Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 48

साईकिल सवार व्यक्ति को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत.

पांवटा साहिब के मुगलावाला करतारपुर में एक साइकिल और बाइक की टक्कर से साइकिल पर सवार व्यक्ति की दर्दनाक मौत हुई है। जानकारी के मुताबिक यह हादसा मुगलावाला करतारपुर के पास उस समय पेश आया जब साइकिल सवार व्यक्ति दिहाड़ी मजदूरी कर शाम को घर वापस लौट रहा था कि अचानक पीछे से बाइक (HP 17G 6652) से टक्कर हो जाने से वह पैराफिट से जा टकराया साइकिल सवार व्यक्ति का सिर पैराफिट में टकराने से व्यक्ति के सर पर गहरी चोटें आई जिसकी वजह से काफी खून बह जाने की वजह से मौके पर ही व्यक्ति की मृत्यु हो गई।

दूसरी और बाइक सवार युवक अजय कुमार उम्र 44 वर्ष पुत्र गुमान सिंह निवासी पंचायत दमोन पोका पंचायत के तौर पर हुई है जिसे मेडिकल के लिए अस्पताल लाया गया है फिलहाल वह कुछ भी बता पाने की स्थिति में नहीं है।

उधर, मौक़े पर पहुँच कर पुलिस ने मामले की जाँच शुरू कर दी है।

प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला में दो दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन।

दिनांक 05 & 06 मार्च, 2025, को प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला में विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हि. प्र. उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश के सहयोग से इस केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी “द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी” द्वारा जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को उद्यमिता स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह विशेष रूप से उन युवाओं को प्रशिक्षित करेगा जो लघु और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना करना चाहते हैं या लघु और सूक्ष्म उद्योग चला रहे हैं, साथ ही केंद्र तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा!
डॉ. अनिल कुमार शर्मा, अध्यक्ष, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, ने प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने RAMP Scheme की उपयोगिता, उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्र में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र के कॉन्सेप्ट को स्पष्ट करते हुए इसके माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के लिए कैसे सक्षम बनाया जाएगा, इस पर जोर दिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और प्रतिभागियों की सूची:

इस कार्यशाला में कई अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें मुख्य रूप से

• डॉ. अनिल शर्मा, अध्यक्ष, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, हि०प्र०
• श्री हरदेव सिंह धीमान एस ई बी पी ओ, बी डी ओ ऑफिस बसंतपुर हि०प्र०
• सुबेदार श्री रमेश चंद शर्मा रिसोर्स पर्सन, हि०प्र०
• श्री संजय भारद्वाज प्रधान ग्राम पंचायत घरयाना
• श्री टी डी शर्मा, प्रशिक्षक राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला
• श्री गोवर्धन सिंह प्रशिक्षक राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला
•श्री कैलाश चंद प्रशिक्षक राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला
• श्री हर्ष कुमार, सहायक प्रबंधक, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, हि०प्र०
• राजकीय आई टी आई सुन्नी, शिमला के स्टाफ और लगभग 150 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए जागरूकता और प्रोत्साहन के साथ हुआ। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।
धन्यवाद।

