Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 50

राजकीय महाविद्यालय शिलाई बना जिला सिरमौर का पहला प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र

विश्व बैंक और भारत सरकार द्वारा संचालित रैंप (RAMP) स्कीम के अंतर्गत हि. प्र. उद्यमिता विकास केंद्र (HPCED), उद्योग विभाग, हिमाचल प्रदेश ने राजकीय महाविद्यालय शिलाई को जिला सिरमौर का पहला प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र (Pre-Rural Incubation Center) घोषित किया। इस केंद्र की कार्यान्वयन एजेंसी “द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी” द्वारा जिला स्तरीय सेंसिटाइजेशन वर्कशॉप का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला महाप्रबंधक (उद्योग) सिरमौर, श्री साक्षी सत्ती की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।

मुख्य उद्देश्य:
इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल विकास और स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। यह विशेष रूप से उन युवाओं को प्रशिक्षित करेगा जो लघु और सूक्ष्म उद्योगों की स्थापना करना चाहते हैं। साथ ही, केंद्र तकनीकी और व्यावसायिक कौशल में सुधार के लिए उच्च गुणवत्ता वाला प्रशिक्षण उपलब्ध कराएगा।
वर्कशॉप की प्रमुख गतिविधियां:
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गई:
• जिला महाप्रबंधक (उद्योग) सिरमौर, श्री साक्षी सत्ती ने छात्रों को स्टार्टअप और उद्यमिता के महत्व पर प्रेरित किया।
• जिला उद्योग विभाग के मैनेजर, श्री ठाकुर भगत सिंह ने ‘मुख्यमंत्री स्टार्टअप/इनोवेशन प्रोजेक्ट्स’ और ‘नई उद्योग योजना’ की जानकारी दी।
• डॉ. अनिल कुमार शर्मा, अध्यक्ष, द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी, ने प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने RAMP Scheme की उपयोगिता, उद्देश्यों और ग्रामीण क्षेत्र में इसकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही, उन्होंने प्री-ग्रामीण उष्मायन केंद्र के कॉन्सेप्ट को स्पष्ट करते हुए इसके माध्यम से युवाओं को कौशल विकास और उद्यमिता के लिए कैसे सक्षम बनाया जाएगा, इस पर जोर दिया!
इस कार्यशाला में कई अधिकारियों और विशेषज्ञों ने भाग लिया, जिनमें शामिल हैं:
• जिला महाप्रबंधक (उद्योग) सिरमौर, श्री साक्षी सत्ती
• जिला उद्योग विभाग के मैनेजर, श्री ठाकुर भगत सिंह
• बीडीओ कार्यालय से श्री सुरेंद्र शर्मा
• द प्लैनेट एजुकेशन सोसाइटी के अध्यक्ष, डॉ. अनिल शर्मा
• सहायक प्रबंधक, श्री हर्ष कुमार
• कार्यक्रम समन्वयक, श्री अनीश ठाकुर
• सरकारी आईटीआई शिलाई के प्रतिनिधि, श्री प्रदीप चौहान और श्री संदीप
• राजकीय महाविद्यालय शिलाई के स्टाफ सदस्य और अजय जी इसके अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में लगभग 100 से अधिक विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन उद्यमिता और स्वरोजगार के लिए जागरूकता और प्रोत्साहन के साथ हुआ। इस पहल से ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भरता और नवाचार की ओर एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाने में मदद मिलेगी।

शिवाजी स्पोर्ट्स कल्ब द्वारा मनाई गई नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की 128 वी जयंती..

शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब पावंटा साहिब द्वारा आज नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी की 128 वी जयंती पावंटा साहिब के एक निजी होटल में कार्यक्रम आयोजित कर मनाई गई! जिसमें एसडीएम पावंटा साहिब गुरजीत सिंह चीमा, नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, कांग्रेस नेता अवनीत सिंह लांभा, एसएचओ पावंटा साहिब, स्कॉलर होम स्कूल के निर्देशक एम.पी.एस नारग वह शहर के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे! शिवाजी स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष मधुकर डोगरी ने कार्यकर्म में आए सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया तथा आगामी 1 फरवरी से आयोजित होने वाली वीर शिवाजी क्रिकेट प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया! कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम गुरजीत सिंह चीमा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया इस उपलक्ष पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों ने नेता जी सुभाष चंद्र बोस जी के शौर्य व बलिदान को याद किया तथा उनके पदचिन्यों पर चलने का एक मत संदेश दिया! तथा मधुकर डोगरी जो कि पिछले 28 सालो से लगातार इस अवसर पर क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे हैं उनको आने वाले 29 वे संस्करण के लिए शुभकामनाएँ प्रेषित की!

बिना अनुमति के पाँवटा साहिब बस अड्डे पर रेडी लगाकर सामान बेचने वालो के ख़िलाफ़ एचआरटीसी विभाग ने शुरू की कार्रवाई

पाँवटा साहिब बस अड्डे पर दुकानदारों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण वह बिना अनुमति के अड्डा परिसर में रेडी लगाने वालो के खिलाफ एचआरटीसी वह पुलिस विभाग द्वारा कार्रवाई अमल में लाई गई! पाँवटा साहिब का बस अड्डा सिरमौर के सबसे व्यस्त वह भीड़ भाड़ वाले अड्डे में शामिल है यहा से उतराखण्ड व हरियाणा-पंजाब के लिए सेकड़ो बसे प्रतिदिन गुजरती है! अड्डा प्रभारी पावटा साहिब ने बताया कि दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों से बाहर सामान रखने से आये दिन अड्डा परिसर में जाम की स्थिति बन रही हैं! दुकानदारों को पहले भी कई बार चेतावनी दी गई थी लेकिन वह सामान अंदर नहीं कर रहे थे इसलिए उन्होंने पुलिस के सामने एक बार फिर से चेतावनी दी गई है कि वो विभाग द्वारा आवंटित दुकानों में ही अपना सामान लगाए ताकि जाम की स्थिति पैदा न हो अन्यथा पुलिस द्वारा दुकानदारों के चालान काटे जाएँगे!

उन्होंने यह भी बताया कि कुछ रेड्डी- फ़्ली वाले बिना विभाग की अनुमति के अड्डा परिसर में रेड्डी लगा कर के सामान बेच रहे हैं जो कि ग़लत है उनको भी आख़री बार चेताया गया है कि वो भी बिना विभाग की लिखित अनुमति के अड्डा परिसर के अंदर रेड्डी नहीं लगा सकते! उन्होंने आगे कहा कि इससे पहले भी कई बार विभाग की तरफ़ से इनको अवैध अतिक्रमण व रेडी लगाने को लेकर चेताया गया है परंतु कुछ दुकानदार इसको गंभीरता से नहीं ले रहे!

हिमाचल के चर्चित CPS मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई

हिमाचल के मुख्य संसदीय सचिव (CPS) मामले में आज सुप्रीम कोर्ट (SC) में सुनवाई होगी। राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के CPS की नियुक्ति को असंवैधानिक बताने वाले फैसले को शीर्ष अदालत में चुनौती दे रखी है।

दरअसल, हाईकोर्ट ने बीते साल 13 नवंबर को हिमाचल संसदीय सचिव (नियुक्ति, वेतन, भत्ते, शक्तियां, विशेषाधिकार और सुविधाएं) एक्ट, 2006 को रद्द करते हुए CPS की नियुक्ति को असंवैधानिक बताया था। हाईकोर्ट के इन आदेशों के बाद सभी CPS पद से हटाए जा चुके हैं। अदालत के आदेशों के बाद इनसे गाड़ी, दफ्तर व स्टाफ जैसी सुविधाएं वापस ले ली गई है।अब सुप्रीम कोर्ट ने हिमाचल का CPS केस छत्तीसगढ़, पंजाब और पश्चिम बंगाल के केस के साथ जोड़ दिया है। इन राज्यों के CPS केस भी कोर्ट में पहले से विचाराधीन हैं। वहीं CPS केस को हाईकोर्ट में ले जाने वाले याचिकाकर्ताओं को भी नोटिस जारी कर 2 हफ्ते में सरकार की याचिका पर जवाब मांगा गया है।

