Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 40

मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में APMC सिरमौर के सदस्यों का सहयोग

न्यूज़डे नेटवर्क/शिमला:- शिमला में हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से विशेष मुलाक़ात के दौरान कृषि उपज विपणन समिति-APMC सिरमौर के सदस्यों ने चेयरमैन सीताराम शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के आपदा राहत कोष के लिए ₹2,00,000 (दो लाख रुपये) का चेक भेंट किया। APMC के सदस्यों ने इस दौरान कहा कि प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित परिवारों की मदद करना समाज का दायित्व है और इस दिशा में हर संभव योगदान देना चाहिए।

आपदा से प्रभावित परिवारों की सहायता के इस पुनीत कार्य में आगे आते हुए सिरमौर मंडी समिति ने राहत कोष को मजबूत बनाने की पहल की है। उनके इस सहयोग की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने इसे समाजसेवा का प्रेरणादायक उदाहरण बताया।

इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षबर्धन चौहान भी मौजूद रहे। उन्होंने सीता राम शर्मा वह मंडी समिति का इस योगदान के लिए धन्यवाद प्रकट किया और कहा कि ऐसे प्रयास आपदा प्रभावित लोगों के जीवन में संबल देने का कार्य करते हैं। प्रदेश सरकार लगातार आपदा प्रभावित परिवारों की मदद के लिए कार्य कर रही है और समाज के सभी वर्गों से इस प्रकार के सहयोग का स्वागत करती है। इस दौरान APMC के सदस्य मित्रर सिंह रेणुका सें, आनंद परमार पछाद से, शशि कपूर शिलाई से मौजूद रहे ।

पांवटा साहिब बस स्टैंड पर गंदगी से , यात्रियों का सफ़र हुआ मुश्किल

कपिल शर्मा/पांवटा साहिब। क्षेत्र का मुख्य बस स्टैंड, जहाँ से प्रतिदिन सैकड़ों यात्री अलग-अलग जगहों की ओर सफ़र करते हैं, आजकल बदइंतज़ामी और गंदगी का शिकार बना हुआ है। स्थिति यह है कि जैसे ही कोई यात्री बस स्टैंड पर प्रवेश करता है, सबसे पहले उसका सामना तेज़ बदबू से होता है।

दुकानदारों के अनुसार, पुरानी बिल्डिंग परिसर में कई दिनों से गंदा पानी जमा हुआ है। उचित निकासी व्यवस्था न होने और सफ़ाई में लापरवाही के कारण यह पानी अब सड़ांध मारने लगा है। यात्रियों का कहना है कि दुर्गंध के चलते यहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है। वहीं स्थानीय दुकानदार भी इस समस्या से परेशान हैं, क्योंकि ग्राहकों का आना-जाना प्रभावित हो रहा है। यात्रियों ने बताया कि बस स्टैंड पर साफ़-सफ़ाई की नियमित और उचित व्यवस्था नहीं है और न ही गंदे पानी की निकासी का स्थायी प्रबंध। इससे यात्रियों को न केवल असुविधा झेलनी पड़ती है, बल्कि संक्रमण और बीमारियों का भी ख़तरा बना हुआ है।

स्थानीय दुकानदार टीका राम, वीरेन्द्र तोमर, सुनील, ने एचआरटीसी से जल्द से जल्द सफ़ाई व्यवस्था दुरुस्त करने और जल निकासी की पुख़्ता व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके।

पांवटा साहिब : यमुना का जलस्तर बढ़ने से गुरुद्वारा में फँसे श्रद्धालु, प्रशासन ने किया रेस्क्यू

कपिल शर्मा: पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत बहराल गांव स्थित कोंच बेली गुरुद्वारा में रविवार को माथा टेकने पहुंचे श्रद्धालु अचानक यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से फँस गए। प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार लगभग 7–8 श्रद्धालु गुरुद्वारा पहुंचे थे।

अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से वापसी का मार्ग अवरुद्ध हो गया और श्रद्धालु वहीं पर फँस गए। सूचना मिलते ही तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा टीम सहित मौके पर पहुँचे। स्थानीय गोताखोरों की मदद से 4–5 श्रद्धालुओं को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

हालांकि, शेष श्रद्धालुओं ने नदी पार करने से मना कर दिया और स्पष्ट किया कि वे तभी लौटेंगे जब जलस्तर कम हो जाएगा। प्रशासन ने उन्हें आवश्यक सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थान पर बने रहने की सलाह दी है।

तहसीलदार ऋषभ शर्मा ने बताया कि यमुना नदी का जलस्तर बारिश के चलते तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे जाने से परहेज़ करें और प्रशासनिक दिशा-निर्देशों का पालन करें।

पाँवटा साहिब के शहज़ाद खान के लिए वरदान साबित हुई प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शगुन योजना, धूम धाम से किया अपनी दोनों बेटियों का विवाह

पाँवटा साहिब :- प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों की बेटियों के विवाह में वित्तीय सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री शगुन योजना कार्यान्वित की गई है। इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि बीपीएल परिवारों की बेटियों का विवाह सम्मानपूर्वक हो सके, साथ ही उनके परिवार को आर्थिक तंगी के चलते बेटियों के विवाह में वित्तीय सहायता मिल सके ताकि उनके परिवार को कठिनाइयों का सामना ना करना पड़े। इस योजना के माध्यम से ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों की बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता के रूप में प्रदेश सरकार द्वारा 31 हज़ार रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शगुन योजना के माध्यम से बहुत से बीपीएल परिवार लाभान्वित हो रहे हैं।

पांवटा साहिब की कुंजा मंत्रालियों पंचायत के 63 वर्षीय शहज़ाद खान ने मुख्यमंत्री शगुन योजना का मिला लाभ 

ऐसे ही 63 वर्षीय लाभार्थी शहज़ाद खान, जोकि जिला सिरमौर के पांवटा साहिब की कुंजा मंत्रालियों पंचायत के रहने वाले हैं तथा बी.पी.एल. परिवार से संबंध रखते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां रिहाना तथा निलारा की आयु विवाह योग्य होने के उपरांत उनका विवाह अच्छे से करना उनका बड़ा सपना था लेकिन आर्थिक तंगी उनके लिए सबसे बड़ी बाधा बनी हुई थी।
शहज़ाद खान ने बताया कि मेहनत मज़दूरी करके वह अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी आमदनी इतनी नहीं थी कि वह शादी का पूरा खर्च उठा सकें, जिसके चलते अपनी बेटियों के विवाह हेतू पर्याप्त धनराशि जुटा पाना उनके लिए असंभव साबित हो रहा था।जिस कारण उन्हें उनकी बेटियों के विवाह में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था।
उन्होंने बताया कि वह अपनी दोनों बेटियों के विवाह के लिए धन का बंदोबस्त कर रहे थे, इसी दौरान उन्हें पता चला कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से बीपीएल परिवारों की बेटियों के विवाह हेतु 31 हज़ार रुपये की धनराशि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है ताकि ग़रीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत कर रहे परिवारों को बेटियों के विवाह में आर्थिक सहायता मिल सके।
शहज़ाद खान ने बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय पांवटा साहिब में जाकर मुख्यमंत्री शगुन योजना के बारे में पूर्ण जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अपनी दोनों बेटियों के विवाह के लिए मुख्यमंत्री शगुन योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि के लिए बाल विकास परियोजना अधिकारी पांवटा साहिब के कार्यालय में वांछित दस्तावजों सहित निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन किया, जिस के उपरांत उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत दोनों बेटियों के विवाह हेतु 31-31 हज़ार रूपये की धनराशि प्राप्त हुई। उन्होंने बताया कि बेटियों के विवाह में मुख्यमंत्री शगुन योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता से उनकी बेटियों के विवाह में कोई परेशानी आड़े नहीं आई और उनकी बेटियों का विवाह धूम-धाम से हो सका। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आम-जन के कल्याण हेतु चलाई गई इस योजना के माध्यम से आज उनकी बेटियां अपने-अपने घर में ख़ुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है। शहज़ाद खान तथा उनकी दोनों बेटियों सहित पूरे परिवार ने मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत प्राप्त 31-31 हज़ार कुल 62 हज़ार रूपये की धनराशि के लिए प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।

