Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 73

ढाबा संचालक पर हैं एचआरटीसी के 11 लाख की राशि बक़ाया, 10-11 वर्ष से नहीं दिया दुकान का रेंट

पाँवटा साहिब:- एचआरटीसी को बसो से होने वाले घाटे की ख़बरें अक्सर हम सब सुनते ही है परंतु अब तो बस अड्डों के अंदर एचआरटीसी की दुकानों में पिछलें कई वर्षों के जमे दुकानदारों ने भी एचआरटीसी को चुना लगाना शुरू कर दिया है मामला पाँवटा साहिब बस अड्डे का है जहाँ एचआरटीसी की 2 दुकानो में ढाबा चलाने वाले व्यक्ति पर पिछले 10-11 साल से लंबित लगभग 11 लाख किराया राशि बक़ाया है ! 2 दुकानों का मात्र 12 हज़ार रुपए मासिक किराया होने के बावज़ूद भी ढाबा संचालक ने 10 साल से भी अधिक समय से सरकार को कोई किराया नहीं दिया! बावज़ूद इसके एचआरटीसी प्रशासन व सरकार बेसहाये कि तरह हाथ पर हाथ रख कर बैठी है और ढाबा संचालक अब भी एचआरटीसी की दुकान में बैठ कर जम कर चाँदी कूट रहा हैं! अब ये बात समझ से परे है कि इतनी लंबी अवधि से सरकार को कोई किराया नहीं देने के बावज़ूद भी इस व्यक्ति पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है ना ही इसका बिज़ली पानी का कैनेक्शन काटा गया! इस पर जब हमने आरएम नाहन संजीव बिंस्ट से पुष्टि करने की कोशिश की तो उन्होंने बताया की ढाबे वाले पर पैसों की रिकवरी जो लगभग 11 लाख के आस पास है व दुकान ख़ाली करवाने के लिए PP एक्ट के तहत 2015 से एसडीएम कोर्ट पाँवटा साहिब में बेहद धीमीं गति से केस चल रहा है! अब आगामी 5 अक्टूबर को अगली पेशीं है! आपको यह बता दे कि यह मामला 8 साल से भी ज़्यादा समय से लंबित पड़ा हैं जो सबके समझ से परे है! क्योंकी मामला सरकार व जनता के पैसों से जुड़ा है इसलिए इसपर किसी की दिलचस्पी नहीं दिख रहीं हैं!

 

सिरमौर जिला में 32 नए मतदान केंद्र खोलने, 3 मतदान केंद्रो के अनुभाग बदलने व 9 केंद्रो के भवन परिवर्तन के आये प्रस्ताव

नाहन 11 सितंबर – अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर एल. आर. वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में सिरमौर जिला के पांचो विधानसभा क्षेत्र में मतदान केंद्रो के युक्तिकरण के संबंध में निर्वाचन विभाग की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में विभिन्न राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश अनुसार सिरमौर जिला में सभी 563 मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के अंतर्गत नए मतदान केंद्र खोलने व उसमें उचित आवश्यक संशोधन करने के लिए 31 अगस्त 2023 तक मतदान केंद्रों का सत्यापन किया गया। उन्होंने बताया कि 2 सितंबर से 8 सितंबर 2023 तक आपत्ति एवं सुझाव प्राप्त कर 14 सितंबर 2023 तक प्रस्तावनाएं मुख्य निर्वाचन अधिकारी हिमाचल प्रदेश को भेजी जानी है। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिला के पांच निर्वाचन क्षेत्र में 44 प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जिनमें से 32 प्रस्ताव नए मतदान केंद्र खोलने, 3 मतदान केंद्रो के अनुभाग बदलने व 9 केंद्रो के भवन परिवर्तन के प्रस्ताव शामिल है। उन्होंने बताया कि पच्छाद में 11, रेणुका जी में 6,पौंटा साहिब में एक, शिलाई निर्वाचन क्षेत्र में 14 नए मतदान केंद्र खोलने के प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं जबकि नाहन क्षेत्र से कोई भी प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। तहसीलदार निर्वाचन महेंद्र ठाकुर ने बैठक का संचालन करते हुए मतदान केंद्रों के युक्तिकरण के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर कांग्रेस के प्रतिनिधि कैप्टन सलीम अहमद व विनीत मोहिंद्रा, भाजपा से संजय गोयल और संजय चौहान के अलावा निर्वाचन नायब तहसीलदार नारायण सिंह व निर्वाचन विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

सिरमौर जिला में आये डेंगू के 103 मामले, नाहन में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित

अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल. आर . वर्मा की अध्यक्षता में आज सोमवार को नाहन में डेंगू की रोकथाम के लिए जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पांवटा क्षेत्र में डेंगू के काफी मामले आ रहे हैं, इसी प्रकार नाहन शहर में भी डेंगू के मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि जिला में अभी तक 103 मामले डेंगू के पाए गए हैं। एल. आर. वर्मा ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू की रोकथाम के लिए जनमानस को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्कूलों में सुबह की प्रार्थना सभा में डेंगू की रोकथाम के लिए बच्चों को जानकारी दी जानी चाहिए। इसी प्रकार पंचायत के माध्यम से भी ग्रामीण क्षेत्रों में डेंगू की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक किया जाए। अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने कहा कि जिला के सभी अस्पतालों में डेंगू के रोगियों के उपचार के लिए समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यद्यपि अधिकतर मामले में डेंगू के रोगियों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत नहीं रहती है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर मामलों में अप्रत्याशीत बढ़ोतरी की सम्भावना को देखते अस्पतालों में अग्रिम तैयारी की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र में फागिंग के कार्यों को एक दिन में दो बार सुनिश्चित बनाया जाए, इसके अलावा पानी की निकासी को सही बनाया जाए ताकि गंदी नालियों में डेंगू ना पनप सके।
अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी ने स्वास्थ्य पंचायती राज शिक्षा विभाग को मिलकर डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा की कालाअंब औद्योगिक क्षेत्र में भी फॉगिंग का कार्य किया जाना चाहिए। जिला कार्यक्रम अधिकारी स्वास्थ्य डा. विनोद सांगल ने डेंगू की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यो पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक, खंड स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर मोनिषा अग्रवाल, जिला पंचायत अधिकारी विक्रम ठाकुर , कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद नाहन संजय तोमर के अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य, जल शक्ति व संबंधित विभाग के अधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

हिमाचल राज्य सहकारी बैंक शाख़ा सतौंन व कमराऊ द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का किया गया आयोजन

हिमाचल राज्य सहकारी बैंक के द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन विभिन्न ग्राम पंचायतो व वार्डो में किया गया! ईसी संदर्भ में शाख़ा सतौन व कमराऊ ने भी सतौन के वार्ड न 6 व परलो गाँव में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में सतौन गांव के अन्नपूर्णा ग्राम संगठन की सदस्यों व वार्ड सदस्या इंदिरा देवी ने विशेष रूप से भाग लिया। शिविर में उपस्थित लोगों को कनिष्ठ लिपिक बिंदु कुमारी हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक समिति सतौन ने बैंक की विभिन्न बचत योजनाओं के एवं केंद्र सरकार की विभिन्न बीमा योजना के बारे में जानकारी दी। इस अवसर उपस्थित महिलाओं को राज्य सहकारी बैंक द्वारा संचालित महिला सशक्त योजना, स्वय सहायता समूह ऋण,एजुकेशन ऋण सहित सभी प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी! वहीं कॉपरेटिव बैंक की शाखा कमराऊ द्वारा भी परलो गाँव में वित और डिजिटल साक्षरता कैंप लगाया गया था जिसमें बैंक के कर्मचारीं राजीव और मनीष के द्वारा स्थानीय लोगो व लेबर के लोगो को बैंक की डिजिटल सवाएं और डिजिटल बैंकिंग में होने वाले फ्रॉड की जानकारी दी गयी! आपको बता दें की हिमाचल राज्य सहकारी बैंक लोगो के बीच जाकर समय समय पर इस तरह के अवर्नेस कैंप का आयोज़न करता रहता है ताकि लोगों को वित्तिय सहायता व बैंक द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ मिल सके!

पाँवटा साहिब के इन इलाको में कल बिज़ली आपूर्ति 2 घंटे रहेगी बंद

कल दिनांक 09/09/2023 (शनिवार) को रामपुरघाट में 33/11 केवी सब-स्टेशन की मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए 11 केवी हाउसिंग बोर्ड फीडर और 11 केवी डेंटल कॉलेज फीडर पर सुबह 09:00 बजे से 11:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। इसके अंतर्गत रामपुर घाट इंडस्ट्रियल एरिया की बिज़ली आपूर्ति बाधित रहेगी!

यह जानकारी एसडीओ पाँवटा साहिब गुरूदत चौहान ने दी उन्होंने कहा कि इस असुविधा के लिए जनता का सहयोग अपेक्षित है और हम सभी निवासियों और व्यवसायों से अपनी योजना उपरोक्त शटडाउन के अनुसार बनाने का अनुरोध करते हैं!

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First