Sunday, April 5, 2026

पांवटा साहिब में कार शोरूम में चोरी, लाखों की नकदी पर हाथ साफ

- Advertisement -

पांवटा साहिब 24 मार्च (कपिल शर्मा): उपमंडल पांवटा साहिब के भूपपुर क्षेत्र में चोरों ने एक कार शोरूम को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की नकदी चोरी कर ली। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पांवटा साहिब स्थित एरना व नेक्सा कार शोरूम में देर रात अज्ञात चोर शटर के ताले तोड़कर अंदर घुस गए। चोरों ने कैश काउंटर का लॉक भी तोड़ दिया और वहां रखी करीब 3 लाख 98 हजार 420 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। शोरूम के कैशियर कुलदीप दत्त ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि रात को कर्मचारी रोजाना की तरह शोरूम बंद कर घर चले गए थे। सुबह जब कर्मचारी पहुंचे तो शटर के ताले टूटे हुए मिले। अंदर जाकर देखा तो कैश काउंटर का लॉक भी टूटा था और नकदी गायब थी। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई! सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने एक नाबालिग को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में लिया गया नाबालिग पहले भी चोरी के मामलों में शामिल रह चुका है और बाल सुधार गृह में रहकर आ चुका है। फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और चोरी गई नकदी की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First