Sunday, March 1, 2026

होली मेले की तैयारियां अंतिम चरण में नगर परिषद मैदान में झूले लगने शुरू

ऑनलाइन टेंडरों से तय हुई व्यवस्थाएं, झूलों की दरें निर्धारित

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 24 फरवरी (कपिल शर्मा): पांवटा साहिब में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक होली मेले को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। नगर परिषद मैदान में झूले और अन्य मनोरंजन के साधन पहुंचने शुरू हो गए हैं, जिससे मेले की रौनक अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगी है। इस वर्ष मेले के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं के ऑनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए थे। झूलों का ठेका 54 लाख 31 हजार रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) में महेश नालागढ़ ने लिया है। दुकानों के प्लॉट का टेंडर 47 लाख 7 हजार रुपये (18 प्रतिशत जीएसटी अतिरिक्त) में रिजवान सहारनपुर को मिला है। पार्किंग का टेंडर रवि कुमार ने 2 लाख 27 हजार रुपये में हासिल किया, जबकि लाइट व्यवस्था का ठेका 4 लाख 6 हजार रुपये में संजय कुमार, पांवटा साहिब को प्रदान किया गया है! नगर परिषद द्वारा झूलों एवं अन्य मनोरंजन साधनों की अधिकतम दरें भी निर्धारित कर दी गई हैं। निर्धारित दरों के अनुसार छोटा झूला 40 रुपये, बड़ा झूला 60 रुपये, किस्ती 50 रुपये, मौत का कुंआ 60 रुपये, अन्य झूले 30 रुपये तथा रेंजर 60 रुपये तय किए गए हैं। सभी झूलों एवं अन्य आइटमों के सामने रेट लिस्ट बोर्ड पर प्रदर्शित करना अनिवार्य किया गया है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में बड़े झूले, बच्चों के लिए आकर्षक राइड्स, खान-पान के स्टॉल तथा विभिन्न व्यापारिक स्टॉल सजेंगे। झूलों के पहुंचते ही स्थानीय लोगों, खासकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। नगर परिषद द्वारा मैदान की साफ-सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों, लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों और विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा मिलेगा। तैयारियों के साथ ही शहर में उत्सव का माहौल बनना शुरू हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First