Sunday, September 27, 2026
Home Blog Page 52

शिलाई में आंगनवाड़ी सहायिका के खाली पड़े 4 पदों पर पात्र महिलाएं 30 दिसंबर तक करें आवेदन

विकास परियोजना अधिकारी शिलाई के अन्तर्गत आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना व पाव मिनी में आंगनवाड़ी सहायिकाओं के 4 पद भरे जायेंगे। इन पदों के लिए पात्र महिला उम्मीदवार 30 दिसम्बर, 2024 तक अपना आवेदन बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय शिलाई में जमा करवा सकते हैं। इन पदों के लिए साक्षात्कार 7 जनवरी, 2025 को उपमण्डलाधिकारी शिलाई के कार्यालय में प्रातः 11 बजे से आयोजित किए जायेंगे। बाल विकास परियोजना अधिकारी शिलाई ने यह जानकारी देते हुए बताया कि आंगनबाडी केन्द्र धकोली, रोनहाट, नावना के लिए आवेदन कर्ता ग्राम पंचायत क्षेत्र नाया, रास्त व नावना भटवाड़ की सामान्य निवासी होनी चाहिए, जबकि आंगनबाडी केंद्र पाव मिनी के लिए आवेदक केवल आंगनबाडी केंद्र के फीडर एरिया से ही सम्बंधित होनी चाहिए। उन्होंने बताया कि आवेदक की शैक्षणिक योग्यता दस जमा दो या समकक्ष, आयु 18 से 35 वर्ष, परिवार की वार्षिक आय 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए, प्रार्थी का आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार अथवा कार्यकारी मैजिस्ट्रेट द्वारा जारी होना चाहिए।

मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष माध्यम से सुनिश्चित हो रहा आर्थिक रूप से कमज़ोर तथा ज़रूरतमंद प्रदेश वासियों का इलाज

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के माध्यम से सुनिश्चित हो रहा आर्थिक रूप से कमज़ोर तथा ज़रूरतमंद प्रदेश वासियों का इलाज। प्रदेश में संचालित विभिन्न जन-हितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं के साथ- साथ मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष द्वारा गंभीर बीमारियों से ग्रसित पात्र लाभार्थियों को प्रदेश तथा प्रदेश से बाहर इलाज पर ख़र्च होने वाली राशि सहायता अनुदान रूप में प्रदान की जा रही है। ऐसे ही लाभार्थी जिला सिरमौर के विकास खण्ड पांवटा साहिब की ग्राम पंचायत गुलाबगड़ के 40 वर्षीय गुलशेर अली पुत्र आलमगीर का कहना है कि लगभग एक वर्ष पहले अचानक उनकी तबियत ख़राब हुई जिसके उपरांत उन्होंने स्थानीय अस्पताल में अपनी जाँच करवाई। जहाँ उन्हें पता चला की उनकी किडनी पूरी तरह से ख़राब हो गई है।इसके अतिरिक्त स्थानीय चिकित्सकों द्वारा उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ जाकर इलाज करवाने की सलाह दी गई। गुलशेर अली ने बताया कि जब वह पीजीआई में अपना इलाज करवाने गए तो चिकित्सकों ने उन्हें बताया कि उनकी किडनी ख़राब है तथा उनकी किडनी का ट्रांसप्लांट करना पड़ेगा। जब उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट पर होने वाले ख़र्च के बारे में जानकारी प्राप्त की तो उन्हें पता चला कि इस पर लगभग दो लाख रुपये ख़र्च होंगे। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में वृद्ध माता-पिता व पत्नी सहित दो बेटियां तथा एक बेटा है इन तीनों बच्चों की उम्र 15 वर्ष से कम है तथा तीनों बच्चे पढ़ाई करते हैं। उन्होंने बताया कि वह वाहन चालक है तथा पूरे परिवार का पालन-पोषण उनके द्वारा ही किया जाता है तो किडनी ट्रांसप्लांट के लिए इतनी बड़ी धनराशि जुटा पाना उनके लिए संभव नहीं था। गुलशेर अली ने बताया उन्हें जानकारी प्राप्त हुई कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष के माध्यम से गंभीर बीमारियों से ग्रसित पात्र लोगों को सहायता प्रदान की जाती है। जिसके उपरांत उन्होंने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से इलाज के लिए सहायता राशि प्रदान करने का आग्रह किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने उनकी स्थिति को देखते हुए उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से दो लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। इस राशि के माध्यम से पीजीआई में उनकी किडनी ट्रांसप्लांट संभव हो पाई तथा गुलशेर अली को नवजीवन मिला। गुलशेर अली तथा उनके पूरे परिवार ने किडनी ट्रांसप्लांट के लिए मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से प्राप्त राशि के लिए प्रदेश सरकार तथा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का तह दिल से आभार व्यक्त किया।

26 नवंबर को 2 विधानसभा क्षेत्रों के इन इलाक़ों में रहेगा शटडाउन: नहीं आएगी बिजली आज ही वयवस्था बनाये

