Monday, September 28, 2026
Home Blog Page 34

भाजपा ने विभिन्न मोर्चों के जिलाध्यक्षों की सूची जारी की

न्यूज़डे नेटवर्क/शिमला: भारतीय जनता पार्टी ने संगठनात्मक मजबूती और पार्टी कार्यों को गति देने के लिए अपने विभिन्न मोर्चों के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। प्रदेश नेतृत्व से चर्चा उपरांत यह नियुक्तियां की गई हैं। युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्षों ने अपने-अपने जिलों में नए जिलाध्यक्षों की सूची जारी की।

युवा मोर्चा:
प्रदेश युवा मोर्चा अध्यक्ष सन्नी शुक्ला ने चंबा से मिलाप ठाकुर, कांगड़ा से तपन मिन्हास, नूरपुर से सभ्य लोटिया, पालमपुर से राकेश भट्ट, लाहौल-स्पीति से अमीर ठाकुर, कुल्लू से दिग्विजय आनंद, मंडी से योगराज डोगरा, सुंदरनगर से उत्कर्ष चौधरी, हमीरपुर से शुभम पठानिया, बिलासपुर से रामपाल चौधरी, सोलन से भूपिंदर ठाकुर (सन्नी), सिरमौर से अरनब समरान, महासू से नवजोत शर्मा, शिमला से सुमित ठाकुर और किन्नौर से नवकरण सिंह बोरिस को जिम्मेदारी सौंपी।

महिला मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्षा डॉ. डेज़ी ठाकुर ने चंबा से कांता ठाकुर, कांगड़ा से मोनी धीमान, नूरपुर से सुमन देवी, देहरा से कमलेश कुमारी, पालमपुर से सीमा चौधरी, लाहौल-स्पीति से मीना ठाकुर, कुल्लू से बिंदिया सूद, मंडी से सीमा शर्मा, सुंदरनगर से नीलम परमार, हमीरपुर से अर्चना चौहान, ऊना से अनु ठाकुर, बिलासपुर से रचना ठाकुर, सोलन से दर्पणा ठाकुर, सिरमौर से शिवानी वर्मा, महासू से अनिता खलास्टा और किन्नौर से सत्या देवी को नई जिम्मेदारी दी।

किसान मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्ष संजीव देष्टा ने चंबा से नरेंद्र ठाकुर, कांगड़ा से महेंद्र राणा, नूरपुर से हंसराज शर्मा, देहरा से राजकुमार खरियाल, पालमपुर से राजेश कुमार, लाहौल-स्पीति से टाशी ज्ञालसन, कुल्लू से दुनी चंद, मंडी से दलीप कुमार, सुंदरनगर से देशराज, हमीरपुर से अनिल कुमार, ऊना से धर्मेंद्र राणा, बिलासपुर से राम गोपाल ठाकुर, सोलन से राकेश गौतम, सिरमौर से अविनाश सैनी, महासू से संदीप रोल्टा, शिमला से दिनेश ठाकुर और किन्नौर से महेंद्र तेशम की नियुक्ति की।

अनुसूचित जनजाति मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्ष सुनील नेगी ने चंबा से चरणजीत, कांगड़ा से नरेंद्र पठानिया, नूरपुर से अमित शर्मा, पालमपुर से रोहित कपूर, लाहौल-स्पीति से मंगल चंद मनेपा, कुल्लू से चंद्रा पधान, मंडी से बलवंत कुमार यादव, ऊना से हरिचंद बाबा, बिलासपुर से रामलाल, सोलन से नारायण दास, सिरमौर से मोरध्वज चौहान, महासू से रोहित नेगी, शिमला से जयचंद नेगी और किन्नौर से सुभाष चंद को जिलाध्यक्ष घोषित किया।

ओबीसी मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने चंबा से जोगिंद्र सिंह, कांगड़ा से विजय कुमार, नूरपुर से पवन चौधरी, पालमपुर से सुनील चौधरी, देहरा से मोहिंद्र सिंह, कुल्लू से बलवीर सिंह, मंडी से प्रकाश चंद, सुंदरनगर से विजय भारद्वाज, हमीरपुर से संजय कुमार, ऊना से मनोहर लाल, बिलासपुर से खुशीराम, सोलन से नसीब सिंह सैणी और सिरमौर से ओमप्रकाश को जिम्मेदारी दी।

