Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 64

महासू मंदिर समिति हनोल को मंदिर समिति खत समालटा ने भेंट किया 11 लाख रुपए का चेक

श्री चालदा महासू मंदिर समिति खत समाल्टा ने श्री महासू देवता मन्दिर समिति हनोल को 11 लाख रुपए का चेक दान स्वरूप भेंट किया। इस अवसर पर मंदिर समिति हनोल के पदाधिकारियों ने समस्त समाल्टा खतवासियों का आभार व्यक्त किया।
लगभग 18 माह पहले समाल्टा मन्दिर में प्रवास के दौरान छत्रधारी चालदा महाराज की व्यवस्थाओं एवं भंडारे के लिए सैकड़ो श्रद्धालुओं द्वारा दान स्वरूप जो धनराशि भेंट की गई थीं उससे समस्त कार्यो को पूर्ण करने के पश्चात जो शेष धनराशि बची है उसमे से 11 लाख रुपये की धनराशि का चेक हनोल मन्दिर समिति को भेंट किया गया है। खत समाल्टा के सदर स्याणा अर्जुन सिंह तोमर ने कहा कि समाल्टा से चालदा महाराज के दसऊ प्रस्थान के बाद खतवासियों ने निर्णय लिया की देवता की व्यवस्था से सम्बन्धित सामग्री एवं धनराशि जो शेष बच गई है वह हनोल स्थित महासू मन्दिर को भेंट की जाए। उन्होंने इस निर्णय के लिए समस्त खतवासियों का आभार व्यक्त किया। मन्दिर समिति के अध्यक्ष सरदार सिंह तोमर ने समाल्टा मन्दिर के ऐसे सभी सहयोगियों को याद करते हुए उन सभी को धन्यवाद ज्ञापित जिन्होंने सफलतापूर्वक भंडारे एवं अन्य व्यवस्थाओं मे सहयोग किया है। इस मौके पर हनोल मंदिर समिति के सचिव मोहन लाल सेमवाल ने समस्त समाल्टा खत वासियों एवं मन्दिर समिति समाल्टा का आभार व्यक्त किया और कहा कि जो धनराशि एवं सामग्री हनोल मंदिर समिति को दान दी गई यह धनराशि एवं सामग्री मंदिर के कार्यों में खर्च व उपयोग की जाएगी। मन्दिर समिति के बजीर दीवान सिंह ने कहा है कि यह एक नई परंपरा प्रारंभ हुई है जो देवता के प्रति सच्ची श्रद्धा वह आस्था को प्रकट करती है। मोहना से छत्रधारी चालदा महाराज 23 नवम्बर, 2021 को समाल्टा मे प्रवास पर आये थे और 30 अप्रैल, 2023 को समाल्टा से दसऊ के लिए महाराज ने प्रस्थान किया। कुल 523 दिनों तक खत समाल्टा मे चालदा महासू महाराज प्रवास पर रहे। इस दौरान 15 सौ से अधिक श्रद्धालुओं ने भंडारा देने मे अपना सहयोग किया है, भंडारे एवं अन्य व्यवस्थाओं के बाद की पूर्ति के बाद जो शेष सामग्री एवं धनराशि बची है उसमें से 11 लाख रुपए की धनराशि व सामग्री हनोल मंदिर समिति को भेंट की गई है।

पाँवटा साहिब के गौंदपुर में शिलाई जा रही बस और बाइक की ज़ोरदार टक्कर,एक युवक की मौत तो दूसरे की हालत गंभीर!