लोक निर्माण विभाग व शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने सिरमौर प्रवास पर पहली बार किया गिरिपार के आँझ भोज क्षेत्र का दौरा

कपिल शर्मा/ पाँवटा साहिब :- लोक निर्माण विभाग तथा शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह 15 अगस्त को मंत्री बनने के बाद अपने सिरमौर प्रवास पर पहली बार पाँवटा साहिब पहुँचे थे। अपने सिरमौर प्रवास की शुरुआत उन्होंने नाहन के ऐतिहासिक चौगान मैदान पर आयोजित 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ज़िला स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर की नाहन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत करने के उपरांत वह पाँवटा साहिब विधानसभा में चल रहे विकासात्मक कार्यों का जायज़ा लेने पहुँचे। यहाँ पर उनका स्वागत कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रताओ वह भाजपा के विधायक व पूर्व ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने किया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पांवटा साहिब में 11 करोड़ 48 लाख राशि से निर्माणाधीन श्री गुरू गोविन्द सिंह राजकीय महाविद्यालय भवन का निरीक्षण किया। इसके उपरांत विक्रमादित्य सिंह ने हिमाचल प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा खालसा स्पोर्ट्स क्लब के सहयोग से गुरु नानक मिशन पब्लिक स्कूल, पांवटा साहिब में आयोजित 46वीं राज्य स्तरीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के शुभारंभ समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। जिला सिरमौर प्रवास कार्यक्रम के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने आँझ बोज का दौरा किया इस दौरान वह जगह जगह रुके तथा लोगों ने उनका पारंपरिक बाघ यंत्रों सहित बड़ी गरमजोशी से स्वागत किया। इसके पश्चात लोगों ने क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत कराया । लोक निर्माण विभाग मंत्री ने भगानी विकासनगर पुल के अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग की सड़कों का भी निरीक्षण किया। विक्रमादित्य सिंह ने आंजभोज क्षेत्र के टोरू गांव में जनसभा को संबोधित किया तथा जनसमस्याएं सुनीं उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कोने कोने में विकास हो इसके लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने इस क्षेत्र की मुख्य सड़क पुरुवाला, राजपुर, क्लाथा, बड़ाना रोड को MDR मे डालने की प्रक्रिया कों जल्द शुरू करने के निर्देश दिए ताकि इसके चौड़ीकरण और सुधार के लिए इसे CRF के तहत विकसित किया जा सके। इसके अलावा सबसे बड़ी मांग लोक निर्माण विभाग के राजपुर सेक्शन को शिलाई लोक निर्माण विभाग से पांवटा साहिब डिविजन में मिलाने की घोषणा की। टोरु के सामुदायिक भवन की ऊपरी मंजिल पर शेड के लिए 5 लाख देने की घोषणा की और इसके अलावा भी इलाके की अन्य मांगो को पूरा करने का आश्वासन दिया। विक्रमादित्य सिंह के पूरे दौरे में पांवटा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके किरनेश जंग इस पूरे कार्यक्रम में नजर नहीं आए। उनके साथ ही उनके किसी प्रमुख कार्यकर्ता की भी मौजूदगी दर्ज नहीं हुई किरनेश जंग की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी हुई है जिससे पांवटा साहिब में कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलेआम सामने आ गई है।

इस दौरान उनके साथ पूर्व विधायक सुखराम चौधरी, इकबाल चौधरी,अवनीत सिंह लांभा, मनीष तोमर, देवराज नेगी,ज्ञान चौहान, जय डीप शर्मा, ओ०पी ठाकुर, दिनेश सिंगटा, राहुल चौहान, संत राम चौहान, दिनेश शर्मा आदि मौजूद रहे!

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First