इन दिनों पाँवटा साहिब शहर का पारा 42 डिग्री के ऊपर जा रहा है गर्मी से लोगो का बुरा हाल हुआ पड़ा है सूर्य देवता आग बरसा कर लोगो को बेहाल कर रहे हैं! अब रही कही कसर बिज़ली विभाग पूरी करने जा रहा है पांवटा साहिब में कल पावर कट लगने जा रहा है। ओवरलोडिंग की समस्या के समाधान के लिए लोड के पुनर्गठन और NH-707 चौड़ीकरण कार्य के चलते दिनांक 28 मई दिन मंगलवार को 33 केवी मालवा फीडर पर सुबह 9 से काम समाप्त होने तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी!
मतलब की शाम को बिज़ली आने का कोई निश्चित समय नहीं रहेगा! पावर कट में प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में पांवटा साहिब, बद्रीपुर, जामनीवाला, तारुवाला, बहराल, बातामंडी आदि शामिल है। वहीं बिजली बोर्ड द्वारा पांवटा साहिब की जनता से प्रातः 9 बजे से पहले सभी आवश्यक काम निपटाने के साथ ही सहयोग की अपील की गई है।
पाँवटा साहिब के इन इलाको में रहेगा पॉवर कट, शहर में पारा है 42 डिग्री के पार !
भीषण गर्मी के चलते पांवटा साहिब के सभी स्कूलों के समय में किया जाये संशोधन-एसडीएम पाँवटा साहिब
पांवटा साहिब 20 मई – उपमंडल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब गुंजीत सिंह चीमा ने पांवटा साहिब उप मंडल में भीषण गर्मी के दृष्टिगत सभी सार्वजनिक व निजी विद्यालयों के खुल्ले तथा बंद होने के समय में संशोधन करने के आदेश जारी किए। आदेशों के अनुसार उप-मंडल पांवटा साहिब के प्रशासनिक क्षेत्राधिकार में संचालित सार्वजनिक व निजी विद्यालयों के खुलने का समय सुबह 07:30 बजे तथा बंद होने का समय दोपहर 01-00 बजे निर्धारित किया गया है। इससे पहले उच्च शिक्षा निदेशक हिमाचल प्रदेश ने भी इस के संदर्भ में नॉटिफ़िकेशन जारी की है!

यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे तथा अगले आदेश तक वैध रहेंगे। इन आदेशों का अनुपालन उपनिदेशक उच्च शिक्षा तथा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा सिरमौर द्वारा सुनिश्चित किया जाएगा। किसी भी व्यक्ति या अधिकारी द्वारा जारी आदेश का पालन करने में बाधा डालने या प्रतिरोध करने पर कानून के उचित प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न भागों में असामान्य रूप से गर्म हीट वेव के रूप में जानी जाने वाली स्थितियां देखी गई हैं साथ ही मौसम विभाग ने भी आगामी दिनों में हीट वेव की स्थिति का पूर्वानुमान लगाया है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से उपमंडल पांवटा साहिब भी तीव्र हीट वेव की चपेट में है और इस उपमंडल के क्षेत्राधिकार में भीषण गर्मी के कारण तापमान में 45 डिग्री सेल्सियस तक की अभूतपूर्व वृद्धि देखी गई है। उन्होंने कहा कि प्रतिकूल और कठोर गर्म मौसम की स्थिति के कारण क्षेत्र के छात्रों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है दोपहर के समय स्कूल खुले रहते हैं, जिससे विद्यार्थियों पर हीट स्ट्रोक का प्रभाव अधिक पड़ता है। उन्होंने विद्यालयों को सलाह दी कि वे इस अवधि के दौरान खुली हवा में कोई भी गतिविधि न करें तथा बच्चों को पीने का उचित पानी उपलब्ध करवाएं।
रिटर्निंग अधिकारी ने शिमला में प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट के साथ बैठक कर दी चुनावी प्रक्रिया की जानकारी
4-शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र (अ.जा.) रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आज शिमला लोकसभा चुनाव क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे सभी प्रत्याशियों के चुनाव एजेंट के साथ बैठक का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 4-शिमला लोकसभा क्षेत्र के लिए तैनात सामान्य पर्यवेक्षक जंग बहादुर यादव, व्यय पर्यवेक्षक अजेय मलिक एवं पुलिस पर्यवेक्षक अभिषेक जोरवाल भी उपस्थित रहे।