अनुसूचित जाति मोर्चा:
प्रदेश अध्यक्ष मनीष चौहान ने चंबा से नर सिंह धीमान, कांगड़ा से राजेश हीर, नूरपुर से सोमरा, पालमपुर से अमीचंद, देहरा से कमल नयन डोगरा, लाहौल-स्पीति से रमेश चंद गुलेपा, कुल्लू से गंगा सिंह, मंडी से खेम चंद संध्याना, सुंदरनगर से ख्यालीराम शास्त्री, हमीरपुर से राजकुमार, ऊना से सूरम सिंह, बिलासपुर से बेली राम टैगोर, सोलन से अमर संधू, सिरमौर से संदीपक तोमर, महासू से विकेश जिंटा और शिमला से पूर्णमल को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

भाजपा नेतृत्व ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से अपेक्षा जताई है कि वे संगठन को मजबूत करने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

यमुना नदी हादसा: गवाली गांव के तीनों युवकों के शव बरामद, शिलाई क्षेत्र में छाया शोक

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब:- यमुना नदी में बीते दिनों शिलाई क्षेत्र के गवाली गांव के तीन युवक डूब गए थे। लगातार तीन दिन चले रेस्क्यू अभियान के बाद अब तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए हैं। आपको बता दें कि दूसरे युवक कमलेश का शव मिलने की जानकारी सबसे पहले कल रात न्यूज़डे नेटवर्क ने ही अपने फ़ेसबुक पेज से दी थी और आज सुबह ही इसकी पुष्टि हो गई!

पहला शव अमित का दो दिन पहले कलेसर गांव के समीप से बरामद हुआ था। इसके बाद दूसरे युवक कमलेश का शव कल रात यमुनानगर के पास नहर से मिला, जिसे यमुनानगर सिविल अस्पताल में रखा गया था और अब उसे पांवटा साहिब लाने की प्रक्रिया जारी है। वहीं, तीसरे युवक रजनीश का शव आज सुबह हथनीकुंड बैराज से बरामद किया गया। आपको बता दें कि गांव का एक युवक यमुना घाट पर नहाने के लिए उतरा था इसी दौरान युवक पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए बाकी दो साथी भी नदी में कूद पड़े, लेकिन तीनों ही नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, स्थानीय गोताखोरों व सेना के जवानों की मदद से बड़ा सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। लगातार तीन दिनों तक चली तलाश के बाद अंततः तीनों युवकों के शव बरामद कर लिए गए। गांव गवाली समेत पूरे शिलाई क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक साथ तीन-तीन नौजवानों की मौत से पूरा इलाका गमगीन है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यमुना नदी में हर साल हादसे सामने आते हैं और प्रशासन को घाटों पर सुरक्षा के स्थायी इंतजाम करने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसे दर्दनाक हादसे न हों।

यमुना नदी हादसा: शिलाई के तीन युवकों में से एक का शव बरामद, दो की तलाश जारी

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब: यमुना नदी में मंगलवार को डूबे तीन युवकों में से एक का शव बुधवार को दोपहर बरामद कर लिया गया है। मृतक की पहचान अमित कुमार (23 वर्ष), पुत्र जोगी राम, निवासी गाँव ग्वाली, तहसील शिलाई, जिला सिरमौर (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। शव हरियाणा के यमुनानगर जिले के कलेसर गाँव के समीप नदी से मिला है, जो पांवटा साहिब की सीमा से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित है।

