Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 44

नाहन बस स्टैंड पर मारपीट, HRTC कर्मी घायल – पुलिस जाँच में जुटी

न्यूज़डे नेटवर्क/नाहन, 20 मई: आज सुबह क़रीब 6 बजे के आस-पास नाहन बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एचआरटीसी (HRTC) की पांवटा साहिब–शिमला रूट पर चलने वाली सुपर फास्ट बस के परिचालक और कुछ स्थानीय व्यक्तियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट तक पहुँच गया। घटना के अनुसार, बस को काउंटर पर लगाने के दौरान जब परिचालक ने बस का दरवाज़ा साइड देखने के लिए खोला, तो बाहर खड़े एक व्यक्ति ने दरवाज़ा ज़ोर से बंद कर दिया। इससे परिचालक को सिर पर चोट आ गई। जब परिचालक ने इसका कारण पूछा, तो दोनों के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्थानीय व्यक्ति ने फ़ोन कर कुछ और लोगों को भी मौके पर बुला लिया जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि HRTC का यह रूट ठप हो गया।

पुलिस ने मौके पर पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल जाँच जारी है।

हिमाचल को-ऑपरेटिव बैंक द्वारा मृतक व्यक्ति की पत्नी को सौंपा 50 लाख की बीमा राशि का चैक

न्यूज़डे नेटवर्क/नाहन:- हिमाचल प्रदेश राज्य सह‌कारी बैंक शाखा सालवाला-पुरुवाला द्वारा सरोज देवी पत्नी श्री मलकीत सिंह को 50 लाख की बीमा राशि का चैक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक जिला कार्यालय नाहन में सौंपा गया। करीब दो वर्ष पूर्व श्री मलकीत सिंह ने राज्य सहकारी बैंक की शाखा सालवाला-पुरूवाला से एक टर्म इंश्योरेंस करवाई थी जो कि बैंक ने सहयोगी कंपनी “एचडीएफसी लाइफ़ इंश्योरेंस” से की गई थी। पिछले महीने ही श्री मलकीत सिंह की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई तथा उनकी पत्नी ने बैंक की शाखा पुरुवाला के माध्यम से क्लेम के लिये आवेदन किया था। एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी ने मात्र 15 दिनों के भीतर ही क्लेम को पास करते हुए सोमवार को राज्य सहकारी बैंक के वरिष्ठ प्रबंधक जिला कार्यालय नाहन श्री योगेश गुप्ता के हाथो श्रीमती सरोज देवी को 50 लाख का चैक सौंपा तथा दुख व्यक्त करते हुए अपना बहुमूल्य ग्राहक खोने पर अफ़सोस जताया ! उन्होंने कहा की हमारा ग्राहक तो अब हमारे बीच नहीं है पर जो बीमा उन्होने करवाया था उसकी क्लेम राशि का चैक आज आपको सौंपकर हम आपका कुछ दुख बांट सकते हैं। इस मौके पर बरिष्ठ प्रबंधक श्री लाजेंद्र तोमर, श्री अजय जोमल, श्री अरुण कुमार, श्री पूनिया राम चौहान, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस कंपनी के वरिष्ठ प्रबंधक श्री गौरव श्रीवास्तव तथा सभी शाखाओं के प्रबंधक व मृत मलकीत सिंह की धर्मपत्नी व पुत्र उपस्थित रहे!

कालांअम्ब-सढ़ौरा मार्ग पर देर रात आल्टो कार की भीषण भिड़त में शिलाई के जरवा निवासी युवक वह चम्बा के दो युवकों की मौत

कालांअम्ब सढ़ौरा मार्ग पर हिमालयन कॉलेज के सामने मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने तीन परिवारों को उजाड़ दिया। कार हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के शिलाई (जरवा) क्षेत्र की थी जिसकी कालांअम्ब सढ़ौरा मार्ग पर असगरपुर के समीप एक अज्ञात ट्राले से जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एक तरफ के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार कुल 5 लोगो में से तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जिसमे जरवा निवासी अंकु (20 वर्ष) पुत्र जगत सिंह वह अतुल निवासी भरमपुर ज़िला चम्बा, विशाल निवासी भरमपुर ज़िला चम्बा के निवासी बताए जा रहे है। ये सभी कालाअम्ब में एक निज़ी कंपनी में कार्यरत थे! टक्कर के बाद कार में बैठे 5 युवक सड़क पर इधर-उधर गिर पड़े थे। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची सढ़ौरा पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से जगाधरी अस्पताल पहुंचाया जहाँ से उनको चंडीगढ़ सेक्टर 32 हस्पताल ले जाया गया! हादसे में हरिपुरधार निवासी 30 वर्षीय महेंद्र और जरवा निवासी 22 वर्षीय प्रवीण पुत्र मनीराम गंभीर रूप से जख्मी हुए थे घायलो की हालत अब स्थिर बतायी जा रही है! फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपी का पता लगाया जा सके।

कालाअम्ब सढ़ौरा रोड पर शिलाई नंबर की ऑल्टो कार हादसे का शिकार, 3 की मौके पर ही मौत 2 गंभीर रूप से घायल

जिला सिरमौर के कालाअम्ब सढ़ौरा रोड पर हिमालयन कॉलेज के सामने पेट्रोल पंप के पास आज देर रात को शिलाई नंबर की एक अल्टो कार भयानक हादसे का शिकार हो गई, बताया जा रहा है की इसमें कुल 6 लोग सवार थे जिसमे से 3 लोगो की मौके पर ही पूरे हो गए और 2 दो गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है सढ़ौरा पुलिस द्वारा आनन फ़ानन में एम्बुलेंस बुला कर घायलो को जगाधरी हॉस्पिटल ले जाया गया जहाँ से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है घायलो की हालत गंभीर बतायी जा रही है ! मिली जानकारी के अनुसार ये लड़के कालाम्ब में किसी निजी कंपनी में काम करते थे और देर रात कालाम्ब-सढ़ौरा रोड पर एक ट्राले से इनकी भिड़त हो गई !

पाँवटा साहिब के शुभखेड़ा से लापता हुई बच्ची देहरादून के रेलवे स्टेशन पर मिली

पांवटा साहिब के शुभखेड़ा से कल लापता हुई लड़की को देहरादून के रेलवे स्टेशन पर से ढूंड लिया गया है! ये बच्ची शुबखेड़ा में सैनी पेट्रोल पम्प के पास अपने माता पिता के साथ रहती है ये परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है तथा पाँवटा साहिब में माँ चाय बेचने वह पिता मिस्त्री का काम करता है ! जानकारी के मुताबिक देहरादून रेलवे स्टेशनपर रेलवे पुलिस ने बच्ची को अकेला पाया तो पुछताछ करने पर बच्ची ने अपना पता बताया पुलिस द्वारा बच्ची के मां बाप से संपर्क किया गया और बच्ची के बारे में उन्हें बताया! बच्ची के माता पिता उसको लेने देहरादून गये जहाँ पुलिस द्वारा बच्ची को मां के सुपुर्द कर दिया गया ! बताया जा रहा है की बच्ची मां की डांट से नाराज हो कर बिहार अपने गांव जाने की फिराक मे थी उस से पहले ही पुलिस की नजर में आ गई।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First