पिछली सुनवाई में प्रदेश सरकार की ओर से एडवोकेट कपिल सिब्बल ने अदालत में कहा, कानून रद्द करने को हाईकोर्ट अधिकृत नहीं था। वहीं हिमाचल सरकार ने हाईकोर्ट में बार बार दलील दी कि हिमाचल का CPS एक्ट असम से अलग है। मगर हाईकोर्ट ने इसे असंवैधानिक बताते हुए निरस्त कर दिया।

उपायुक्त सिरमौर ने जिला में गैस सिलेंडर डिलीवरी शुल्क किए निर्धारित

नाहन 8 जनवरी। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिम्टा ने हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी निवारण आदेश 1977 के तहत दी गई शक्तियों के अनुरूप सिरमौर जिला में विभिन्न गैस एजेंसियों द्वारा उपलब्ध करवाए जा रहे 10 किलोग्राम व 14.2 किलोग्राम के घरेलू गैस सिलेंडर के लिए अतिरिक्त परिवहन/श्रम शुल्क निर्धारित कर आदेश जारी किए है।

आदेशों के अनुसार हिमाचल प्रदेश राज्य आपूर्ति निगम लिमटिड नाहन-1 शहरी के आपूर्ति क्षेत्र, नाहन शहर, एमसी क्षेत्र, वार्ड नं0 1 से 13 तथा कैंट क्षेत्र, चिडावाली, यशवंत विहार, जाबल का बाग, तालों आदि क्षेत्रों में डोर स्टेप डिलिवरी व रामाधौण के केद्र बिन्दु तक के लिए 10 कि.ग्रा. सिलेंडर का शुल्क 11 रुपये तथा 14.2 कि.ग्रा. सिलेंडर का शुल्क 22 रुपये निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार नाहन के ग्रामीण क्षेत्र में गैस वितरण एजेंसी हिमाचल प्रदेश राज्य आपूर्ति निगम लिमटिड नाहन-2 के आपूर्ति क्षेत्र में आने वाले, जुडडा, देवका, सेन की सेर, सेनवाला व निचला अंबवाला आदि क्षेत्रों में 10 कि.ग्रा. सिलेंडर का शुल्क 10 रुपये तथा 14.2 कि.ग्रा. का 20 रुपये निर्धारित है।
जबकि कटोला, विक्रमबाग, गणेश का बाग, वरिष्ट माध्यमिक पाठशाला मातर, बनेठी, सुरला, इत्यादि क्षेत्रों में 11 रुपये व 22 रुपये, रखनी, मातर, नेरला, कोलावाला भूड, चाकली, सतीवाला, के लिए 12 रुपये व 24 रुपये दर निर्धारित है।
डुंगाघाट, जामन की सेर, मडीघाट, क्यारी में 15 रूपये व 30 रूपये, लानाबाका, ठाकुरद्वारा, बागथन में 18 रूपये व 36 रूपये, जबकि सिरमौरी मंदिर, मेहदोबाग, ढंगयार, जयहर, बसांह में 22 रूपये व 44 रूपये, बोहलघाट, मानगड, नयागांव में 25 रूपये व 50 रूपये, डींगर किनर, चनालग, मानरिया आदि क्षेत्रों में 28 रूपये व 56 रूपये निर्धारित किया गया है।
इसी प्रकार गैस एजेन्सी मैसर्ज पोसवाल इंडेन ग्रामीण वितरक खैरी त्रिलोकपुर के वितरण क्षेत्र में आने वाले कालाअंब, नागलसुकेती, मोगीनंद, त्रिलोकपुर, बर्मापापडी आदि क्षेत्रों में 10 व 20 रूपये जबकि जंगलाभूड, कंडयीवाला, डाकरा आदि में 11 व 22 रूपये निर्धारित है। मैसर्ज सराहां कलां इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी सराहां के वितरण क्षेत्र सराहां, नवलघाट, बनाड, काहन