तिब्बती समुदाय ने पांवटा साहिब बाजार से निकाला शांतिपूर्ण जुलूस

आज पाँवटा साहिब के तिब्बती समुदाय के लोगों द्वारा तिब्बती विद्रोह दिवस मनाया गया जो कि राजधानी ल्हासा में चीन के क्रूर कब्जे के खिलाफ 1959 में तिब्बतियों के शांतिपूर्ण विद्रोह की 66वीं वर्षगांठ का प्रतीक है। इसमें तिब्बती बहादुर संघर्ष के लिए खुद को फिर से समर्पित करते हैं और उन सभी को श्रद्धांजलि देते हैं जिन्होंने तिब्बत के संघर्ष के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है। जिसको लेकर सिरमौर जिले के तिब्बतीयो ने पांवटा साहिब मुख्य बाजार से एमसी पार्किंग ग्राउंड तक शांतिपूर्ण जुलूस निकाला और अंतरराष्ट्रीय समुदाय से तिब्बती मुद्दे का समर्थन करने कि अपील की। इसमें पांवटा चोलसूम तिब्बती बस्ती पुरुवाला साक्या तिब्बती बस्ती, सातौँ बाम कथोक तिब्बती बस्ती, कामराव गपा तिब्बती बस्ती के तिब्बती विशेष रूप से शामिल रहे! तिब्बती समुदाय ने चीनी सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि वह तिब्बत की समस्याओं के ठोस समाधान और स्थाई समाधान के लिए दलाईलामा जी के देतों के साथ सार्थक बातचीत करे!

कोटी-इच्छाड़ी डेम में अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद ..

पाँटा साहिब: रविवार शाम को थाना कालसी के अंतर्गत आने वाले कोटी-इच्छाड़ी डेम में एक अज्ञात पुरुष का शव बहकर आया है। जिसकी सूचना पाकर थाना कालसी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को इच्छाडी डेम के कर्मचारियों की मदद से बाहर निकाला। तत्पश्चात पुलिस ने शिनाख्त हेतु आस पास के ग्राम वासियों से पूछताछ की गयी किन्तु शव की शिनाख्त नहीं हो पायी। जो अज्ञात शव मिला है उसकी उम्र लगभग 50 वर्ष, कद लगभग 5 फ़ीट 6 इंच, मजबूत जिस्म, पहनावा टी शर्ट वजामी व जींस पहने हुए है तथा शव की छाती पर ” KUSUM I LOVE U” गुदा हुआ है ।

पुलिस का कहना है कि शव करीब 10 से 12 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। प्रथम दृष्टया मृतक हिंदू धर्म का प्रतीत होता है।अज्ञात शव की शिनाख्त हेतु कोटि- इच्छादी मार्ग पर आने जाने वाले राहगीरों से भी शिनाख्त के काफी प्रयास किए गए परंतु मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पायी शव का पंचनामे की कार्यवाही कर शव को शिनाख्त हेतु विकासनगर मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की मृत्यु के कारणों की जाँच की जा रही है।

अवैध खनन के खिलाफ विभाग ने शुरू किया विशेष अभियान: डॉ.यूनुस..

न्यूजडे नेटवर्क/ शिमला

निदेशक उद्योग डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग अवैध खनन गतिविधियों को रोकने और त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि जनवरी माह में विभाग द्वारा कुल 364 अवैध खनन मामलों के चालान पंजीकृत किए गए और 141 मामलों में 10,71,520 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया। फरवरी माह में 21 फरवरी तक 238 अवैध खनन मामलों का चालान किया गया और 92 मामलों में 6,37,500 रुपये कम्पाउंडिंग शुल्क वसूल किया गया। डॉ. यूनुस ने बताया कि विभाग ने 22 फरवरी 2025 को अवैध खनन के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है। इसके तहत 6 मार्च 2025 तक राज्य में 117 अतिरिक्त मामलों में चालान पंजीकृत किए गए। इस अभियान के तहत पकड़े गए सभी मामलों में विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनन में शामिल व्यक्तियों पर 4,36,700 रुपये जुर्माना भी लगाया है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर कड़ी नजर रखी जा रही है और इसे रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि अवैध खनन पर शिकंजा कसने के लिए भविष्य में भी सख्त कदम उठाए जाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि इस अभियान की सफलता के लिए जनता का सहयोग और सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे सतर्क रहें और अवैध खनन गतिविधियों की जानकारी व्हाट्सएप नबंर 08988500249, दूरभाष 0177-2990575 और ईमेल geologicalwing@gmail-com के माध्यम से तुरंत विभाग को दें। विभाग को अब तक इन संचार माध्यमों से 180 से अधिक शिकायतें प्राप्त हुई हैं।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First