दिनांक 07/03/2025 (शुक्रवार) को सामान्य रखरखाव कार्य हेतु पाँवटा साहिब में सुबह 9 बजे से विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी जिसमे विद्युत उपमंडल क्रमांक-II, HPSEBL, पांवटा साहिब के अधिकार क्षेत्र में आने वाले सभी क्षेत्र प्रभावित होंगे मुख्य बाजार पाँवटा साहिब , रामपुरघाट, बरोटीवाला, पट्टी नत्था सिंह, अमरकोट, भेड़ेवाला, भुंगरनी, शुभखेड़ा, हीरपुर, चुंगी नंबर 6, सूर्या कॉलोनी, शिव शक्ति कॉलोनी, कुंजा मत्ररालियों , देवीनगर, मोगीनंद, पहाड़ी कॉलोनी, सुदर्शन कॉलोनी आदि। पाँवटा साहिब के सहायक अभियंता गुरुदत चौहान ने कहा कि जनता का सहयोग अपेक्षित है तथा हम सभी निवासियों और व्यापारियों से अनुरोध करते हैं कि वे अपनी गतिविधि की योजना तदनुसार बनाएं। नोट: शटडाउन का समय भिन्न हो सकता है तथा मौसम की स्थिति के अनुसार रद्द भी किया जा सकता है।
पाँवटा साहिब:- ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियो के साथ मारपीट, पुलिस ने एक नाबालिक़ सहित चार युवकों को लिया हिरासत में
पाँवटा साहिब :- पाँवटा साहिब के शमशेरपुर में कार में बैठे 4 युवकों की ट्रैफ़िक पुलिस के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, बात इतनी बढ़ गई कि युवकों और ट्रैफ़िक पुलिस के जवानों के बीच हाथापाई की नौबत आ गई! मिली जानकारी के अनुसार में फंक्शन चल रहा था। इस दौरान स्कूल के बाहर कुछ शरारती तत्व बाइक पर स्टंट कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ट्रैफिक कर्मी हेड़ कांसटेबल प्रदीप कुमार, कांस्टेबल गौरव, राजेश, नरेंद्र मौके पर पहुँचे इस दौरान शमशेरपुर के नजदीक एक बिना नंबर की बाइक खड़ी हई थी। ट्रैफिक पुलिस कर्मी वहां रूक गए और पास में खड़े युवक से जब ट्रैफिक कर्मी ने पूछा कि ये बाइक किसकी है तो युवक पुलिस कर्मी पर भड़क गया। पास खड़ी गाड़ी में तीन यूवक और बाहर आ गए और पुलिस कर्मियों से बहस करने लगे बात इतनी बढ़ गई कि दोनों और से मारपीट शुरू हो गई। बदसलूकी करने वाले युवाओं में एक नाबालिग था और तीन सगे भाई बताए जा रहे हैं। जिसमें पारस प्रियांशु, चिराग पुत्र जगमोहन निवासी सूर्या कॉलोनी जो कि मूल रूप से नौहराधार के बताए जा रहे हैं। पांवटा पुलिस ने झगड़े की जानकारी मिलने के बाद चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है!
वही इस बारे में डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रैफिक पुलिस कर्मियों के साथ बातमीजी और मारपीट का मामला सामने आया है जिसके बाद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों का मेडिकल करवाया गया है! वहीं आरोपी युवाओं को हिरासत में लिया गया है तथा उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है!
मुख्यमंत्री करेंगे छोटी काशी में अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 का विधिवत शुभारंभ…
न्यूजडे नेटवर्क/मंडी
छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव-2025 का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू 27 फरवरी को करेंगे। देश-विदेश में विख्यात यह सात दिवसीय महोत्सव मंडी में 27 फरवरी से 05 मार्च, 2025 तक आयोजित किया जा रहा है।उपायुक्त एवं छोटी काशी अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अपूर्व देवगन ने बताया कि मुख्यमंत्री इस अवसर मंडी के अधिष्ठाता राज देवता माधो राय के मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और उसके पश्चात माधो राय मंदिर से पड्डल मेला ग्राऊंड तक निकलने वाली भव्य जलेब में शामिल होंगे। राज देव माधो राय की अगवानी में निकलने वाली इस जलेब में मंडी जनपद के सैंकड़ों देवी-देवताओं सहित कारदार, देवलु, विभिन्न संस्थाएं व बड़ी संख्या में यहां पधारे लोग शामिल होते हैं।
पड्डल मेला मैदान में मुख्यमंत्री इस सात दिवसीय महोत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके अतिरिक्त वे पड्डल में प्रदेश सरकार की कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं पर आधारित विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का शुभारंभ कर इनका अवलोकन भी करेंगे। महाशिवरात्रि के अवसर पर वे करोड़ों रुपए की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कर मंडी जिला वासियों को विकास रूपी सौगात देंगे। इससे पूर्व वे देवलुओं एवं कारदारों के लिए भीमाकाली मंदिर परिसर में रखी गई शिवरात्रि धाम में भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि वीरवार देर सायं मुख्यमंत्री सेरी मंच पर स्थापित कला केंद्र में महाशिवरात्रि महोत्सव की सांस्कृतिक संध्याओं का विधिवत शुभारंभ करेंगे। दूसरे दिन 28 फरवरी को प्रातःकाल मुख्यमंत्री का शिमला वापस लौटने का कार्यक्रम है।