पांवटा साहिब के गोंदपुर में एक बड़ा सड़क हादसा पेश आया है। हादसे में एक निजी बस के साथ बाइक की जोरदार टक्कर हुई है। टक्कर में एक युवक की मौके पर ही मौत हुई है जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है । जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर गोंदपुर में पांवटा से शिलाई जा रही न्यू फ्रेंड्स बस और बाइक की जोरदार टक्कर हुई है ।

टक्कर इतनी भयानक हुई है कि एक बाइक सवार अजय पुत्र अमर सिंह गाँव जज़रमा तहसील शिलाई उम्र 21 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई है! जबकि दूसरा नवीन पुत्र इंद्र सिंह गाँव काण्डीं सुन्दराडी तहसील शिलाई गंभीर रूप से घायल है । घायल को उपचार के लिए 108 की सहायता से पांवटा साहिब अस्पताल ले जा गया है । जहाँ उसकी हालत गंभीर बतायी जा रही है उसे पीजीआई चंडीगड़ रेफर कर दिया है ! खबर लिखे जाने तक पुलिस मौके पर पहुंच गई है ।

16 अप्रैल को होंगे लोकसभा के चुनाओ ? क्या है वायरल लैटर की हक़ीक़त जानिए

लोकसभा चुनाव की तारीख को लेकर अटकलें लगाई जा रही है. सोशल मीडिया पर लोकसभा चुनाव की तारीख वाला एक लेटर खूब वायरल हो रहा है अब चुनाओ आयोग ने खुद स्पष्ट किया कि लेटर में दी गई तारीख बस एक सुझाव है और यह जरूरी नहीं कि इसी तारीख से चुनाव होंगे. विभिन्न संबंधित अधिकारियों को संबोधित करते हुए लेटर में ऐसा संकेत दिया गया है कि 2024 का लोकसभा चुनाव 16 अप्रैल से शुरू होगा. अब चुनाव आयोग ने भी इस संबंध में स्पष्टीकरण जारी किया है.

19 जनवरी को जारी किया गया लेटर अधिकारियों के लिए

वायरल लेटर पर चुनाव आयोग ने एक प्रेस रिलीज जारी कर साफ किया कि लोकसभा चुनाव से पहले चुनाव संबंधी गतिविधियों की योजना बनाने और उसे समय पर पूरा करने की जरूरत है. वायरल नोटिफिकेशन में संबंधित अधिकरियों को इसी तारीख को ध्यान में रखकर बाकी चीजें प्लान करने का सुझाव दिया गया है. भारत में लोकसभा के चुनाओ कब होंगे चुनाव आयोग के योजनाकार इस संबंध में योजनाएं बना रहे हैं.

पांवटा साहिब व शिलाई के ये इलाके 20 जनवरी को पूरे दिन विद्युत आपूर्ति से रहेंगे प्रभावित!

पाँवटा साहिब व शिलाई विद्युत उपमंडल के अंतर्गत आने वाले कई क्षेत्रों में विद्युत परीक्षण और रखरखाव का कार्य किया जाना है। जिस कारण इन क्षेत्रों के बहुत से इलाके पूरे दिन विद्युत आपूर्ति से प्रभावित रहेंगे। यह शटडाउन पांवटा साहिब व शिलाई के तहत 132/33/11 केवी सब स्टेशन गोंदपुर के तहत 20 जनवरी शनिवार को होगा। अधिक जानकारी देते हुए सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल पांवटा साहिब व शिलाई ने बताया कि इस दौरान सुबह 9 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक सम्पूर्ण पॉवरकट रहेगा। पावर कट के तहत 33 केवी बद्रीपुर के भूपपुर, केदारपुर, रैनबैक्सी चौक, भाटांवाली, बद्रीपुर, कुमार मोहल्ला, गुज्जर कॉलोनी, परशुराम कॉलोनी, आदर्श कॉलोनी, दुर्गा कॉलोनी, हरिओम कॉलोनी, तारूवाला घाटी, जग्गा वाली गली, संत तेजा सिंह गली, महताब गली, अमर कॉलोनी, धर्मकोट, नया कोट, गंगूवाला, बातापुल, बहराल, सतीवाला, घुतनपुर, बातामंडी, चुंगी नंबर-6, नव विहार कॉलोनी, डिग्री कॉलेज, सूर्या कॉलोनी, शुभखेड़ा, महादेव, शिव शक्ति कॉलोनी, जामनीवाला, टोका, खारा, कुंडियो, हिमुडा कॉलोनी, पहाड़ी कॉलोनी, कुंजा मतरालिय आयेंगे, जहां विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके इलावा 11 केवी तारुवाला के तारुवाला, जट्टमोहल्ला, ए ब्लॉक, बी ब्लॉक, सी ब्लॉक, हिमालयन कॉलोनी और 33 केवी मालवा फीडर के साथ साथ 33 केवी एफ रामपुरघाट के बरोटीवाला, रामपुरघाट, सीमेंट पैंट और क्रशर, डेंटल कॉलेज, पट्टी नत्था सिंह और 33 केवी गिरी: मैनलिंड 1 और 2, फ्रंटियर एलॉय में पावर कट रहेगा। इसके अलावा 33/11 केवी सब स्टेशन शिलाई के दुगाना, कफोटा, जामना, टिम्बी, बकरास, टटीयाना, शिलाई , बालिकोटी, नैनिधार, कांडो-भट्नोल, द्राविल में पावर कट रहेगा!

