Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 43

डीसी सिरमौर ने किया नगरपंचायत शिलाई के 7 वार्डों का परिसीमन (वार्ड सीमा निर्धारण), परिसीमन संबधी आपति अथवा सुझाव 7 दिनों के भीतर 9 जून तक करे डीसी ऑफिस में प्रस्तुत

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने वर्ष 2025-26 में प्रस्तावित शहरी निकाय चुनावों के संदर्भ में नगरपंचायत राजगढ़ और शिलाई के वार्डों का परिसीमन (वार्ड सीमा निर्धारण) अधिसूचित कर दिया है। यदि किसी नागरिक को इन परिसीमन प्रस्तावों पर कोई आपत्ति या सुझाव है, तो वे उसे लिखित रूप में उपायुक्त सिरमौर कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं।

नगरपंचायत शिलाई के वार्डो का परिसीमन

उपायुक्त ने बताया कि नगर पंचायत शिलाई में कुल 7 वार्ड है,

वार्ड नं0-1 महासू नगर कॉलोनी में उक्त वार्ड राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के नीचे पश्चिम में लायक राम पुत्र दौलत राम के मकान, पूर्व में 0 पॉइंट नाया खतर सिंह पुत्र तेलु राम के मकान तक, उत्तर में पेट्रोल पम्प से दक्षिण में राजकीय पशु चिकित्सालय तक।
वार्ड नं0-2 दुर्गा नगर कालोनी में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के ऊपर पश्चिम में ग्यार सिंह पुत्र रतन सिंह का मकान व लक्ष्मी राज होटल से उत्तर में राजकीय महाविद्यालय शिलाई तक पूर्व में बंदोबस्ती रास्ता पंचराम पुत्र कली राम के मकान तक तथा दक्षिण में 0 पॉइंट नाया राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के उपर।
वार्ड नं0-3 चुडेश्वर महाराज कोलोनी पश्चिम में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के ऊपर सुंदर पुत्र मदन सिंह सिंह के मकान से उत्तर में राजकीय महाविद्यालय शिलाई तक व् पूर्व में बिशन सिंह पुत्र जंगली राम के मकान तक व दक्षिण में लोक निर्माण विभाग विश्राम गृह शिलाई तक।
वार्ड नं0-4, राजस्व कालोनी पश्चिम में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 में 0 पॉइंट के नीचे सुंदर सिंह के मकान,व् तहसीलदार निवास राजकीय व० मा० वि० शिलाई उत्तर में राष्ट्रीय उच्च मार्ग 707 के नीचे तथा दक्षिण में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिलाई तक तथा पूर्व में कँवर सिंह पुत्र राय सिंह के मकान तक।
वार्ड नं0-5, शिवा कालोनी उत्तर में कँवर सिंह के मकान से शुपा राम पुत्र प्रीतम के मकान तक तथा अस्पताल रोड के नीचे दक्षिण में साधू राम साधू पुत्र नैणू के मकान तक तथा पश्चिम में कल्याण सिंह पुत्र जीतू के मकान से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान शिलाई तक।
वार्ड नं0-6, महादेव कॉलोनी उत्तर में हि०प्र० लो० नि० विभाग विश्राम गृह शिलाई, पूर्व में मौजा बेला की सीमा के साथ-2 नागरिक अस्पताल शिलाई, बिशन सिंह पुत्र मदन सिंह के मकान तक।

वार्ड नं0-7, गुगा महाराज कॉलोनी उत्तर में नागरिक अस्पताल शिलाई से पूर्व में मौजा गवाली की सीमा तक दक्षिण में परशुराम मन्दिर से ऊपर व् गाता मैदान तक पश्चिम में साधू पुत्र नैणू राम के मकान से परशुराम मंदिर तक का क्षेत्र सम्मिलित है।

हिमाचल में सरकारी समारोह और होटलों में अब नहीं दिखेंगी छोटी प्लास्टिक की पानी की बोतलें

हिमाचल प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए सरकारी समारोहों और होटलों में 500 एमएल की प्लास्टिक की पानी की बोतलों पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। यह आदेश आज, 1 जून 2025 से प्रभावी हो गया है।

पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड मिलकर इस प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए अभियान चला रहे हैं। यदि किसी सरकारी आयोजन या होटल में अब इस तरह की छोटी प्लास्टिक बोतलें पाई जाती हैं, तो संबंधित संस्थान या आयोजक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह सिर्फ “कागज पर प्रतिबंध” नहीं है, बल्कि इसे जमीनी स्तर पर सख्ती से लागू किया जाएगा। पहली ही रिपोर्टिंग पर कार्रवाई हो सकती है और जुर्माना लगाया जा सकता है।

पूरुवाला-अमरगढ़ नहर के समीप दर्दनाक सड़क हादसा, दो नाबालिगों की मौत

रविवार को पांवटा साहिब उपमंडल के अंतर्गत पूरुवाला-अमरगढ़ नहर मार्ग पर एक भयानक सड़क दुर्घटना में दो नाबालिग बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब तेज गति से जा रही एक बाइक अचानक नियंत्रण खो बैठी और सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा दोपहर के समय हुआ। बाइक पर सवार दोनों बालक गुरजीत (उम्र 15 वर्ष), पुत्र हरपाल सिंह, और देव (उम्र 13 वर्ष), पुत्र बंटू शर्मा — दोनों निवासी गांव क्यारदा थे। टक्कर इतनी भयंकर थी कि गुरजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि देव को गंभीर हालत में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया, लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।बताया जा रहा है कि बाइक चला रहे दोनों किशोर नाबालिग थे!

