Sunday, November 9, 2025

यमुना शरद महोत्सव 4 से 6 अक्टूबर तक, एसडीएम पांवटा साहिब ने जारी किया पूरा कार्यक्रम

- Advertisement -

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब। यमुना शरद महोत्सव का बहुप्रतीक्षित आयोजन इस वर्ष 4 से 6 अक्टूबर तक पांवटा साहिब में भव्य रूप से होगा। कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा एसडीएम पांवटा साहिब ने आज जारी कर दी है। यमुना शरद महोत्सव के तीनों दिन, अलग-अलग विषयों को समर्पित रहेंगे जिसमे पहला दिन “ड्रग्स मुक्त समाज, दूसरा दिन-स्वच्छ और हरित पांवटा तथा तीसरा व अंतिम दिन एकता की रात शीर्षक के साथ आयोजित किया जाएगा । इस अवसर पर सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, प्रतियोगिताओं, सामाजिक अभियानों और भव्य यमुना आरती के माध्यम से शहरवासियों को एकजुट किया जाएगा।

4 अक्टूबर – ड्रग्स के खिलाफ पांवटा

यमुना शरद महोत्सव का शुभारंभ 4 अक्टूबर को सुबह 9 बजे यमुना घाट पर उद्घाटन यज्ञ से होगा। इसके बाद गुरु नानक मिशन स्कूल से छात्र-छात्राओं की रैली निकाली जाएगी जो शहर में नशामुक्ति का संदेश देगी।
पूर्वाह्न 10:30 से दोपहर 1 बजे तक गुरु नानक मिशन स्कूल सभागार में सांस्कृतिक एवं प्रेरक कार्यक्रम होंगे।
शाम को 6 बजे यमुना घाट पर भव्य आरती का आयोजन होगा, जबकि रात 7 बजे से रामलीला मैदान में भव्य कवि सम्मेलन रंग जमाएगा।

5 अक्टूबर – स्वच्छ और हरित पांवटा

दूसरे दिन महोत्सव को पर्यावरण और स्वच्छता को समर्पित किया गया है। सुबह 9:30 बजे रामलीला मैदान में पर्यावरण संतुलन हेतु यज्ञ का आयोजन होगा। इसके बाद 10:30 बजे से शहरभर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। दोपहर में 12:30 से 2:30 बजे तक शहर के डंप यार्ड पर दीवार पेंटिंग प्रतियोगिता होगी। रामलीला मैदान में 2 बजे से 4:30 बजे तक अंतर-विद्यालय स्तर पर प्रश्नोत्तरी और वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित होगी। शाम को यमुना घाट पर आरती के बाद 7:30 बजे से यमुना वन विहार पार्क में कृष्ण लीला नाटक मंचित किया जाएगा।

6 अक्टूबर – एकता की रात

महोत्सव के तीसरे और अंतिम दिन का आरंभ सुबह 9:30 बजे यमुना घाट पर करुणा एवं पशु कल्याण यज्ञ से होगा। इसके बाद 10:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक एमसी ग्राउंड में महिला सशक्तिकरण मेला और रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शाम को यमुना घाट पर भव्य आरती के बाद एमसी ग्राउंड में 6 बजे से रात 10 बजे तक “एकता की रात” शीर्षक से सांस्कृतिक संध्या होगी। इसमें स्टार कलाकारों और स्थानीय प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां होंगी, जिनमें प्रसिद्ध पंजाबी गायक कंवर ग्रेवाल, पहाड़ी गायक कुलदीप शर्मा और ठाकुर रघुबीर सिंह, अभिज्ञ बैंड, आरजे शंकी और स्थानीय कलाकार दिलजीत सिंह श्रोताओं को झूमने पर मजबूर करेंगे।

इस कार्यक्रम की रूप रेखा जारी करते हुए एसडीएम पाँवटा साहिब गुरजीत सिंह चीमा ने कहा कि यमुना शरद महोत्सव केवल मनोरंजन का मंच नहीं बल्कि सामाजिक जागरूकता का भी माध्यम है। नशामुक्त समाज का संदेश, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की पहल तथा महिलाओं व स्थानीय कलाकारों को सशक्त करने का उद्देश्य इस आयोजन को विशेष बनाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First