पांवटा साहिब, 10 अप्रैल (कपिल शर्मा): उप मंडल पांवटा साहिब के अंतर्गत आने वाले पुलिस थाना पांवटा साहिब में एक सड़क हादसे का मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता भानु पाल निवासी गांव ज्वालापुर, डा0 निहालगढ़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी मोटरसाइकिल पर अपनी माता सुनीता देवी को गोंदपुर स्थित कंपनी छोड़ने जा रहा था। जब वह गोंदपुर के पास पहुंचा, तो साइड में चल रही एक स्कूटी चालक ने अचानक कट मार दिया, जिससे स्कूटी उसकी बाइक से टकरा गई। टक्कर के बाद मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क पर गिर गए। हादसे में मां-बेटे को चोटें आई हैं। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तारूवाला चौक पर कार की टक्कर से दो युवक घायल, चालक फरार
पांवटा साहिब के तारूवाला चौक पर एक सड़क हादसे में दो युवक घायल हो गए। पुलिस थाना पांवटा साहिब में दर्ज शिकायत के अनुसार गुरमीत सिंह निवासी गांव आम्बवाला ने बताया कि वह अपने साथी प्रीतम सिंह के साथ मोटरसाइकिल पर काम पर जा रहा था। जब वे तारूवाला चौक पहुंचे, तो राजबन की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कार चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
फसल नुकसान को लेकर दो पक्षों में झगड़ा, मारपीट का मामला दर्ज
माजरा क्षेत्र में फसल नुकसान को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मारपीट और धमकी का केस दर्ज किया है।
शिकायतकर्ता जोगिन्द्र सिंह निवासी गांव अजीवाला, डा0 जामनीवाला ने आरोप लगाया कि उनके पड़ोसी जिन्दर पाल और उनके परिवार ने जानबूझकर आवारा पशुओं से उनकी फसल को नुकसान पहुंचाया। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौच की और जान से मारने की धमकी दी।
तीनो ही मामलो की पुष्टि करते हुए एस॰पी॰ सिरमौर ने बताया कि पुलिस ने तीनो ही मामलो में संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


