Friday, December 26, 2025

30 दिसंबर को पांवटा साहिब में आयोजित होगा दून पहाड़ी महासम्मेलन

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 25 दिसंबर (न्यूज़डे नेटवर्क): दून पहाड़ी संगठन द्वारा आगामी 30 दिसंबर को पांवटा साहिब में दून पहाड़ी महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी संगठन के पदाधिकारियों ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस, पांवटा साहिब में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। संगठन के अध्यक्ष ख़ज़ान शर्मा ने बताया कि गत वर्ष की सफलता को देखते हुए इस वर्ष भी यह महासम्मेलन नगर पालिका परिषद मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जा रहा है।

ख़ज़ान शर्मा ने बताया कि महासम्मेलन की शुरुआत सुबह 9 बजे वाई प्वाइंट पर जातर के एकत्रीकरण से होगी। इसके बाद जातर मुख्य बाजार से होते हुए सुबह 11 बजे नगर पालिका परिषद मैदान में पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि महासम्मेलन का उद्देश्य दून क्षेत्र की पहाड़ी संस्कृति, परंपराओं और लोक कला को संजोकर रखना और नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के दौरान रासा नृत्य, मुजरा नाटी, ढोल-नगाड़ों की गूंज, पहाड़ी लोकगीतों पर नृत्य तथा पहाड़ी लघु नाटकों की आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी, जो दर्शकों को पहाड़ी संस्कृति से रूबरू कराएंगी। इसके साथ ही सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

संगठन के अध्यक्ष ने बताया कि महासम्मेलन में भाग लेने वाले सभी लोगों के लिए दून पहाड़ी संगठन की ओर से भोजन की समुचित व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक महासम्मेलन को सफल बनाएं और अपनी समृद्ध पहाड़ी विरासत को सहेजने में योगदान दें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First