रिटर्निंग अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों के चुनाव एजेंटों को चुनाव के संबंध में जारी किए गए नोटिस के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 4-शिमला (अ.जा.) संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के लिए भारत निर्वाचन आयोग के व्यय पर्यवेक्षक द्वारा प्रत्येक उम्मीदवारों के व्यय रजिस्टरों का अनिवार्य रूप से 3 (तीन) बार निरीक्षण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह निरीक्षण 21, 25 एवं 30 मई, 2024 को प्रातः 11 बजे विलिस पार्क शिमला में किया जायेगा। उन्होंने सभी प्रत्याशियों के चुनाव एजेंटों को यह निरीक्षण करवाने के लिए विशेष आग्रह किया। अनुपम कश्यप ने कहा कि जिला शिमला में लोकसभा मतों की गिनती 4 जून, 2024 को प्रातः 8 बजे से हर एक विधानसभा क्षेत्र में शुरू होगी। उन्होंने कहा कि चौपाल विधानसभा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौपाल में, ठियोग विधानसभा क्षेत्र की राजकीय आईटीआई ठियोग में, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छोटा शिमला में, शिमला विधानसभा क्षेत्र की राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर में, शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र की राजकीय डिग्री महाविद्यालय संजौली में, जुब्बल कोटखाई विधानसभा क्षेत्र की ठाकुर रामलाल राजकीय छात्र वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जुब्बल में एवं रोहड़ू विधानसभा क्षेत्र की राजकीय तकनीकी महाविद्यालय रोहडू में मतों की गिनती की जाएगी। उन्होंने बताया कि 04-शिमला संसदीय क्षेत्र के पोस्टल बैलट और ईटीपीबीएस की गिनती राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पोर्टमोर के सभागार में की जाएगी। रिटर्निंग अधिकारी ने कहा कि जिला में ईवीएम एवं वीवीपैट की कमीशनिंग 22 मई से 25 मई, 2024 तक प्रातः 9:00 बजे से शुरू की जाएगी। उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं उनके चुनाव एजेंट से आग्रह किया की इस कार्य के दौरान वह अवश्य रूप से उपस्थित रहे ताकि पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा कि ईवीएम एवं वीवीपैट की दूसरी रेंडमाइजेशन 19 मई, 2024 को प्रातः 10:00 बजे उपायुक्त कार्यालय के एनआईसी कक्ष में की जाएगी, उन्होंने सभी प्रत्याशियों एवं चुनावी एजेंटो से आग्रह किया कि इस दौरान वह अवश्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि दूसरी रेंडमाइजेशन के दौरान ही ईवीएम तथा वीवीपैट की पेयरिंग भी की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतगणना के उपरांत जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम तथा वीवीपैट वेयरहाउस फागू में जमा होंगी। बैठक में बताया गया कि आईटीआई चौड़ा मैदान में स्टेट क्लीयरेंस सेंटर स्थापित किया गया है, जहां पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान होगा। सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों के पोस्टल बैलेट का आदान-प्रदान 22 मई, 28 मई और 2 जून, 2024 को होगा। उन्होंने मॉक पोल के दौरान सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि अगर किसी ईवीएम में कोई खराबी का मामला सामने आता है तो सम्बंधित सेक्टर अधिकारी द्वारा उसे तुरंत बदला जाएगा। उन्होंने बताया कि 01 जून 2024 को मतदान संपन्न होने के पश्चात 7 विधानसभा क्षेत्र की सी एवं डी ईवीएम वेयरहाउस फागु के विभिन्न कमरों में आगामी निर्देशों तक जमा की जाएगी। अनुपम कश्यप ने बताया कि 85 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं से पोस्टल बैलट के माध्यम से वोट करवाने के लिए पार्टियां 20 मई से घर-घर जाना आरम्भ करेंगी।
भारतीय वायु सेना में निकली भर्तिया, 12वीं पास इच्छुक पात्र उम्मीदवार 22 मई से 5 जून तक ऐसे करे पंजीकरण
