Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 47

पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों पर लगे लाइव कंसेंट पर सिर्फ लिप्सिंग करने के आरोप..

पाँवटा साहिब होली मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या पर पंजाबी सिंगर प्रेम ढिल्लों की प्रस्तुति थी! लेकिन उन पर आरोप है कि उन्होंने लाइव कंसेंट पर अपने रिकॉडिड गाने डीजे पर चला कर सिर्फ़ लिप्सिंग की जिससे उनको लाइव सुनने आए हज़ारो लोगों में ज़बरदस्त नाराज़गी देखने को मिली लोग बीच प्रोग्राम में उठ कर चले गए ! लोग ख़ुद को ठगा सा महसूस करने लगे लोग डीजे पर गाना सुनने नहीं आए थे उनका ग़ुस्सा नगर परिषद पाँवटा साहिब पर भी फूटा लोगो का आरोप था की नगर परिषद् पाँवटा साहिब ने लाखो रुपए की फिजुलखर्ची करके येसे सिंगर को बुलाया जिसने दर्शकों के सामने गाना तक गाना ज़रूरी नहीं समझा येसे सिंगर को पैसे देकर जनता के पैसों का दुरुपयोग हुआ है! येसे कलाकारो को बुलाने का निर्णय चाहे किसी का भी हो लेकिन इतना तो तय है कि जानता के पैसों को जानता के विकास में लगाया जाए तो ही बेहतर होगा! देर रात एसडीएम पाँवटा से बात नहीं हो पाई इस विषय पर उनका भी मत जानने की कोशिश रहेगी!

एचआरटीसी के चालक व परिचालको को किया गया नाइट ओवरटाइम का भुगतान, 10 करोड़ की ग्रांट हुई थी जारी

एचआरटीसी के ड्राइवर व कंडक्टरों को नाइट ओवरटाइम का 10 करोड़ रुपया खाते में डाल दिया है। शनिवार को शिमला समेत सभी डिपुओं में ड्राइवर व कंडक्टरों को यह पैसा रिलीज कर दिया गया है। इससे एचआरटीसी के इन कर्मचारियों में खुशी की लहर है। राज्य सरकार से जैसे ही 10 करोड़ की ग्रांट जारी हुई, उसके साथ ही निगम प्रबंधन ने चालक-परिचालकों के खाते में यह राशि डाल दी। मार्च महीने में दूसरी बार रात्रि भत्ते का भुगतान किया गया है। इससे पहले बीते 5 मार्च को रात्रि भत्ता जारी किया गया था। तब उनको 5 करोड़ रुपए की राशि जारी हुई थी, लेकिन इसके बाद भी ड्राइवर व कंडक्टर खुश नहीं थे और हड़ताल पर जाने की चेतावनी दे दी थी।
इसके बाद निगम प्रबंधन ने कर्मचारियों के साथ बैठक कर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया, लेकिन वह तब भी नहीं माने। एचआरटीसी के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इसमें हस्तक्षेप किया और लगातार उनसे बातचीत का दौर जारी रखा। अंत में उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने इन सभी को अपने घर पर बुलाया और उनसे बातचीत करने के साथ 10 करोड़ की राशि जारी करने का ऐलान कर दिया। उनकी प्रोमोशनों व दूसरे मसलों को लेकर एमडी के साथ अलग से बैठक हुई, जिसमें कई मुद्दों को हल करने का आश्वासन मिला है, जिस पर काम भी शुरू कर दिया गया है। कर्मचारियों की पदोन्नति व नियमितिकरण की मांग भी प्रमुख थी। लंबे समय से चालक परिचालकों की पदोन्नतियां नहीं हो रही हैं। इस पर निगम के प्रबंध निदेशक डा. निपुण जिंदल ने आश्वस्त किया था और अब इस पर काम शुरू हो गया है।
बताया जाता है कि एमडी को इस संबंध में फाइल भेज दी गई है। इसमें कुछ परिचालक पदोन्नत होंगे, जिनको चीफ इंस्पेक्टर, इंस्पेक्टर व सब इंस्पेक्टर बनाया जाएगा। इसके अलावा 31 मार्च को दो साल का कार्यकाल पूरा करने वाले अनुबंध कर्मचारी नियमित होंगे। निगम में अन्य श्रेणी के कर्मचारी पीस मील वर्कर व अन्य जो तय कार्यकाल पूरा कर चुके हैं, उन्हें भी नियमित किया जाएगा। इसको लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि इनको 15 अप्रैल से पहले नियमित कर दिया जाएगा। इसके अलावा चालकों को वरिष्ठ चालकों का दर्जा भी दिया जाएगा जिसके मामले भी आगे बढ़ गए हैं। कुल मिलाकर पथ परिवहन निगम के चालक व परिचालक खुश हैं, जिनकी मांगें अब पूरी होनी शुरू हो गई हैं।

पाँवटा साहिब होली मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के पुख्ता इंतज़ाम, स्थानीय पुलिस सहित कुल 250 जवान सुरक्षा में तैनात..

