Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 71

पाँवटा साहिब व शिलाई विधानसभा के इन क्षेत्रों में रहेगा पॉवर कट! जानकारी के लिए ख़बर को पूरा पढ़े !

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड, मंडल पांवटा साहिब में दिनांक 11.10.2023 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसकी जानकारी देते हुए विद्युत मंडल पांवटा साहिब के वरिष्ठ अधिशासी अभियंता अंशुल ठाकुर ने बताया 11.10.2023 दिन बुधवार को 132 KV गिरीनगर- पांवटा लाइन के निवारक रखरखाव/हॉट स्पॉट पर ध्यान देने, ईएचवी लाइनों के नीचे पेड़ों की कटाई और लूपिंग व्. 132 के० वी० उपकेन्द्र गोंदपुर में आवश्यक कार्य के निपटान हेतु विद्युत प्रणाली मंडल नाहन द्वारा 132 KV उपकेन्द्र गोंदपुर में शट डाउन प्रस्तावित किया गया है। जिसके अंतर्गत 132/33/11 KV सब स्टेशन गोंदपुर से फीड होने वाले फीडर जैसे कि 132/11kv गोंदपुर ( समस्त औद्योगिक क्षेत्र) बातामंडी, पालियों क्षेत्र, 33kv बद्रीपुर, 33 kv पुरुवाला, 33 kv सतौन 33kv शिल्लाई, 33kv रामपुरघाट, 33 के वी पांवटा साहिब लाइन के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति प्रात: 09.00 से शाम 06.00 बजे तक बाधित रहेगी । अतः आम जनता से सहयोग आपेक्षित है!

राजकीय महाविद्यालय किलाड़ में ट्राइबल आइडेंटिटी के इश्यूज, चैलेंजेस व रोड़ अहैड नामक” विषय पर आधारित तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का किया गया आयोजन..

पांगी, 4 अक्टूबर:- राजकीय महाविद्यालय किलाड़ में भारत में ट्राइबल आइडेंटिटी के इश्यूज, चैलेंजेस व रोड़ अहैड नामक” विषय पर आधारित तीन दिवसीय अंतराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन के अंतिम दिन आवासीय आयुक्त रितिका जिंदल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। सम्मेलन 1 व 2 अक्टूबर को ऑनलाइन माध्यम से तथा 4 अक्टूबर को ऑफलाइन माध्यम से आयोजित किया गया। इस दौरान आवासीय आयुक्त पांगी रितिका जिंदल ने ट्राइबल आइडेंटिटी, के इशूस,चैलेंजेस व रोड़ अहैड नामक” विषय पर अंतराष्ट्रीय सम्मेलन के सफल आयोजन पर कार्यकारी प्रधानाचार्य डॉ प्रोमिला ठाकुर व शोधार्थियों का शुभकामनाएँ दी। उन्होंने छात्रों को आत्म विकास के साथ साथ अपनी संस्कृति को भी संजोए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जनजातीय समाज के प्रति नए सिरे से विचार विमर्श करने पर बल देना था। सम्मेलन में विभिन्न शोध पत्रों के माध्यम से जनजातीय समाज, संस्कृति तथा जनजातीय समाज की पहचान को बनाए रखने पर जोर देने की बात की गई। सम्मेलन के समन्वयक महाविद्यालय पांगी की कार्यकारी प्राचार्या डॉ प्रोमिला ठाकुर ने बताया कि इस सम्मेलन में ऑनलाइन माध्यम से लगभग 120 के करीब शिक्षाविदों, चिंतकों, शोधार्थियों ने भाग लिया तथा अपने शोध पत्रों को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि 4 अक्टूबर को ऑफलाइन माध्यम से 20 के लगभग शिक्षाविदों, चिंतकों शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र पढ़े व जनजातीय समाज व क्षेत्र की घरी जानकारी साझा की।डॉ प्रोमिला ने बताया की ये अपने तरह की पहली अंतराष्ट्रीय सम्मेलन महाविद्यालय में आयोजित की गई है। इससे पूर्व आवासीय आयुक्त ने “पांगी द डिफरेंट वर्ल्ड ” पुस्तक का भी विमोचन किया। पुस्तक डॉ बिपन चंद राठौर,सुरेंदर सिंह और डॉ प्रोमिला देवी द्वारा लिखी गयी है, यह पुस्तक घाटी की भूगोलिक विशेषता पर आधारित है। सम्मेलन में एसडीएम पांगी रमन घरसंघी, प्रो. विपिन चंद राठौर, प्रो. राकेश राठौर, प्रो. मीना चौधरी, सहायक आचार्य राजकुमार, तुलसी राम, नरेश कुमार,हेमेंद्र सिंह, जितेंद्र केशव, ब्यासो राम, कुलदीप राज, विजय राठौर, भूमेश, दूनी चंद व महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

धर्मशाला में वर्ल्ड कप मैच से 6 घंटे पहले भारी मालवाहक वाहनों के लिए बंद होगी एंट्री