आदि में 10 रूपये व 20 रूपये, धमाकडी की जोहडी, लानाबांका, चरपडी, बागपशोग, चरानीघाट, डूंगाघाट, आदि में 11 व 22 रूपये, बंबयार, भडयार, प्रेमनगर, निहोग, सिरमौरी मंदिर, डेलन, गलानाघाट, शोटिया, डिलमन, कुजी आदि में 12 व 24 रूपये, बागथन, राजयों, देवरीया दसाणा, बनाड़, गागल शिकोर, तकांहां आदि में 14 व 28 रूपये, जामन की सेर, ठाकरद्वारा, महल प्रीतनगर, शेरशोग, में 18 व 36 रूपये निर्धारित किए गए है। मैसर्ज खंडूजा एचपी गैस एंजेंसी माजरा के आपूर्ति क्षेत्र माजरा , मिश्रवाला, पडदूनी, पातलियों, मेहलीयां, जगतपुर आदि में 10 व 20 रूपये, व्यास कोटडी, गुलाबगढ़, टोकानगला, जामनीवाला, किशनपुरा, बद्रिपुर आदि में 11 व 22 रूपये, कोलर, हरिपुर खोल, बोहलियों, सतीवाला, मालोंवाला, बनकलां, झील, लोहगढ़, जामनीघाट, मातर भेडों, नलका संभाका, कोदेवाला आदि क्षेत्रों में 12 व 24 रूपये निर्धारित है। मैसर्ज प्रदीप गैस सर्विसिज पांवटा साहिब के अंतर्गत एमसी क्षेत्र पांवटा साहिब, तारूवाला, किशनपुरा, बद्रीनगर इत्यादि क्षेत्रों में डोर स्टेप डिलिवरी 11 व 22 रूपये, बेहराल, शिवपुर, निहालगढ़, राजबन, बांगरन, सालवाला, अजौली, किशनकोट, घुटनपुर, अमरगढ़, करतपुर आदि में 11 व 22 रूपये, ब्यास कोटडी, जामनीवाला, टोका नगला, कुंडियों में 12 व 24 रूपये निर्धारित है। इसी प्रकास मैसर्ज पांवटा इंडेन एचपी पेट्रोल पंप भूपपुर के आपूर्ति क्षेत्र केदारपुर, भूपपुर, भाटांवाली, किशनपुर, घुटनपुर, तारूवाला, तिब्तन कलोनी, एमसी क्षेत्र पांवटा में 10 व 20 रूपये, माजरा, मटकमाजरी, क्यारदा, भगवानपुर, किरतपुर, अमरगढ आदि में 11 व 22 रूपये, पल्होडी, सैनवाला, खैरी, गुगरों आदि में 12 व 24 रूपये निर्धारित किया है।
मैसर्ज शहीद कुलवीन्दर गैस एजेंसी ददाहु के वितरण क्षेत्र ददाहु मुख्य बाजार, तहसील कालोनी में 10 व 20 रूपये, खाला क्यार, बेडोन, बायला, कांसर, जमटा, मेहत, जटोंन आदि में 11 व 22 रुपये, चूली, कटाहशीतला, कांगटा, कोटला मोलर, पंजाहल, गनोग, बडग, कठियार, चाडना, नेहली धीडा, धारटारन, चूलडिया आदि क्षेत्रों में 14 व 28 रुपये, गिरीनगर, पडदूनी, टोकियां, थाना कसोगा, धगेडा, तालों, बिरला, तिरमली, चिया, कटवाडी बागडथ, नडासी, मधाणा, धौलाकुआं, कोटी धीमान, छोउ भोगर, चांदनी, शडियार, भजोंड, खूड द्राबिल, मानल, जरग, केलेवाडा आदि में 17 व 34 रुपये, घाटों, भरोग बनेडी, कुजुवाला, मालगी, लाना पालर, अंधेरी, सैंज, सुंदरघाट, बेचड का बाग, पराडा, उंच्चा टिक्कर, कोटघाट, महिपुर, नेहर रजोली, चकनाल, पनयाली, नवादा, पुडली, छपरांणा आदि में 20 व 40 रुपये, भेनु, भगयानघाट, मानरिया आदि में 25 व 50 रुपये निर्धारित किए गए है।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First