- साथ लोकसभा चुनाव में मतदान करने के आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टर भी दिए जाएंगे। मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त चम्बा मुकेश रेपसवाल ने आमंत्रण पत्र और अपील पोस्टरों को लांच किया है। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी चम्बा राहुल चौहान, सहायक आयुक्त पीपी सिंह, एसडीएम अरुण शर्मा और स्वीप के जिला नोडल अधिकारी अरविंद सिंह चौहान भी मौजूद रहे। 

इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने कहा कि लोकसभा निर्वाचन 2024 में मतदान के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से अब जिला में स्थित 500 से अधिक उचित मूल्य की दुकानों पर राशन लेने के लिए पहुंचने वाले लोगों को आमंत्रण पत्र और पोस्टर दिए जाएंगे। इसके माध्यम से लोगों से सभी काम छोड़कर 1 जून को मतदान करने की अपील की जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि मतदान के दिन लोग पहचान पत्र रूप में अपने साथ 12 प्रकार के विभिन्न पहचान पत्र ला सकते हैं। इनमें आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, यूनिक डिसेबिलिटी कार्ड, मनरेगा जॉब कार्ड, स्वास्थ्य बीमा कार्ड, पेंशन दस्तावेज, सेवा पहचान पत्र, एनपीआर- आरजीआई द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड, बैंक अथवा डाकघर की फोटो युक्त पासबुक और एमपी, एमएलए व एमएलसी को जारी आई कार्ड शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि स्वीप के अंतर्गत जिला चम्बा में रोजाना विभिन्न गतिविधियों का आयोजन कर लोगों को मतदान करने के लिए जागरुक किया जा रहा है। इसके लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी सहित सभी विधानसभा क्षेत्रों में नोडल अधिकारियों की अगुवाई में नियमित कार्य कर रही हैं।

पाँवटा साहिब से निर्दलीय विधानसभा चुनाव लड़े मनीष तोमर दलबल के साथ कांग्रेस में शामिल

पांवटा साहिब:- सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के मज़बूत माने जाने वाले किले में कांग्रेस ने सेंधमारी कर दी है। पाँवटा साहिब से पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़े मनीष तोमर अपने समर्थकों सहित शनिवार को मुख्यमंत्री के एक कार्यक्रम में कांग्रेस मे शामिल हो गए। उन्होंने विधानसभा चुनाओ से पहले भाजपा को अलविदा कहकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत सिंह भी फिर से कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सबको पटका व फूलमाला पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया। कांग्रेस में शामिल होने वालों में परविंदर सिंह बिट्टू पूर्व बीडीसी एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य के पति, पूर्व राज्य महासचिव युवा कांग्रेस और 2015 में जिला परिषद चुनाव लड़ चुके इंतज़ार अली! पूर्व बीडीसी सदस्य एवं 2 बार लगातार पंचायत प्रधान गोरखुवाला रहे रमेश कुमार । सरदार जीवन सिंह वर्तमान प्रधान भगानी साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, जिन्होंने 2015 में जिला परिषद का चुनाव लड़ा और भगानी साहिब जिला परिषद वार्ड में 2000 वोट हासिल किए। अरविंद सिंह, सतविंदर सिंह बिट्टू पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदीप कुमार
पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, रितेश मेहता, नरेंद्र परमार, देव राज नेगी वर्तमान पंचायत प्रधान बधाना, रणदीप पुंडीर पूर्व पंचायत प्रधान नघेता, मोहित सैनी वर्तमान पंचायत उपप्रधान नवादा, इरफान मलिक पंचायत उपप्रधान पुरीवाला, इमरान कादरी, मुशर्रफ हाशमी, रविंदर सिंह भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।

सोलन ज़िला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए आज ई.वी.एम. का किया गया आबंटन

लोकसभा चुनाव-2024 के दृष्टिगत इलेक्ट्रिॉनिक वोटिंग मशीन (ई.वी.एम.) की रैंडमाईजेशन के उपरांत आज तहसील कार्यालय परिसर सोलन से ज़िला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए ई.वी.एम. का आबंटन किया गया। इस दौरान ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा तथा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बैलेट यूनिट (बीयू)-812, कन्ट्रोल यूनिट (सीयू)-812 तथा वी.वी.पैट.-956 पूरी पारदर्शिता के साथ ज़िला के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रवाना की गईं। नोडल अधिकारी एवं अतिरिक्त ज़िला दण्डाधिकारी सोलन अजय कुमार यादव की देखरेख में यह प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस अवसर पर सहायक निर्वाचन अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन डॉ. पूनम बंसल, तहसीलदार सोलन मुल्तान सिंह बनयाल, तहसीलदार निर्वाचन उषा चौहान, नायब तहसीलदार निर्वाचन दीवान सिंह ठाकुर, पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के नोडल अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के शिवदत्त ठाकुर, संधीरा दुल्टा, रूपेन्द्र कौर व मधु ठाकुर, भारतीय जनता पार्टी के चंद्रकांत शर्मा, बहुजन समाजवादी पार्टी के राकेश बरार व सुनीता चौहान तथा आम आदमी पार्टी के भरत ठाकुर उपस्थित थे।

डीसी वह एसपी शिमला ने आज जिला को अन्य राज्यों एवं जिला से जोड़ती सीमाओं का लिया जायजा

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी ने आज जिला को अन्य राज्यों एवं जिला से जोड़ती सीमाओं का जायजा लिया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अंतर्राजीय पुलिस चेक पोस्ट कुड्डू, फेडिज पुल एवं हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पोस्ट बैरियर का निरीक्षण किया। उन्होंने निगरानी दल एवं अन्य टीमों को अवैध शराब, नकदी एवं अन्य सामग्री के परिवहन को रोकने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने निर्वाचन कार्य में लगे टीमों को 24 घंटे तैनात रहते हुए मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए। पुलिस अधीक्षक ने अन्य राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की कड़ाई से जांच करने को कहा। साथ ही संदिग्ध वाहनों की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पंद्रानु मतदान केंद्र का किया निरीक्षण इसके पश्चात् जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंद्रानु के मतदान केंद्र का भी निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित एआरओ को क्षेत्र के मतदान केंद्रों में मतदाताओं को मिलने वाली सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के आवश्यक निर्देश दिए।

स्नेल भूस्खलन का भी लिया जायजा
उपायुक्त ने इस अवसर पर गत दिनों में राष्ट्रीय राजमार्ग-707 पर स्नेल में हुए भूस्खलन क्षेत्र का भी जायजा लिया, जिसमें दो व्यक्तियों की दुखद मृत्यु हुई थी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इस क्षेत्र को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए ताकि आमजन को आवागमन में असुविधा न हो और ऐसी घटना भविष्य में न हो। इस अवसर पर उपमण्डलाधिकारी (ना.) जुब्बल राजीव सांख्यान, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First