ज़िला सिरमौर के 2 विधानसभा क्षेत्रों पांवटा साहिब वह शिलाई में कल बिजली विभाग का शट डाउन घोषित हुआ है। रूटीन मरम्मत कार्य के चलते मग़लवार 26 नवंबर को संपूर्ण पांवटा साहिब वह शिलाई क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह जानकारी बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता पांवटा साहिब गुरुदत्त चौहान ने दी है। उन्होंने कहा कि बिजली सप्लाई को और दुरुस्त करने के लिए रूटीन मरम्मत कार्य के चलते मग़लवार 26 नवंबर को सुबह 9 से सायं 7 बजे तक का शट डाउन लिया गया है। इस दौरान संपूर्ण पांवटा साहिब, पुरुवाला, शिलाई क्षेत्र के सतौन से रोनहाट तक बिजली की आपूर्ति बाधित रहेगी।

दुःखद ख़बर: 35 वर्षीय युवक की दिल का दौरा पड़ने से मौत..

पावटा साहिब सब्ज़ी मंडी में दुकान चलाने वाले 35 वर्षीय लिंगज़ार सराहन चोपाल निवासी रमेश शर्मा की आज सुबह 9:46 पर अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई! रमेश शर्मा सब्जी मंडी पाँवटा साहिब में सेब के आढ़ती थे और अपने दोस्त के साथ पाँवटा साहिब में किराये के मकान में रहते थे आज सुबह उनको सांस लेने में तकलीफ़ होने लगी तो उनके साथ रहने वाले व्यक्ति ने उनको सिविल हॉस्पिटल पाँवटा साहिब पहुचाया जहाँ पर डॉक्टर ने रमेश को मृत घोषित किया! मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए डेड हाऊस में रखा गया है परिवार के लोगों के आते ही पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा…

सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक की मौत, गिरिपार के जामना गाँव का था निवासी..

जिला सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां हिमाचल के बॉर्डर पर स्थित छिबरोग (उत्तराखंड) में एक सड़क दुर्घटना में शिलाई विधानसभा क्षेत्र के जामना गांव का 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई! जानकारी अनुसार बुधवार दोपहर उत्तराखंड के छिबरो में एक U.K नंबर की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हुई, जिसमें उत्तराखंड निवासी बाप-बेटी सहित गिरिपार के जामना गांव का 25 वर्षीय अंकित पुत्र दिलीप सिंह भी शामिल था। अंकित अपनी मोटरसाइकिल ठीक करवाने उत्तराखंड गया था, जिस बीच वापसी में उसने इस गाड़ी में लिफ्ट ली थी । लेकिन कुछ ही दूरी पर यह गाड़ी अनियंत्रित हो गयी और नदी की ओर गहरी खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना बाद गाड़ी की परखच्चे उड़ गए व सभी सवार बुरी तरह जख्मी थे। बताया जा रहा है कि अंकित अपनी पांच बहनों का इकलौता भाई था और कब्बड़ी का अच्छा खिलाड़ी था लेकिन अब दुर्घटना के बाद इस घर का इकलौता चिराग बुझ गया है और परिजन सदमे में है। उत्तराखंड के पुलिस थाना कालसी से प्राप्त जानकारी अनुसार बुधवार को समय 02:15 बजे कालसी से एक कार ऑल्टो नम्बर UK 12C 3803 जो कोटि की ओर जा रही थी और अनियंत्रित होकर छिबरो पावर हाउस हरिपुर कोटि मार्ग पर टोंस नदी की और गिर गई। जिस सूचना पर तत्काल मौके पर थाना कालसी की टीम द्वारा स्थानीय व्यक्ति व एसडीआरएफ टीम की मदद से बचाव और राहत कार्य चलाया गया और घायलों को उपचार हेतु सरकारी अस्पताल विकासनगर में दाखिल किया गया। दुर्घटना दौरान कार में तीन लोग सवार थे। जिनमें चालक जयपाल पुत्र मोहर सिंह ग्राम दोऊ थाना कालसी आयु लगभग 32 साल को गम्भीर चोटों के चलते हायर सेंटर रैफर किया गया। जबकि 4 वर्षीय ताशी चौहान घायल है। वहीं, अंकित (25) पुत्र दिलिप सिह ग्राम जामना तहसील कमरऊ, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश की मृत्यु हुई है। युवक की दुर्घटना में आकस्मिक मौत क्षेत्र में खासी चर्चा का विषय बनी हुई है व चारों ओर शोक व्याप्त है। जामना पंचायत प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना में जामना गांव के अंकित की मौत की सूचना प्राप्त हुई है। जिसका पोस्टमार्टम उत्तराखंड के विकास नगर में किया जाना है। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों के हवाले किया जाएगा। मृतक युवक का दाह संस्कार वीरवार को उनके पैतृक गांव जामना में किया जाएगा।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First