भारतीय वायु सेना हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर, लद्दाख और चण्डीगढ़ के पुरुष उम्मीदवारों के लिए एयरमैन मेडिकल असिस्टेंट और मेडिकल असिस्टेंट (फार्मासिस्ट) भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है। यह जानकारी विंग कमांडर एयरमैन सलैक्शन सेंटर अंबाला कैंट एस.वी.जी. रेड्डी ने दी। उन्होंने बताया कि एयरमैन के रूप में ग्रुप वाई मेडिकल असिस्टेंट के लिए केवल अविवाहित पुरुष और मेडिकल असिस्टेंट (फार्मासिस्ट) के लिए अविवाहित और विवाहित पुरुष दोनों पात्र होंगे। भर्ती रैली 03 जुलाई से लेकर 12 जुलाई, 2024 तक बेस रिपेयर डिपो, वायु सेना स्टेशन, चण्डीगढ़ में आयोजित की जाएगी। रैली में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को पहले पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। पंजीकरण 22 मई को प्रातः 11.00 बजे से लेकर 05 जून को रात्रि 11.00 बजे तक होगा। रैली का विवरण वेबसाइट http://www.mr.gov.in/ पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि बिना पंजीकरण के किसी भी उम्मीदवार को भर्ती रैली में शामिल नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसके लिए 12वीं पास पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 02 जनवरी, 2004 और 02 जनवरी, 2008 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो पात्र होंगे, जबकि फार्मेसी में डिप्लोमा या बीएससी पास अविवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 02 जनवरी, 2001 और 02 जनवरी, 2006 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो पात्र होंगे। विवाहित पुरुष उम्मीदवार जिनका जन्म 02 जनवरी, 2001 और 03 जनवरी, 2004 (दोनों तिथियां सम्मिलित) के बीच हुआ हो पात्र होंगे। शैक्षणिक योग्यता के लिए उम्मीदवार का न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ भौतिकी, रसायन विज्ञान, बायोलॉजी और अंग्रेजी विषयों में केन्द्रीय, राज्य और केन्द्र शासित प्रदेश द्वारा मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्डों से 12वीं/इंटरमीडिएट/समकक्ष परीक्षा में उत्तीर्ण होना आवश्यक है। अंग्रेजी विषय में भी न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक होने चाहिए या 50 प्रतिशत अंको के साथ व्यावसायिक विषयों के साथ दो साल का व्यावसायिक पाठ्यक्रम उत्तीर्ण होना चाहिए। फार्मेसी में बीएससी या डिप्लोमा 50 प्रतिशत अंको के साथ उत्तीर्ण होना चाहिए।
उन्होंने बताया कि पंजीकृत उम्मीदवारों को प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी करके भर्ती रैली में उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी। प्रोविजनल एडमिट कार्ड में तारीख, समय और स्थान का उल्लेख किया जाएगा।
शिमला संसदीय क्षेत्र से 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र पाये गये सही
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से प्राप्त नामांकनों की छंटनी प्रक्रिया में 7 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र सही पाए गए हैं जबकि एक नामांकन को खारिज किया गया है।
रिटर्निंग अधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला अनुपम कश्यप ने बताया कि जिन उम्मीदवारों के नामांकन सही पाए गए हैं, उनमें बहुजन समाज पार्टी के अनिल कुमार मंगेट, इंडियन नेशनल कांग्रेस के विनोद सुल्तानपुरी, भारतीय जनता पार्टी के सुरेश कुमार कश्यप, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के मदन लाल, जनता कांग्रेस के रोबट कुमार, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार तथा एक निर्दलीय उम्मीदवार कुन्दन लाल कश्यप शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जो एक नामांकन खारिज किया गया है, वह भारतीय जनता पार्टी की कवरिंग उम्मीदवार रीना कश्यप का है। अनुपम कश्यप ने बताया कि उम्मीदवार 17 मई, 2024 तक अपना नामांकन वापिस ले सकते हैं।