इसकी पुष्टि तहसीलदार पांवटा साहिब ऋषभ शर्मा ने की। शव बरामद होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया ।
आपको बता दें कि मंगलवार को पांवटा साहिब क्षेत्र में मंदिर के पास बने यमुना घाट पर नहाने के दौरान तीन युवक नदी के तेज बहाव में बह गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पहले एक युवक बहने लगा। उसे बचाने के लिए अन्य दो युवक नदी में कूद गए, लेकिन तीनों ही तेज धारा में फंसकर बह गए। डूबने की यह घटना कैमरे में भी कैद हो गई थी, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। तीनों युवक हिमाचल प्रदेश के शिलाई क्षेत्र के गाँव ग्वाली के निवासी थे। हादसे के बाद से ही परिजनों और पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। डूबे युवकों की तलाश के लिए एनडीआरएफ की टीम बुधवार सुबह 6 बजे से ही अभियान में जुट गई। इसके साथ ही स्थानीय 10 गोताख़ोर, उत्तराखंड SDRF की एक विशेष टीम और ऋषिकेश से राफ्टिंग करने वाले दो दल भी तलाशी अभियान कार्य में लगे रहे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसी सिरमौर, एसपी सिरमौर, एसडीएम पांवटा साहिब, एसडीएम शिलाई, तहसीलदार पांवटा साहिब और नायब तहसीलदार शिलाई स्वयं मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन का जायजा लिया। अधिकारियों ने स्थानीय प्रशासन और सर्च अभियान में लगे दल को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

यमुनाघाट पर लगातार हादसों का इतिहास

यमुना नदी का यह घाट लंबे समय से हादसों का केंद्र बना हुआ है। प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार, पिछले एक दशक में यहां लगभग 70 लोगों की डूबने से मौत हो चुकी है। इसके बावजूद यहाँ पर सुरक्षा इंतजाम न होना स्थानीय लोगों में आक्रोश और चिंता का विषय है।

शेष दो युवकों की तलाश जारी

अभी भी दो युवकों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। प्रशासन और सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों ने सर्च अभियान को तेज कर दिया है। परिजन और रिस्तेदार नदी किनारे बेसब्री और गमगीन माहौल में अपने लापता बेटों के मिलने की आस लगाए बैठे हैं।

पांवटा साहिब में वार्ड 1 से 13 तक की मतदाता सूची का पूर्वावलोकन 24 सितंबर को

न्यूज़डे नेटवर्क/पांवटा साहिब:- आगामी नगर परिषद चुनावों की पारदर्शिता और शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए नगर परिषद पांवटा साहिब की मतदाता सूचियों का पूर्वावलोकन (Preview Election Roll) 24 सितंबर 2025 को किया जाएगा। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार इन सूचियों को सुबह 11 बजे नगर परिषद कार्यालय में प्रदर्शित किया जाएगा। इच्छुक नागरिक अपने नाम, पता और अन्य विवरण की जांच कर पाएंगे तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि या कमी पाए जाने पर सुधार हेतु आवेदन कर सकेंगे।

कार्यकारी अधिकारी नगर परिषद पांवटा साहिब ने बताया कि यह पहल मतदाता सूची की सटीकता सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी उपलब्ध करवाएं।इस संबंध में सभी संबंधित अधिकारियों व विभागों को निर्देश भेज दिए गए हैं।

5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट अनिवार्य – उपायुक्त

नाहन, 19 सितम्बर। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने जिला स्तरीय आधार निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि 5 व 15 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके बच्चों का आधार बायोमैट्रिक अपडेट करवाना अति आवश्यक है, अन्यथा उनका आधार निष्क्रिय हो सकता है। उन्होंने बताया कि इस आयु में बच्चों की फोटो, मोबाइल नंबर, फिंगरप्रिंट व पता आधार में अपडेट करना जरूरी है।उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रवेश प्रक्रियाओं व आवेदन के दौरान आधार की आवश्यकता रहती है। यदि आवश्यक बायोमेट्रिक अपडेट व मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किया गया तो प्रमाणीकरण विफल हो सकता है।

उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारियों को 18 वर्ष से ऊपर के निवासियों का नामांकन सत्यापन 45 दिन के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को कहा गया कि सभी स्कूलों में बच्चों का अनिवार्य आधार अपडेट सुनिश्चित करें, जबकि स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीनेशन केंद्रों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का आधार पंजीकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने यह भी कहा कि 10 वर्षों से एक स्थान पर रह रहे स्थायी निवासी अपने आधार दस्तावेज अपडेट करवाएं तथा मृत्यु उपरांत आधार को अनिवार्य रूप से निष्क्रिय किया जाए। जिला में 38 आधार किट व 69 टैब पंचायत स्तर तक सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। दिव्यांग और असमर्थ व्यक्तियों के लिए घर पर ही आधार अपडेट/पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है। बैठक में अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी एल.आर. वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First