डीएसपी पांवटा साहिब, श्री मानवेन्द्र ठाकुर ने घटना की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के कारणों की तहकीकात जारी है और अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने नाबालिग बच्चों को बाइक या अन्य वाहन न चलाने दें।उन्होंने यह भी कहा कि अभिभावकों की जिम्मेदारी बनती है कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें, ताकि इस प्रकार की दर्दनाक घटनाओं से बचा जा सके।

इस हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। क्षेत्र के लोगों ने इस घटना को चेतावनी के रूप में लेने की बात कही है, और प्रशासन से सख्त जागरूकता अभियान चलाने की मांग की है, ताकि किशोरों को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील बनाया जा सके।

अध्यापक ने की बच्चे कि बेरहमी से पिटाई, परिजनों ने की आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की माँग

पाँवटा साहिब के अम्बोया में 9 वी कक्षा के छात्र की शिक्षक द्वारा बुरी तरह पिटाई का एक गंभीर मामला सामने आ रहा है मिली जानकारी के अनुसार 9वीं कक्षा के छात्र निखिल उम्र 13 वर्ष , पुत्र तारा चंद, वार्ड नंबर 2 अंबोया, को शिक्षक ने स्कूल बैग में किताबें रखते हुए मामूली शोर मचाने पर बेरहमी से पीट दिया। पीड़ित छात्र के बाजू और टांग पर चोट के गहरे निशान दिख रहे हैं। यह घटना स्कूल में मंगलवार को हुई है निखिल ने घर जाकर रोते हुए परिजनों को आपबीती सुनाई और अपनी चोटों के निशान घरवालों को दिखाए तो इसके बाद पिता तारा चंद ने एम्बुलेंस के माध्यम से बच्चे को सिविल अस्पताल पाँवटा साहिब लाया जहाँ उसका इलाज करवाया गया तथा पिता द्वारा थाना पुरुवाला में शिक्षक के ख़िलाफ़ शिकायत दर्ज करवा दी गई है! आरोपी शिक्षक की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है, जिसकी हाल ही में कीनू धमोंन स्कूल से लोगो की शिकायत पर जिला शिमला के हाई स्कूल कियाऊ के लिए तबादला हुआ था परंतु राजनीतिक साँठ-गांठ से उसने कुछ दिन पहले ही अँबोया स्कूल में ड्यूटी ज्वाइन की थी। बच्चे के पिता के अनुसार इस शिक्षक पर पहले भी पूर्व के स्कूलों में सहयोगी स्टाफ को प्रताड़ित वह बच्चों को परेशान करने के आरोप लगे हैं जिसके बाद लोगो की शिकायत पर उसको ट्रास्फ़र कर दिया गया था! स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र नेगी ने बताया कि बच्चे के पिता द्वारा शिकायत के बाद उनके संज्ञान में यह मामला आया है वह किसी आवश्यक बैठक के कारण फिलहाल स्कूल में उपस्थित नहीं है। स्कूल प्रबंधन ने छात्र और उसके पिता को बुधवार को बुलाया है, ताकि मामले की जांच की जा सके। उधर पिता तारा चंद ने शिक्षक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए उसे बर्खास्त करने की दरख्वास्त की है । उन्होंने कहा कि स्कूल में बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है, और इस तरह की हिंसा किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। स्थानीय लोगों में भी इस घटना को लेकर रोष है। वे चाहते हैं कि शिक्षक के खिलाफ उचित कदम उठाया जाए ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न दोहराई जाएं। मामले में पुष्टि करते हुए एसएचओ पुरुवाला राजेश पाल ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है!

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की बीमा योजना लोगो के लिए वरदान साबित हो रही है

हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा बद्रीनगर के द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख का कलेम बीमा धारक स्वर्गीय श्रीमती अनुराधा के नोम्मिनी श्री राजेश कुमार को चेक के माध्यम से प्रदान किया!

अनुराधा की कुछ समय पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो गयी थी उन्होंने हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक की शाखा बद्रीनगर से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 2 लाख का बीमा करवाया था! अनुराधा की मृत्यु के पश्चात् बीमा राशी के कलेम का चेक प्रबंधन राज्य सहकारी बैंक बद्रीनगर श्री पुनिया राम चौहान के द्वारा उनके पति श्री राजेश कुमार को दिया गया! इस अवसर पर उनके साथ सहायक प्रबंधक अजय कुमार , सहायक प्रबन्धक अमित भारद्वाज ,कार्यकारी सहायक छाया तोमर, लिपिक अश्वनी चौहान,रीना देवी व् नीटू देवी मौजूद रहे ! प्रबधक द्वारा सभी लोगो को इस बीमा को करवाने हेतु आग्रह किया है!

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First