नजदीकी थाने में अपना पंजीकरण करवाएं बाहरी कामगार डीसी ने उद्यमियों, ठेकेदारों और मकान मालिकों को भी दिए बाहरी कामगारों के पंजीकरण के निर्देश

हमीरपुर:- जिला में किसी भी तरह की वारदात या अप्रिय घटना को रोकने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला दंडाधिकारी हेमराज बैरवा ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अस्थायी तौर पर रह रहे प्रवासी श्रमिकों, रेहड़ी-फड़ी एवं फेरी वालों और अन्य बाहरी कामगारों का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया है। सीआरपीसी की धारा 144 के तहत आदेश जारी करते हुए जिला दंडाधिकारी ने बाहरी कामगारों को काम पर रखने वाले उद्यमियों, कारोबारियों, ठेकेदारों, किसानों और अन्य लोगों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने कामगारों का फोटो सहित पूरा विवरण देकर नजदीकी पुलिस थाने में पंजीकरण सुनिश्चित करें।
जिला दंडाधिकारी ने बाहरी श्रमिकों, रेहड़ी-फड़ी एवं फेरी वालों तथा अन्य क्षेत्रों में कार्य कर रहे बाहरी लोगों के लिए भी नजदीकी पुलिस थाने में अपना पंजीकरण करवाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी हिदायत दी है कि वे अपना मकान बाहरी लोगों को किराये पर देने से पहले किरायेदारों की पहचान एवं पंजीकरण सुनिश्चित कर लें। जिला दंडाधिकारी के इन आदेशों का उल्लंघन करने वाले बाहरी कामगारों, उनके नियोक्ताओं और मकान मालिकों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई हो सकती है। ये आदेश 10 मार्च तक लागू रहेंगे।
जिला दंडाधिकारी ने बताया कि जिला हमीरपुर में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से श्रमिक, रेहड़ी-फड़ी एवं फेरी वाले और अन्य लोग काम करने आते हैं। ये लोग किराये के मकानों में या विभिन्न निर्माण स्थलों पर अस्थायी रूप से रहते हैं। उन्होंने कहा कि जिला में कोई भी वारदात या अन्य कोई अप्रिय घटना की स्थिति में तथा इनमें बाहरी लोगों की संलिप्तता होने पर पुलिस को अक्सर जांच करने में काफी दिक्कत होती है। इसको देखते हुए जिला में अस्थायी तौर पर रह रहे बाहरी लोगों का नजदीकी पुलिस थाने में पंजीकरण बहुत जरूरी है। उन्होंने सभी जिलावासियों और जिला में अस्थायी तौर पर रह रहे बाहरी कामगारों से सहयोग की अपील की है।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First