कपिल शर्मा- पाँवटा साहिब: उपमंडल पांवटा साहिब में शुरू होने जा रहे ऐतिहासिक होली मेले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पांवटा पुलिस ने कड़े पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। इस दौरान एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने पांवटा होली मेले में व्यवस्थाओं को लेकर एक बैठक की जिसमे डीएसपी पांवटा मानवेन्द्र ठाकुर भी मौजूद रहे ! बैठक के बारे में जानकारी देते हुए एसपी सिरमौर एन.एस.नेगी ने बताया कि मेले को शांतिपूर्ण ढंग से करवाने के लिए और मेले में कानून व्यवस्था सुचारु रूप से रखने के लिए पुलिस के 250 जवान लगाये गए है। मेले मे शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये स्थानीय पुलिस बल सहित रिर्जव की बटालियने समेत जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस व होमगार्ड बल को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी प्रकार की स्थिति से तुरन्त निपटा जा सके। एसपी सिरमौर एन.एस. नेगी ने बताया कि मेले के शांतिपूर्ण आयोजन के लिये अतिरिक्त पुलिस व होम गार्ड बल को तो तैनात किया ही गया है परंतु मेले के सफल आयोजन के लिये लोगों के सहयोग की भी जरुरत है! गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब मे जहां होला मोहल्ला बुधबार से शुरू हो गया है, वहीं नगर परिषद पांवटा साहिब द्वारा आयोजित होली मेला 13 मार्च से शुरु होगा जो 23 मार्च तक चलेगा। लिहाजा सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध कर लिए है एसपी नेगी ने बताया कि मेले में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनाए रखने के लिए पांवटा साहिब को चार सेक्टर में बांटा गया!

उप-मुख्यमंत्री ने चार राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने पर परिवहन निगम को दी बधाई…

न्यूजडे नेटवर्क/ शिमला: हिमाचल पथ परिवहन निगम के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज प्रबंध निदेशक निपुण जिंदल के नेतृत्व में उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से भेंट की और उन्हें हाल ही में नई दिल्ली में राष्ट्रीय सार्वजनिक परिवहन उत्कृष्टता पुरस्कार 2023-24 में हिमाचल पथ परिवहन निगम द्वारा जीते गए चार राष्ट्रीय पुरस्कारों के बारे में अवगत करवाया।

मुकेश अग्निहोत्री ने निगम के कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी लगन और कड़ी मेहनत से निगम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारी निगम की रीढ़ हैं जो दूर-दराज़ क्षेत्रों तक दिन-रात लाखों लोगों की सेवा में समर्पित हैं। वर्तमान राज्य सरकार निगम के कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा निगम को मजबूत करने और प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन सेवाओं को सुदृढ़ करने के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।
निपुण जिंदल ने उप-मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम ने टायर प्रदर्शन पुरस्कार के रूप में 50 हजार रुपये का प्रथम पुरस्कार जीता है। अन्य श्रेणियों में निगम ने डिजिटल ट्रांजेक्शन पुरस्कार, वाहन उपयोगिता पुरस्कार तथा कर्मचारी उत्पादकता पुरस्कार में 25-25 हजार रुपये का दूसरा पुरस्कार जीता। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर निगम को 1,25,000 रुपये की पुरस्कार राशि मिली, जो सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में निगम के उत्कृष्ट योगदान को दर्शाता है। इस अवसर पर निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

चूड़धार चोटी पर शिवलिंग के पास लापता अक्षय का शव बरामद, आज आधिकारिक पुष्टि संभव

सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सोमवार को एक शव बरामद हुआ। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन संभावना जताई जा रही है कि यह शव 13 दिनों से लापता पंचकूला निवासी अक्षय का ही है। लापता होने के 14वें दिन यह शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि नौहराधार के स्थानीय युवाओं ने साहस और मानवता का परिचय देते हुए इस शव को खोज निकाला।

अक्षय शिवरात्रि के दिन चूड़धार चोटी पर ट्रैकिंग के दौरान लापता हो गया था। प्रशासन और विभिन्न बचाव दल कई दिनों तक उसे खोजने में जुटे रहे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इस बीच हिमाचल प्रदेश की बेटी और माउंट एवरेस्ट विजेता बलजीत कौर भी रविवार को खोज अभियान में शामिल हुईं और सोमवार से तलाशी शुरू की गई। इन सब के बीच सोमवार सुबह ही नौहराधार के तीन स्थानीय युवा-हंसराज, हरीश चौहान और तपेंद्र ने चूड़धार की ओर प्रस्थान किया। कठिन परिस्थितियों और भारी बर्फबारी के बावजूद, इन युवाओं ने शिवलिंग के पास एक कंदरा में बर्फ से ढका शव खोज निकाला। युवाओं ने फोन के माध्यम से सूचना दी कि शव शिवलिंग के पास बर्फ में बुरी हालत में दबा मिला। शव काफी शत-विक्षत अवस्था में था, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि किन परिस्थितियों में युवक की मौत हुई होगी!

स्थानीय युवाओं ने शव को अपने कब्जे में लेकर नौहराधार लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। चूंकि रास्ता कठिन और बर्फ से ढका हुआ है, इसलिए शव को सुरक्षित नीचे लाने में समय लग सकता है। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मंगलवार को नोहराधार पुलिस टीम मौके के लिए रवाना होगी!

संगड़ाह के एसडीएम सुनील कैथ व डीएसपी मुकेश कुमार डडवाल ने बातचीत में बताया कि फिलहाल सूचना मिली है कि एक शव बरामद हुआ है, लेकिन यह पुष्टि करना अभी संभव नहीं है कि यह अक्षय का ही शव है। टीम मौके पर पहुंचकर सभी तथ्यों की जांच के बाद ही आधिकारिक पुष्टि करेगी।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First