Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 61

परीक्षा में रहा असफ़ल तो 12वी के छात्र ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

पाँवटा साहिब:- ज़िला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में आज एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में फेल होने से एक छात्र ने अपने घर में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। 12वीं कक्षा का छात्र रोहित चौहान (18) पुत्र फूल सिंह निवासी सूरजपुर ने आज सुबह अपने निवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि छात्र 12वीं कक्षा में फेल होने की वजह से मानसिक तनाव में था, जिसके चलते उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। छात्र दूसरी बार फेल हुआ था। जिस कारण वह इस बार पहले से ही मानसिक तनाव झेल रहा था। कल परीक्षा का परिणाम आने के बाद छात्र घर में आया तो गुमसुम रहने लगा और आज सुबह अपने कमरे में जाकर उसने मौत को गले लगा लिया।

शिलाई कॉलेज रोड पर खाई में गिरी पिकअप, 2 की मौत एक गंभीर रूप से घायल

शिलाई में शिलाई कॉलेज रोड पर एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई है। हादसा इतना गंभीर था की हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। मिल रही जानकारी के मुताबिक शिलाई के कॉलेज रोड़ पर एक पिकअप (HP-08 5287) दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृत युवकों की पहचान 18 वर्षीय योगेश पुत्र भाव सिंह निवासी गांव बॉम्बल तहसील शिलाई व राहुल पुत्र अंतर सिंह उम्र 27 बर्ष निवासी गांव शिलाई,
जबकि घायल की पहचान 27 वर्षीय अमित पुत्र प्रेम सिंह निवासी गांव शिलाई के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि पिकअप शिलाई डिग्री कॉलेज से शिलाई बाजार की तरफ आ रही थी तभी नाया मोड़ पर गाड़ी की कटिंग नही हो पाई और गाड़ी सीधी सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी।
जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक युवक गम्भीर रूप से घायल हुआ है। जिससे शिलाई अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
SHO शिलाई प्रीतम सिंह लालटा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि शिलाई के कॉलेज रोड़ पर एक पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है,जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है उन्होंने बताया कि हादसे के करणों कि जांच की जा रही है।

गेहूँ कटाई के लिए जाने को तैयार नहीं हुई लेबर तो ग्रामीण करने लगा हाथापाई..

बाँगरन चौक पाँवटा साहिब पर सैकड़ो मज़दूर इस आस में सुबह 6:30 बजे से इक्कठा होना शुरू हो जाते है कि अपनी आजीविका चलाने के लिए शायद उन्हें कुछ काम मिल जाएगा! और ये सैकड़ो मज़दूर पिछले कई वर्षों से ईसी चौक पर खड़े होकर मिले काम से ही अपना परिवार चला रहे है! परन्तु आज सुबह बाँगरन चौक पर ज्वालापुर निवासी एक ग्रामीण लेबर वालों से हाथापाई कर उन्हें आगे से चौक पर नहीं खड़े होने की धमकी देने लगा! लेबर वाले डर के मारे इधर उधर भागने लगे! चौक पर खड़े एक मज़दूर राम कुमार ने कहा कि ज्वालापुर निवासी ये ग्रामीण ज़बरदस्ती मजदूरों को 500 रुपये दिहाड़ी में गेहूँ की कटाई के लिए जाने को बोल रहा हैं नहीं चलने पर मजदूरों के साथ हाथापाई कर रहा है तथा चौक से सभी मजदूरो को भगाने लगा हैं! मजदूरो ने आरोप लगाया कि गत रोज़ पहले भी ईसी ग्रामीण ने 700 रुपये दिहाड़ी पर कुछ मजदूरो को खेत पर गेहूँ कटवाने ले गया था परन्तु देर शाम तक काम करवाने के बाद 500-500 रुपये देकर मजदूरो को भगा दिया था इसलिए कोई भी मज़दूर इनके साथ जाने को तैयार नहीं हैं!

