Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 55

पाँवटा साहिब में इस दिन कुछ क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति रहेगी प्रभावित

जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में दिनांक 20/08/2024 (मंगलवार) को मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 33 केवी रामपुर घाट सहित 33/11 के वी सबस्टेशन रामपुर घाट, 11 के वी हिमुडा और 11 के वी हीरपुर व मतरालियों फीडर से निकलने वाले सभी 11 केवी फीडरों पर प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक शटडाउन रहेगा। जिसके कारण पाँवटा साहिब के कुछ क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। ये होंगे प्रभावित क्षेत्र रामपुरघाट, बरोटीवाला, पट्टी नत्था सिंह, अमरकोट, भेड़ेवाला, भुंगारनी, शुभखेड़ा, हीरपुर, चुंगी नंबर 6, सूर्या कॉलोनी, शिव शक्ति कॉलोनी, कुंजा मतरालियां, देवीनगर , मोगीनंद, पहाड़ी कॉलोनी, सुदर्शन कॉलोनी!

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-द्वितीय पाँवटा साहिब गुरूदत चौहान ने कहा की हम सभी निवासियों और व्यवसायों से अनुरोध करते हैं कि वे तदनुसार अपनी गतिविधि की योजना बनाएं। तथा मौसम की स्थिति के अनुसार शटडाउन का समय अलग-अलग हो सकता है और रद्द भी किया जा सकता है।

सरकार ने 27 तहसीलदारों के किए तबादले, अधिसूचना जारी

प्रदेश सरकार ने राजस्व विभाग में 27 तहसीलदारों के तबादले किए हैं। इससे संबंधित अधिसूचना सरकार की तरफ से आज सोमवार को जारी कर दी गई है। इसके तहत ऋषभ शर्मा को शिमला ग्रामीण से पाँवटा साहिब लगाया गया है जबकि उनकी जगहें संजीव गुप्ता को पाँवटा साहिब से शिमला ग्रामीण भेजा गया!  नीलम कुमारी को चंबा से बृजेश्वरी जी काँगड़ा, नीलाक्ष शर्मा को ननख़री से तहसीलदार रिकवरी डीसी ऑफिस नाहन, अपूर्व शर्मा को शिमला (शहर) से काँगड़ा, बालाकृष्ण को भोरंज से बिलासपुर, आशीष शर्मा को बिलासपुर से भोरंज, रजत शेट्टी तहसीलदार रिकवरी मंडी से तहसीलदार थूरंग, सुनील कुमार को थुरल से हिमुंडा शिमला, प्रतीक्ष कुमार टिक्कर शिमला से रामपुर, हीरा लाल घेजता को तहसीलदार रिकवरी शिमला से शिमला (शहर) विक्रम जीत को मुरंग किनौर से थुरल काँगड़ा,सुमेध शर्मा दादहू से टीसीपी शिमला, जय सिंह कुपवी से ददाहूँ, कुलताज घनेरी ऊना से नगरोटा, शिख़ा राणा नगरोटा से घनेरी , अजय कुमार होली से ज़वाली, विनोद कुमार ज्वाली से होली, नीतेश कुमार बालीचोकी से भुंतर, परवीन कुमार सुजानपुर से धर्मशाला, गिरिराज धर्मशाला से स्टंप सेल शिमला, अभिषेक चौहान स्टंप सेल शिमला से कुपवी , राजीव रणता स्लोनी चंबा से एससी एसटी कॉरपरेशन सोलन, मनहोरलाल ज्वाला मुखी से मंदिर ऑफिसर ज्वालामुखी, राहुल कुमार कुंडियों काँगड़ा से ज्वालामुखी, कैलाश कौंडल करसोग से अर्की, वरुण गुलाटी मुलथन काँगड़ा से करसोग!

डॉ रामनदीप हिमाचल प्रदेश युवा कॉंग्रेस (डॉक्टर सेल) के ज़िला अध्यक्ष नियुक्त..