उपायुक्त ने कहा कि इस सात दिवसीय देव समागम के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लोक आस्था के इस महापर्व के लिए राज देव माधो राय, बाबा भूतनाथ, पंचवक्त्र महादेव सहित शहर के सभी प्रमुख मंदिरों की विशेष साज-सज्जा की गई है। इसके अतिरिक्त जलेब के मार्ग सहित सभी प्रमुख स्थलों को रंग-बिरंगी रौशनी से सजाया गया है। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के भी पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे इस आयोजन में अपनी सहभागिता जताते हुए शिवरात्रि समिति एवं जिला प्रशासन को सदैव की भांति अपना सहयोग बनाए रखें।
शिलाई क्षेत्र के युवा व्यवसायी डॉ अनिल कुमार शर्मा भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित
पांवटा साहिब स्थित “द प्लैनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस” के चेयरमैन डॉ. अनिल कुमार शर्मा को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित इंडो-थाई अचीवर्स समिट 2025 के दौरान ‘भारत गौरव अवार्ड’, गोल्ड मेडल और एप्रिसिएशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया।
क्यों मिला सम्मान
यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें शिक्षा, स्टार्टअप, कौशल विकास, उद्यमिता और सामाजिक कार्यों में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया। यह सम्मान बैंकॉक में आयोजित कॉमर्स एंड इंडस्ट्री फोरम एवं एसोसिएशन फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ के अंतरराष्ट्रीय सेमिनार में उन विशिष्ट भारतीयों को दिया गया, जिन्होंने अपने कार्यों से समाज में नई पहचान बनाई है।
इस भव्य समारोह में थाईलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री सहित कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पॉल पोरंथेप नरूला, अमनदीप सिंह, जोनाथन सी. नोवेल, डॉ. दिनेश पांडे समेत अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। डॉ. अनिल कुमार शर्मा ने इस अवसर पर बताया कि शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमिता के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाया जा सकता है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने इस क्षेत्र में निरंतर नवाचार और सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लिया है।
कौन है डॉ अनिल शर्मा
अनिल शर्मा शिलाई विधानसभा के गाँव टटियाना के एक मध्यवर्गीय परिवार से संबंध रखते है! अपने शुरुआती दिनों में जिन्होंने मेडिकल स्टोर से लेकर विभिन्न मार्केट कंपनियों में एक एजेंट के रूप में काम किया लेकिन ख़ास सफलता नहीं मिली! अंतत इन्होंने पाँवटा साहिब में अपना ख़ुद का कंप्यूटर ट्रेनिंग सेंटर खोलकर एक नई शुरुआत की तथा हज़ारों बच्चों को फ्री में कंप्यूटर व अन्य विभिन्न व्यवसायिक ट्रेनिंग प्रदान करवायी! आज ये पाँवटा साहिब में “द प्लैनेट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस” के माध्यम से बच्चों को व्यावसायिक शिक्षा प्रदान कर रहे हैं!
गौरतलब है कि डॉ. अनिल कुमार शर्मा इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि पर उनके सहयोगियों, विद्यार्थियों और प्रशंसकों ने उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं।
विधवाओं, एकल, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं को घर बनाने के लिए तीन लाख रुपए की मदद करेगी हिमाचल सरकार
हिमाचल में अब कामगार बोर्ड के तहत पंजीकृत विधवाओं, एकल, परित्यक्त और दिव्यांग महिलाओं को घर बनाने के लिए राज्य सरकार तीन लाख रुपए की मदद करेगी। इसके लिए श्रम एवं रोजगार विभाग ने कामगार बोर्ड के नियमों में बदलाव किया है। हिमाचल प्रदेश बिल्डिंग एंड अदर कंस्ट्रक्शन वर्कर्स (रेगुलेशन ऑफ एंप्लॉयमेंट एंड कंडीशन ऑफ सर्विस) रूल्स 2008 में संशोधन कर 303 रूल नए सिरे से जोड़ा गया है।
ऐसे होगा घर के लिए आवेदन
पात्र महिला संबंधित जिला या जोन के लेबर वेलफेयर ऑफिसर के माध्यम से आवेदन कर सकेगी। ये अधिकारी केस बनाकर कामगार बोर्ड के सेक्रेटरी तक शिमला भेजेंगे। केस मंजूर करने का अधिकार सीएम के पास रहेगा। आवेदन में विधवा या एकल महिला या दिव्यांग का प्रमाण पत्र, इनकम सर्टिफिकेट, जमाबंदी-ततीमा, पंचायत सेक्रेटरी या अर्बन लोकल बॉडी की एनओसी, लाभार्थी की अंडरटेकिंग, परमानेंट रेजिडेंट सर्टिफिकेट, बैंक पासबुक की कॉपी, आधार कार्ड और फैमिली रजिस्टर की कॉपी लगेगी !