अंडर 16 में शिमला के ख़िलाफ़ मैच में पाँवटा साहिब के कृष जैन ने खेली 109 रनों की पारी, बाक़ी बल्लेबाज़ नहीं छू सके दहाई का आकड़ा

जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत लुहणू क्रिकेट मैदान में हुए सिरमौर अंडर-16 व शिमला अंडर-16 मैच में शिमला ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिरमौर को पारी और 229 रन से मात दे दी। शिमला के तेज गेंदबाज काव्यांश शर्मा ने दोनों पारियों में 10 विकेट हासिल किए। सिरमौर की ओर से दूसरी पारी में पाँवटा साहिब निवासी कृष जैन ने बेहतर बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली उन्होंने दूसरी पारी में कुल 109 रनों का योगदान दिया जबकि सिरमौर का एक भी बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाया। सिरमौर की दूसरी पारी तीसरे दिन के पहले सत्र में 164 रन पर सिमट गई और शिमला 229 रन और एक पारी के अंतर से आसानी से जीत गया और मैच को अपने नाम किया। कृष जैन के अलावा सिरमौर के बल्लेबाज़ शिमला के गेंदवाजो के आगे नहीं टिक पाये और एक छोर पर एक के बाद एक विकेट गिरते गये! कृष ने 118 के स्ट्राइक रेट से 92 गेंदों पर बेहतरीन 109 रनों की पारी खेली जिसमे 19 चोके व एक छक्का था! इस दौरान उसने 152 मिनट तक बलेबाज़ी की! मध्य वर्गीय परिवार से आने वाले कृष जैन (नोनू) पाँवटा साहिब बसस्टैंड के पास में अपनी माता रीना गुप्ता व मामा पंकज गुप्ता के साथ रहते है! कम संसाधन होने के बावज़ूद कृष पिछले 6 वर्षों से कड़ीं मेहनत कर रहा है परंतु पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाते! सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन से क्रिकेट प्रेमियों में नाराज़गी जगज़ाहिर है एक तो पदो पर काफ़ी लंबे समय से जमे एक ही पदाधिकारी है दूसरा उनके द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में युवायों के हुनर को निखारने के लिए किए गये अपर्याप्त पर्यास है! सिरमौर क्रिकेट एसोसिएशन को ऐसे युवा खिलाड़ियो पर मेहनत करनी चाहिए तथा उचित अवसर प्रदान करने चाहिए!

आईआईएम सिरमौर के 8वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में 297 छात्रो को मिली एमबीए की डीग्री!

पाँवटा साहिब:- आईआईएम सिरमौर के 8वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में आज दो सौ सत्तानवे छात्र स्नातक हुए। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर के धौला कुआं स्थित स्थायी परिसर में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक श्री पुष्प कुमार जोशी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। आईआईएम सिरमौर के निदेशक प्रोफेसर प्रफुल्ल अग्निहोत्री ने कार्यक्रम के दौरान निदेशक नोट प्रस्तुत किया। अपने संबोधन में उन्होंने पिछले शैक्षणिक वर्ष में संकाय, कर्मचारियों और छात्रों द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों का एक स्नैपशॉट प्रस्तुत किया। उन्होंने आगे बताया कि स्थायी परिसर के निर्माण का 85% काम पूरा हो चुका है। उन्होंने आगे बताया कि संस्थान में वर्तमान में 39 पूर्णकालिक और 2 सहायक संकाय सदस्य हैं, जो सभी आईआईएम, आईआईटी और प्रमुख अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से हैं। अपने उद्घाटन भाषण में बीओजी के अध्यक्ष श्री अजय श्रीराम ने इस बात पर प्रकाश डाला कि यह परिसर जल्द ही देश का सबसे मनोरम और टिकाऊ परिसर बन जाएगा। उन्होंने संस्थान में अपना विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि संस्थान आगामी शैक्षणिक वर्ष में स्थायी परिसर में परिचालन शुरू कर देगा। उन्होंने संस्थान के विकास में निदेशक और बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के सदस्यों के योगदान की सराहना की। बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष श्री अजय एस. श्रीराम ने स्नातक करने वाले छात्रों को उनके माता-पिता की उपस्थिति में एमबीए की डिग्री प्रदान की। इस दौरान सभी हिमाचल की पारम्परारिक हिमाचली टोपी पहने नज़र आये!

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First