धर्मशाला, 4 अक्तूबर। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आयोजित होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप टूर्नामेंट के मैचों के लिए जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान जारी कर दिया है। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने एक आदेश जारी कर बताया कि धर्मशाला में होने वाले इन मैचों के दौरान लोगों को आवाजाही में किसी भी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। डीसी ने बताया कि मैच से 6 घंटे पहले सीमेंट, सरिया, रेत-बजरी आदि ले जाने वाले बड़े वाहनों की आवाजाही धर्मशाला शहर में बंद कर दी जाएगी। मैच समाप्त होने तक इन बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक रहेगी। हालांकि रूटीन में चलने वाली इस रूट की बसों और आवश्यक सेवाएं देने वाली गाड़ियों पर यह नियम लागू नहीं होगा। जिलाधीश कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने बताया कि ट्रैफिक प्लान की यह व्यवस्था धर्मशाला शहर में 7, 10, 17, 22 और 28 अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट के मैचों के दौरान लागू रहेगी।
उन्होंने बताया कि कांगड़ा, गगल की ओर से धर्मशाला जाने के लिए चौतडू-शीला रोड से प्रवेश और धर्मशाला से वाया सकोह निकासी की व्यवस्था होगी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन सेवाएं देने वाले वाहनों पर इस दौरान आवाजाही को लेकर ऐसी कोई भी रोक नहीं होगी। उन्होंने शहर के लोगों और मैच देखने आने वाले दर्शकों से भी इस दौरान व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सहयोग की अपील की है।

पाँवटा साहिब में 26 से 28 अक्तूबर तक मनाया जाएगा राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव

उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने कहा कि 26 अक्तूबर से 28 अक्तूबर 2023 तक पांवटा में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव का आयोजन प्रस्तावित है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन को भव्य एवं परम्परागत ढंग से आयोजित किया जायेगा। उपायुक्त सुमित खिमटा ने यह जानकारी आज बुधवार को नाहन में राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव के आयोजन के लिए बुलाई गई बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि मेले के मुख्य आकर्षणों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा खेलकूद प्रतियोगितायें शामिल रहेंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनियों का आयोजन भी किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनियां भी लगाने का निर्णय लिया गया है ताकि महिलाओं को अपने उत्पाद के विक्रय का उचित मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि मेले के अवसर पर परम्परागत ढंग से जलाभिषेक एवं कलश यात्रा का आयोजन भी किया जायेगा। इसके साथ मेले के आयोजन को स्मरणीय बनाने के लिए स्मारिका भी प्रकाशित की जायेगी। एसडीएम पांवटा गुंजीत चीमा ने बैठक का संचालन करते हुए महोत्सव के दौरान किये जाने वाले प्रबंधों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी सचिन्द्र चौधरी, जिला भाषा अधिकारी कांता नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुनील शर्मा, जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता जगवीर वर्मा, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर, जिला माईनिंग आफिसर कुलभूषण शर्मा, खेल अधिकारी अभय सिंह, विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

20 सितम्बर को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में आयोजित होगा आयुष्मान हैल्थ मेला-डा. अजय पाठक

नाहन, 19 सितम्बर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी सिरमौर डा. अजय पाठक ने बताया कि आयुष्मान भवः कार्यक्रम के अंतर्गत 20 सितबंर 2023 को सिविल हस्पताल पांवटा साहिब में प्रथम आयुष्मान हेल्थ मेले का आयोजन किया जायेगा।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि सिरमौर जिला में 4 आयुष्मान हेल्थ मेले आयोजित किये जाएंगे, जिसमे मेडिकल कॉलेज के विशेषज्ञ, विशिष्ट देखभाल के माध्यम से स्क्रीनिंग, निदान और बुनियादी एवं उन्नत स्वास्थ्य देखभाल सेवाए प्रदान करेगे, जिनका लाभ आम जन इस हेल्थ मेले में उठा सकते हैं।
डा. अजय पाठक ने बताया कि बचे हुए पात्र लाभार्थी अपना और अपने परिवार का आयुष्मान कार्ड बनवा सकते है, साथ ही सभी लोग अपनी और अपने परिवार की आभा आईडी लिंक पर जा कर खुद भी या हेल्थ मेले में आ कर कार्ड बनवा सकते हैं। हेल्थ मेले में आने वाले सभी लोग अपना आधार कार्ड और मोबाइल साथ ले कर आए ताकि वो इन योजनों का लाभ उठा पाएं।
उन्होंने स्वास्थ्य खंड राजपुरा के सभी लोगों से अनुरोध किया है कि आयुष्मान हेल्थ मेले में पहुच कर इन सुविधाओं का बढ़ चढ़ कर लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि जिले की सभी आशा कार्यकर्ता पूरे सप्ताह घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में जानकारी देंगी और आयुष्मान हेल्थ मेले में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जागरूक करेंगी।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First