Sunday, March 1, 2026

पांवटा साहिब में करंट लगने से मज़दूर की मौत

- Advertisement -

पांवटा साहिब, 15 फरवरी (न्यूज़डे नेटवर्क): औद्योगिक क्षेत्र मतरालियों में एक दर्दनाक हादसे में 27 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान निखिल कुमार (27), पुत्र सुरेंद्र, निवासी सहारनपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निखिल पिछले काफी समय से पांवटा साहिब में रहकर सरिया बांधने का काम करता था जानकारी के अनुसार एक निजी मकान की तीसरी मंजिल में सरिया चढ़ाते हुए सरिये की एक लेंथ साथ से गुज़र रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन से लग गई जिससे उसे जोरदार बिजली का झटका लगा और वह गिर पड़ा। गिरने की आवाज सुनकर वहां मौजूद उसके साथी तुरंत बचाओ के लिए पहुंचे और उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा साहिब ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से प्राप्त सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने हेड कांस्टेबल दयाल सिंह के नेतृत्व में घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए। एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने सीआरपीसी की धारा 125 व 106 के तहत कार्रवाई अमल में लाई है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Advertisements

Live Tv

न्यू अपडेट
राशिफल
लाइव स्कोर
आज का मौसम

अन्य खबरे

error: Newsday Network Content is protected !! Plz Subscribe Newsday Network Website First