हिमाचल प्रदेश युवा कॉंग्रेस डॉक्टर सेल के प्रदेश चेयरमैन डॉ आशीष कुमार ने आज संगठन की मज़बूती के उदेश्य से चार ज़िलो के लिए नये ज़िला अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की है यह नियुक्तियाँ संगठन के कार्यों में नए उत्साह और ऊर्जा का संचालन करने के उद्देश्य से की गई है नवनियुक्त जिला अध्यक्षों में सिरमौर से डॉ रमनदीप कश्यप और हमीरपुर से डॉ अंकुश कौशल, मंडी से रणजीत सिंधु ऊना से अनिल गौतम है!

डॉ आशीष ने कहा कि यह नियुक्तियां डॉक्टर सेल की आगामी गतिविधियों और अभियानों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगी उन्होंने नवनियुक्त जिला अध्यक्षों से उपेक्षा जतायी है कि वे संगठन की नीतियों और कार्यक्रमों को ज़मीनी स्तर पर लागू करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे!
डॉ रमनदीप पाँवटा साहिब के जेसी जुनेज़ा हॉस्पिटल में मेडिकल ऑफ़िसर के रूप में अपनी सेवाये दे रहे है उन्होंने अपनी नियुक्ति पर सगठन का आभार जताया और कहा कि वह लोगो की सेवा के साथ साथ संगठन की मज़बूती के लिये भी निरंतर प्रयासरत रहेंगे!

पाँवटा पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर मिली बड़ी कामयाबी, निजी कार से 5 बोरिया में 98.012 किलोग्राम भुक्कीं बरामद

पाँवटा साहिब पुलिस द्वारा नशें के ख़िलाफ़ मुहिम में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी! पुलिस ने भूपपुर निवासी एक व्यक्ति से भारी मात्रा में भुक्कीं/चुरा पोस्त बरामद किया है! डीएसपी पाँवटा अदिति सिंह ने बताया कि रविवार थाना पांवटा साहिब में मादक पदार्थों के अवैध परिवहन के बारे में गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी, जिसके बाद SHO पांवटा साहिब को प्रभारी बनाकर एक टीम गठित की गई। कार्यवाही के दौरान भूपपुर में एक वाहन संख्या HP85 5786 की तलाशी ली गई, जिसके चालक से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जाकिर हुसैन पुत्र बदरुद्दीन निवासी वार्ड नंबर 02 भूपपुर तहसील पांवटा साहिब जिला सिरमौर उम्र 56 वर्ष बताया। वाहन/कार की तलाशी लेने पर कार की पिछली सीट पर 05 बोरियां मिलीं, जिनकी जांच करने पर उनमें चूरा पोस्त/भुक्की/चुरा पोस्त भरा हुआ पाया गया, जिनका कुल वजन *98.012 किलोग्राम* पाया गया। इसके आधार पर थाना पांवटा साहिब में मुकदमा संख्या 118/24 दिनांक 12.08.24 धारा 15, 29-61-85 NDPS एक्ट के तहत पंजीकृत किया गया। मामले की आगामी जांच जारी है।

पीजीआई के लगभग 4 हजार अनुबंध कर्मचारी आज हड़ताल पर

पीजीआई चंडीगढ़ में आज मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ सकता है। क्योंकि पीजीआई के चार हजार अनुबंध कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। पीजीआई चंडीगढ़ में वीरवार (आठ अगस्त) को मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ सकता है। क्योंकि पीजीआई के लगभग 4 हजार अनुबंध कर्मचारी वीरवार सुबह 6 बजे से हड़ताल पर रहेंगे। कर्मचारियों की हड़ताल का खामियाजा दूर-दराज व दूसरे राज्यों से आने वाले मरीजों को भुगतना पड़ेगा। पीजीआई की ओपीडी में रोजाना 10 हजार से ज्यादा मरीज इलाज के लिए आते हैं।

पीजीआई के अनुबंध कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर जाने का एलान किया है। इन कर्मचारियों में अस्पताल अटेंडेंट, सफाई कर्मचारी, रसोई कर्मी, कपड़े धोने वाले कर्मचारियों, टेक्नीशियन, सुरक्षा कर्मी भी शामिल हैं ।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First